1 सप्ताह में चौथी घटना खराब सड़क बनी दुर्घटना का कारण नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला मुख्यालय नाहन से शिमला की ओर जाने वाले एनएच पर आईटीआई के समीप एक ट्रक संख्या एचपी-16ए-8585 ब्रेक फेल होने से पलट गया है । करीब 9:30 बजे के आसपास बुधवार रात को हुई इस दुर्घटना में ट्रक का मालिक बल मोहन और चालक साथ में था। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह ट्रक काला आम से सरिया लोड कर शिमला की ओर जा रहा था। कारमेल के ठीक सामने खराब सड़क पर खड्डे को बचाते हुए जैसे ही चालक ने ब्रेक दबाया गाड़ी के ब्रेक…
Author: Himachal Varta
जिला में पांवटा, शिलाई व गुम्मा 707 नेशनल हाइवे के निर्माण में व्यय होंगे 1251 करोड़ नाहन (हिमाचलवार्ता)। 74वें हिमाचल दिवस पर नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में बतौर मुख्यातिथि ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने ध्वजा रोहण कर परेड़ की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने जिला वासियों को हिमाचल दिवस की शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के अस्तित्व में आने के उपरांत प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हुआ है, जिसके फलस्वरूप हिमाचल प्रदेश देश में पहाड़ी राज्य का मॉडल बनकर उभरा हैं। उन्होने इस अवसर पर हिमाचल निर्माता डा0 वाईएस परमार को श्रद्धांजलि…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज भारतीय संविधान के निर्माता और भारत के पहले कानून मंत्री डाॅ. भीम राव अम्बेडकर को उनकी 130वीं जयंती पर अम्बेडकर चैक पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने इलेक्ट्राॅनिक मीडिया के साथ बातचीत करते हुए कहा कि डाॅ. अम्बेडकर ने न केवल भारत के संविधान का प्रारूप तैयार किया, बल्कि गरीब, अनुसूचित जाति और समाज के अन्य पिछड़े वर्गों के विभिन्न मुद्दों को भी उठाया। उन्होंने कहा कि डाॅ. अम्बेडकर ने शिक्षा को समाज में गुलामी को समाप्त करने के लिए एक उपयुक्त हथियार माना, जो पिछड़े वर्गों के सामाजिक,…
नाहन (नाहन)। समाज के हर वर्ग को समानता का अधिकार दिलाने में भारत रतन संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की अहम भूमिका रही है। यह वाक्य ऊर्जा मंत्री सुखराम चैधरी ने आज पावंटा विधानसभा क्षेत्र के अंबोया में डॉ भीमराव अंबेडकर की 130वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में कहीं। उन्होंने बताया कि स्वतंत्र भारत के संविधान के शिल्पकार, दलितों के मसीहा व समाज सुधारक डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए किया गया संघर्ष हर पीढ़ी के लिए एक मिसाल है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने डॉ अंबेडकर की प्रतिमा…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। त्रिलोकुपुर माता बालासुन्दरी मन्दिर में चल रहे चैत्र नवरात्र पर्व के दूसरे दिन लगभग 3,500 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर आर्शीवाद प्राप्त किया। इस बार कोरोना के कारण श्रद्धालुओं की संख्या काफी कम देखी जा रही है और पुलिस कोरोना के नियमों का सख्ती से पालन कर रही है तथा प्रत्येक को मास्क के बिना मंदिर में जाने नही दिया जा रहा है! नवरात्र के दूसरे दिन माता के दरबार मे लगभग 9 लाख 87 हजार 561 रूपये नगद राशि, सोना 63 ग्राम 635 मिलीग्राम और चाँदी 23975 ग्राम चढ़ावे के रूप में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित की…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। उत्तरी भारत की प्रसिद्ध शक्ति पीठ महामाया माता सुंदरी त्रिलोकपुर में बाहरी राज्यों से पहुंचने वाले लोगों को पुलिस कोरोना पर विशेष रूप से जागरूक कर रही है। एसपी सिरमौर खुशहाल शर्मा ने बताया कि त्रिलोकपुर मंदिर में बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को लेकर विशेष निर्देश पुलिस कर्मियों को दिए गए है। मीडिया से बात करते हुए एसपी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जारी आदेशों को गाइडलाइंस को पुलिस पूरी तरह से इन्फोर्रस रही है ताकि किसी भी तरीके से कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा ना रहे। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओ से जहां मास्क पहनने…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। रोटरी क्लब पांवटा साहिब द्वारा हिमाचल इंस्टीट्यूट डेंटल साइंसेज रामपुर घाट पांवटा साहिब में इम्यूनिटी बूस्टर की खुराक प्रधानाचार्य डॉ राजन गुप्ता को सोपी गई। इसके साथ ही लोगों को कोरना की गाइडलाइन को फॉलो करने के लिए जागरूक किया गया। और मास्क पहनने के लिए आग्रह किया गया। ताकि वैश्विक महामारी को रोकने के लिए सभी का प्रयास रहे। इस अवसर पर उपस्थित सुंदर ठाकुर, रोटरी क्लब के प्रधान अरविंदर सिंह मारवाह, रोटरेक्ट क्लब के प्रधान कुमार कश्यप, क्लब के सदस्य उदिता भाटिया, आशीष कपूर, मिताली राणा, दीप्ति जोशी, उपासक भाटिया, नेहा शर्मा, मौजूद रहे। रोटरेक्ट क्लब…
डा. अम्बेडकर भारत की महान शख्सियत, संपूर्ण जीवन दलितों, पीड़ितों और वंचितों के लिए किया कुर्बान-डा. बिन्दल नाहन (हिमाचलवार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने आज नाहन में डा. भीमराव अम्बेडकर की 130वीं जयंती के अवसर पर नाहन विधानसभा क्षेत्र की 135 अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला लाभार्थियों को निशुल्क सिलाई मशीनों का वितरण किया। इन लाभार्थियों में ग्राम पंचायत नाहन, देवका पुड़ला, आम वाला -सैनवाला, सलानी-कटोला, सतीवाला, पड़दूनी और हरिपुर खोल पंचायत के लाभार्थी महिलाएं शामिल रहीं। इससे पहले, डा. राजीव बिन्दल ने डा. अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।…