Author: Himachal Varta

बिना रजिस्ट्रेशन के लोग आधार कार्ड साथ लाकर करवा सकते है वैक्सीनेशन नाहन (हिमाचलवार्ता)।- सिरमौर जिला में कोविड-19 वैक्सीनेशन का कार्य जोरों पर है। 3 व 4 अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग द्वारा 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों से विशेष तौर पर वैक्सीन लगवाने की अपील की गई है। विभाग द्वारा जारी निर्देशों के मुताबिक बिना रजिस्ट्रेशन के इन 2 दिनों में लोग आधार कार्ड साथ लाकर वैक्सीनेशन करवा सकते है। पहले दिन यानी कि आज बड़ी संख्या में लोगों ने मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचकर वैक्सीन लगवाई। वैक्सीनेशन करवाने पहुंचे लोगों ने बताया कि वैक्सीन लगवाने के बाद…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)।- पांवटा पुलिस के साथ अन्य पुलिस थानों की टीमों ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर 342 चालान काटकर 1.10 लाख रुपये जुर्माना वसूला है। बता दे कि पुलिस द्वारा चलाये गए इस संयुक्त अभियान में अवैध खनन करते हुए चार वाहनों के संचालकों पर 19 हजार, व बिना मास्क वाले 28 लोगों से 15 हजार रुपये और कोटपा अधिनियमों के तहत चार हजार रुपये जुर्माना किया गया है। पांवटा साहिब पुलिस, माजरा, पुरुवाला और शिलाई पुलिस थाना टीम ने विभिन्न मार्गों पर नाके लगाए। इस दौरान सैकड़ों वाहनों की जांच की गई।…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश के मेडिकल कॉलेज नाहन में पॉजिटिव आया युवक चंद घंटों बाद निजी अस्पताल में अपनी जांच करवाता है तो उसकी रिपोर्ट निगेटिव हो जाती है। दो अस्पतालों की अलग-अलग रिपोर्ट आने से जहां असमंजस पैदा हुआ, वहीं कोविड टेस्ट को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पताल में लिए गए सैंपल की पुन: जांच कराने की बात कही है। मेडिकल कॉलेज की लैब में तमाम सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां इसके विशेषज्ञ भी हैं, जबकि निजी अस्पताल में भी टेस्ट की सुविधाएं उपलब्ध हैं। बाकायदा एमसीआई ने भी मान्यता दी है। लिहाजा, सही…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब से शिमला जिले को जोड़ने वाली गिरिपार क्षेत्र की बड़ी भाग्य रेखा बद्रीपुर-गुम्मा एनएच की खस्ता हालत किसी से छिपी नही है। जगह जगह पड़े बड़े बड़े गड्डे जहां वाहनों को भारी नुकसान पंहुचा रहे हैं वहीं हादसों को भी न्यौता दे रहे हैं। भाजपा की सरकार मे इस एनएच की हालत और भी खस्ता हो गई है। बार बार एनएच के टेंडर लगने की बातें कहकर जनता को गड्ढों वाली सड़क पर सफर करने को मजबूर किया जा रहा है। यहां के जन प्रतिनिधि, सरकार के नुमाईंदे और पंचायती राज के नव निर्वाचित प्रतिनिधि भी…

Read More

पांवटासाहिब।:- पांवटा साहिब में आज भव्य श्री राम कथा का आयोजन आरंभ हो गया है। इसी दौरान राम भक्तों ने कलश यात्रा निकाली। जिसमें भारी मात्रा में राम भक्तों सम्मिलित रहे। समाजसेवी सुनील चौधरी ने कलश यात्रा की अगुवाई की। जिसके साथ ही श्रद्धालुओं ने भी सर पर कलश रखकर यमुना मंदिर से मुख्य बाजार से होते हुए विश्वकर्मा मंदिर में पहुंचे। इसी दौरान सैकड़ों महिलाएं भी कलश यात्रा में रही और उन्होंने राम महिमा का भी बखूबी बखान किया और राम भक्तों ने राम कीर्तन गाए। वहीं विश्वकर्मा मंदिर पहुंचकर भव्य कीर्तन का आयोजन किया। जिसमें राम कथा को…

Read More

नाहन। नगर पंचायत राजगढ़ के कुछ  ठेकेदारों द्वारा नगर पंचायत में टेंडर प्रक्रिया में धोखाधड़ी कर  चुपचाप कार्य आबंटित करने का आरोप लगाया गया  है  | इस बाबत ठेकेदारों के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा एक ज्ञापन एसडीएम राजगढ़ नरेश वर्मा को भी सौंपा गया और रसीदे कटने और 600 रूपए प्रती ठेकेदार लेने के  वावजूद  अंतिम समय में टेंडर रद्द करने का आरोप नगर पंचायत सचिव पर लगाया। सुधीर , दीपक , सचिन , भानू  और रणजोत आदी ठेकेदारों ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत द्वारा यहाँ के वार्ड नंबर 6 में पहले तो बिना टेंडर के कार्य करवा दिया गया और…

Read More

पांवटासाहिब।:- नैशनल हाइवे पांवटा साहिब में राजबन में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां चलती बस में चालक को दिल का दौरा पड़ने से चालक की मौके पर मौत हो गई। घटना शुक्रवार को पेश आई जब पांवटा साहिब से श्री रेणुका जी की तरफ जा रही बस के ड्राइवर को चलती बस में दिल का दौरा पड़ गया। हालांकि चालक ने इस कठिन परिस्थिति में सूझबूझ से कार्य किया। चालक बस को सड़क के किनारे झाड़ियों के बीच ले गया। चालक की सूझबूझ से हादसा टल गया। लेकिन दिल का दौरा पड़ने से बस चालक…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। कोविड महामारी के कारण भारी व्यावधानों के बावजूद वित्त वर्ष 2020-21 में राज्य आबकारी एवं कराधान विभाग के कुल राजस्व संग्रह में पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले तीन प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यह जानकारी देते हुए कहा कि पहली तिमाही में राजस्व संग्रह में 52 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। कोविड-19 महामारी के कारण लगे लाॅकडाउन के कारण शुरुआती महीनों के दौरान आई रुकावटों को कम किया गया जिसके फलस्वरूप राजस्व संग्रह दूसरी, तीसरी और चैथी तिमाही के दौरान क्रमशः 4 प्रतिशत, 23 प्रतिशत और 34 प्रतिशत बढ़ा। उन्होंने कहा…

Read More