शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जिला शिमला की जुब्बल-कोटखाई तहसील के थरोला गांव में आग लगने की घटना पर दुःख व्यक्त किया है। इस घटना में छह भवन जलकर राख हो गए। जय राम ठाकुर ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत प्रदान करने और उनके पुनर्वास के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। – पांवटा साहिब में गक्त दिनों ग़ पीडब्ल्यूडी भवन में एक महिला ने ट्रेनी पटवारी के ऊपर जूतम परेड कर दी थी। जिस मामले में महिला ने यू टर्न ले लिया है। उनके बीच आपसी समझौता हो गया है। आपसी समझौता होने के बाद अब महिला को लेकर अनेकों सवाल उठने लगे हैं।जहां वायरल वीडियो में महिला ने मीडिया के सामने परेशानी व्यक्त कर सहयोगी पटवारी के ऊपर जूते बरसाए। जिसके बाद मीडिया में भी यह वीडियो आग की तरह वायरल हो गई थी। वायरल हुई वीडियो में महिला ने आरोप लगाया था कि पटवारी व उसका सहयोगी…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब में 150 वर्ष पुराने देईजी साहिबा मंदिर प्रांगण में तकरीबन 25 लाख रुपए की लागत से पार्क का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। तिरुपति गु्रप के एमडी अरुण गोयल और अशोक गोयल ने बताया कि देईजी साहिबा मंदिर में पार्क का निर्माण करवाया जा रहा है। इस पार्क में हर्बल पौधे और घास के अलावा एक पॉथ-वे भी बनाया जाएगा। इसके अलावा महिलाओं के लिए योगा के लिए भी विशेष तरह की सुविधा उपलब्ध रहेगी। पार्क में नई तकनीक के फव्बारे भी लगाए जाएंगे। गौर हो कि यह मंदिर बेहद खूबसूरत कांगड़ा शैली से बनाया…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। – उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाली शिवपुर पंचायत के जंगल में लगी आग से तीन बैल जिंदा जल गए। स्थानीय नवयुवक मंडल प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि आगजनी के दौरान वह पशुओं को चराने जंगल में गए थे और अचानक भड़की आग से बैलों को नहीं बचाया जा सका। आगजनी के दौरान कुछ अन्य लोगों के मवेशी भी जंगल में मौजूद और बड़ी मुश्किल से अन्य लोग पशुओं सहित खुद को बचाने में कामयाब रहे। स्थानीय ग्रामीण गोवंश के जिंदा जलने से ग्रामीण काफी आहत है। बुधवार को लगी आग को ग्रामीणों के द्वारा काफी कोशिश…
फूलों के उत्पादन के लिए 85 प्रतिशत का अनुदान दिया जाता है नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश में फूलों की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा आरम्भ की गई हिमाचल पुष्प क्रांति योजना प्रदेश के किसानों व बागवानों के लिए बेहद कारगर सिद्ध हो रही है। योजना का मुख्य उद्देश्य फूलों की खेती को बढ़ावा देकर स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान कर आने वाले समय में हिमालच को पुष्प राज्य के रूप में विकसित करना है। ’’हिमाचल पुष्प क्रांति योजना’’ को अपना कर किस प्रकार अपनी आय में बढ़ौतरी कर एक सुखी जीवन व्यतीत कर सकते…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ के के पराशर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्ति कोरोना वैक्सीन लगवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए वैक्सीन लगाने का सिलसिला शुरू हो चुका है इसलिए लोग नाहन स्थित डॉ यशवंत सिंह परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज में या आयुर्वेदिक अस्पताल में आकर वैक्सीन लगवा सकते हैं जिसके लिए उन्हें अपने साथ आधार कार्ड लेकर आना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि अगले दो दिन यानी 3 और 4 अप्रैल…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। आखिरकार भाजपा को उसकी बेवफाई का सिला मिल ही गया। पच्छाद से भाजपा से बागी होकर उपचुनाव लड़ने वाली दयाल प्यारी कांग्रेस में शामिल हो गईं। यह सब इतना गुपचुप हुआ कि हिमाचल के कांग्रेसियों को भी इसकी भनक नहीं लगी । सिवाए पीसीसी चीफ कुलदीप राठौर के इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। इसे सीधे तौर पर बुजुर्ग हो चुके गंगू राम मुसाफिर की पच्छाद में रिप्लेसमेंट के नजरिये से देखा जा रहा है। वीरभद्र सिंह के भक्त रहे मुसाफिर के लिए अब टिकट की जंग में चुनौती मिलती नजर आ रही है। दयाल प्यारी को कांग्रेस में…
इन्वेस्टर के लिए बनाई गई पॉलिसियों को लेकर कन्सर्न डिर्पाटमेंट ने जारी आप नहीं की अभी तक नोटिफिकेशन नाहन (हिमाचलवार्ता)। – पिछले 7 नवंबर, 2019 को पीएम नरेंद्र मोदी ने धर्मशाला से हिमाचल प्रदेश में इन्वेस्टर्स को आकर्षित करने के लिए हिमाचल प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर मीट का शुभारंभ किया था। हैरानी तो इस बात की है कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के इस ड्रीम प्रोजेक्ट को लेकर नए इन्वेस्टर्स को अभी तक इन्सेंटिव को लेकर बनाई गई पॉलिसी की नोटिफिकेशन जारी नहीं की गई है। जिसके परिणाम स्वरूप हिमाचल में इन्वेस्टमेंट करने वाले इन्वेस्टर्स ने प्रदेश से मुख…