Author: Himachal Varta

शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि जिला शिमला के विकास खण्ड चैपाल, टुटू और जिला मंडी के विकास खण्ड धर्मपुर में पंचायती राज संस्थाओं और धर्मशाला, पालमपुर, मण्डी और सोलन में नगर निगम तथा जिला शिमला की चिड़गांव, नेरवा, जिला कुल्लू की आनी, निरमंड, जिला सोलन की कंडाघाट और जिला ऊना की अम्ब नगर पंचायतों के आम चुनावों के दृष्टिगत इन क्षेत्रों में 7 अप्रैल, 2021 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्रीयल डिस्प्यूट्स एक्ट के अंतर्गत इन क्षेत्रों में सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम, शैक्षणिक संस्थान और औद्योगिक प्रतिष्ठान…

Read More

पुलिस को हाथ लगा सुराग, बिहार के सीतामढ़ी की रहने वाली हैं घायल हुई महिला घायल महिला को पुलिस अधिकारी ने पीजीआई चण्डीगढ़ पहुंचाया नाहन (हिमाचलवार्ता)। – उपमंडल पांवटा साहिब में होली के दिन हुए सड़क हादसे में पांच लोग घायल थे जिनमें एक महिला की गम्भीर हालात में थी। हालांकि महिला की हालत डॉक्टरों ने नाजुक बताई ,जहां महिला की सांसे ही चल रही थी। वहीं इस कठिन परिस्थिति में थाना प्रभारी संजय शर्मा व उनकी टीम के एएसआई ज्ञान प्रकाश महिला के लिए मदद का देवदूत बनकर सामने आए । हालांकि सरल संस्कार एन्ड वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। – आज सुबह करीब 9:00 बजे के आसपास पांवटा- काला अंब हाईवे पर माजरा, सैनवाला के समीप एक निजी बस (एचपी 71 -9766) ) अनियंत्रित होकर खेतों में जा गिरी। बस सवारियों से भरी हुई थी। गनीमत यह रही कि बस में बैठे सभी यात्री सुरक्षित बच गए हैं जानकारी के अनुसार बस पांवटा-साहिब से नाहन की ओर जा रही थी। अचानक सैनवाला के समीप बस का मेन पट्टा टूट गया और बस अनियंत्रित होकर गेहूं के खेतों में लुढ़क गई। गनीमत यह रही कि खेत में जाकर बस रुक गई अन्यथा अगर बस पलट जाती तो बड़ा…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। गुरु की नगरी पांवटा साहिब मे इस वर्ष होला मोहल्ला पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए गए थे, लेकिन  गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब मे काफी तादाद मे लोग दर्शन के लिए पहुंचे थे। बता दें कि गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की तरफ से गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब में कोविड को लेकर मुख्य द्वार पर सैनिटाइजर और मास्क का विशेष तौर पर प्रबंध किया गया था। हालांकि कुछ लोगों ने कोरोना महामारी के चलते घर पर ही अपने परिवार के साथ होली मनाई। नगर परिषद पांवटा साहिब के सख्त आदेशों के बाद कोई भी सांस्कृतिक कार्यक्रम और होली मेले का आयोजन नही…

Read More

नाहन।जिला सिरमौर पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगाम लगाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को काफी चाक चौबंद किया गया है। बावजूद इसके चरस तस्करी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। ताजा मामले में राजगढ़ पुलिस ने पनेली में एक बुजुर्ग से 2.04 किलोग्राम चरस खेप बरामद की है। आरोपी की पहचान 72 वर्षीय रामानंद शर्मा निवासी गांव देवठी मझगांव, तहसील राजगढ़, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार राजगढ़ पुलिस यातायात चैकिंग के दौरान नैरीपुल-सैंज मार्ग पर थी। इस दौरान…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। चूड़धार यात्रा पर प्रशासनिक रोक के बावजूद भी लोग चूड़धार की यात्रा कर रहे हैं। इसी के चलते माइनस डिग्री तापमान व बर्फ के बीच दिन भर कई घंटे तक राजस्थान का रहने वाला एक युवक अकेला चूड़धार के जंगल में भटकता रहा। जानकारी के अनुसार रविवार को चूड़धार के लिए चंडीगढ़ से आए चार युवक राहुल, अंकित पवन और अनिल निकलेे थे! दोपहर बाद इनका साथी राजस्थान निवासी अंकित कुमार रास्ता भटक गया। जिसके बाद तीनों युवको ने 112 हेल्पलाइन नौहराधार चौकी पर फोन कर मदद मांगी। नौहराधार चौकी प्रभारी चेतन चौहान ने अंकित से संपर्क किया।…

Read More

दुर्घटना में जख्मी हुए लोग पांवटा अस्पताल में दाखिल नाहन (हिमाचलवार्ता)। :- उपमंडल पांवटा साहिब में होली के दिन पर सड़क दुर्घटना में पांच लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं जिनमें से तीन की हालत गंभीर हुए हैं ,जिसमे एक महिला की हालत भी नाजुक है। जानकारी के मुताबिक रैनबैक्सी चौक के नजदीक एक मोटर साइकिल् और बुलेट में भिड़ंत हुई।जिसमे तकरीबन 5 लोग गंभीर घायल हुए ,इनमें दो धोलाकुआं निवासी बताए जा रहे  हैं। जबकि अन्य दो टिहरी गढ़वाल के बताए जा रहे हैं वहीं महिला की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है । हालांकि बताते चले…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश के लोगों से कोरोना महामारी के प्रति और अधिक सतर्क रहने का आह्वान किया है क्योंकि इस बार यह वायरस अधिक प्रभावशाली और खतरनाक बनकर लौटा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कोरोना के नए स्ट्रेन का अध्ययन करने के उपरान्त पाया है कि इसमें खांसी और बुखार जैसे कोई लक्षण सामने नहीं आ रहे हैं और मरीजों को जोड़ों में दर्द, शारीरिक कमजोरी, कम भूख लगने और कोविड-19 निमोनिया जैसी समस्याएं आ रही हैं। मुख्यमंत्री आज कांगड़ा जिले के डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद चिकित्सा महाविद्यालय टांडा के परिसर में प्रदेश में कोविड…

Read More