नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डा. आर.के. परूथी ने आज यहां आदेश जारी किये हैं जिसके तहत आगामी 12 तथा 13 जून, 2021 (शनिवार तथा रविवार) को नाहन में जीएसटी भवन से पुलिस पोस्ट नजदीक डा0 यशवन्त सिंह परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल तक मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। आदेशों के अनुसार 12 तथा 13 जून को वाहनों की आवजाही के लिए पुलिस चौकी गुन्नूघाट-राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला-उपायुक्त आवास-पायल होटल मार्ग से डा0 यशवन्त सिंह परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
Author: Himachal Varta
गहरी खाई में गिरी पिकअप , चालक की मौके पर ही मौत एक घायल नाहन (हिमाचलवार्ता)। राष्ट्रीयराज मार्ग 707 पर शिलाई बाजार से 500 मीटर दूर रोनहाट मार्ग पर पिकअप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौके पर मौत हो गई है जबकी एक अन्य व्यक्ति को गहरी चोटें आई है। शिलाई प्रशासन ने फौरी राहत के तौर पर मृतक को 20 हजार व गंभीर घायल व्यक्ति को 5 हजार रुपये राशि दी है। शिलाई पुलिस मामला दर्जकर दुर्घटना होने के कारणों की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक शहीद कल्याण गैस एजेंसी शिलाई की पिकअप गाड़ी नम्बर एचपी…
मारकंडा नदी अब जीवनदायनी बनकर उभरेगी नाहन (हिमाचलवार्ता)। सेंट्रल रोड़ फंड के अन्तर्गत नाहन विधानसभा क्षेत्र के दो अत्यंत महत्वपूर्ण पुलों के निर्माण के लिए 27.50 करोड़ रुपये की धनराशि की सौगात हासिल हुई है। मारकंडा नदी पर बनने वाले इन पुलांे से स्थानीय ग्रामीणो का जीवन अब आसान हो जाएगा, जबकि पूर्व मंे इस नदी की वजह से इनका जीवन दूभर बना हुआ था। नाहन विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नडडा मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर की ओर से सौगात माना जा रहा है जिसके लिए उनका हृदय से आभार…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। करोना काल में लोगों को स्वस्थ रखने और उनके फेफड़ों की क्षमता बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन और आयुष विभाग द्वारा संचालित पोस्ट कोविड केयर सेंटर में अब योगा प्राणायाम के गुरु सिखाए जा रहे हैं। मीडिया से बात करते हुए डीसी सिरमौर डॉक्टर आरके परुथी ने बताया कि जिला प्रशासन ने आयुष विभाग के साथ मिलकर यहां पोस्ट कोविड केयर सेंटर शुरू किया था। यहां कोरोना संक्रमण को मात दे चुके लोगों को योगा, मेडिटेशन और संगीत के माध्यम से थेरेपी की जानी थी। परंतु 1 सप्ताह तक जब कोई भी कोरोना को मात दे चुका व्यक्ति…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मुख्य सचेतक और शिमला जिला के जुब्बल-कोटखाई के विधायक नरेन्द्र बरागटा के पैतृक गांव जाकर उनके शोक संतप्त परिजनों के साथ संवेदना व्यक्त की। नरेन्द्र बरागटा का हाल ही में चण्डीगढ़ में निधन हो गया था। उन्होंने स्व. नेता के पुत्र चेतन बरागटा और धु्रव बरागटा से संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने नरेन्द्र बरागटा के बागवानी क्षेत्र और जुब्बल-कोटखाई क्षेत्र के विकास के लिए किए गए योगदान को याद करते हुए कहा कि श्री बरागटा क्षेत्र के लोगों के कल्याण के प्रति सदैव तत्पर रहे। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, 15वें राज्य…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में सूचना एंव जनसम्पर्क विभाग द्वारा चलाए जा रहे कोविड जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज उप मण्डल संगडाह के नौहराधार, चाडना व संगडाह में कलाकारों द्वारा कोरोना सम्बन्धी जानकारी, बचाव व उपाय के बारे में बुजुर्ग चटकू राम, झटकू राम तथा नम्बरदार के किरदार से लोगों को स्थानीय भाषा व आम बोल-चाल के तरीके से जागरूक करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के दौरान बुजूर्ग चटकू राम के मन में उठे कोविड टीकाकरण सम्बन्धी शंका का निराकरण करते हुए नम्बरदार ने चटकू राम व झटकू राम को समझाया कि कोविड का टीका एकदम सुरक्षित है तथा…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। कोरोना महामारी की रोकथाम में महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला सिरमौर के शिलाई उपमण्डल के 3 स्वयं सहायता समूह की 22 महिलाओं ने अनुकरणीय भूमिका निभा रही हैं। यह महिलाएं सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए उपमण्डल शिलाई के विभिन्न गांव को खुद सैनिटाइज कर रही हैं और लोगों को खुद तैयार किए हुए मास्क भी बांट रही हैं। उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी ने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं हर गतिविधी में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती हैं तथा इस कोरोना महामारी के दौरान भी यह महिलाएं लोगों को जागरूक…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। भारी बारिश और ओलावृष्टि से किसान और बागवानों को भारी नुकसान हुआ है। इसी कड़ी में भारतीय किसान यूनियन ने नेता राकेश टिकैत ने बागवानों को हुए भारी नुकसान के बारे सबसे पहले प्रदेश सरकार के सामने इस मुद्दे को उठाया था। जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया था । हालांकि अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई, लेकिन अभी तक कोई सही कार्यवाही इस दिशा में नहीं हो पाई है ना ही कोई मुआवजा किसानों को मिला है। भारतीय किसान यूनियन के द्वारा दोबारा हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को पत्र लिख कर भेजा गया है और पत्र के…