Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»कोरोना काल में शिलाई की जनता के हमराही बने बीडीओ विनीत ठाकुर
    स्वास्थ्य

    कोरोना काल में शिलाई की जनता के हमराही बने बीडीओ विनीत ठाकुर

    By Himachal VartaMay 26, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता) । कोरोना संक्रमण मामलों को मध्यनजर रखते हुए नोडल अधिकारी शिलाई प्रदेश के लिए मिसाल बनकर उभरे है। खण्ड विकास अधिकारी व कोरोना संक्रमण नोडल अधिकारी शिलाई विनीत ठाकुर क्षेत्रीय लोगो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रहे है।

    कार्यालय समय में लोगों के हर संभव कार्य तो करते ही है लेकिन छुट्टी के बाद भी लोगो को सेनेटाइजर, मास्क सहित कोरोना संक्रमण से बचने व स्वस्थ रहने के गुर सिखाते नजर आ रहे है जिसके कारण समूचे क्षेत्र में अधिकारी के चर्चे हो रहे है।

    जानकारी के मुताबिक जब से प्रदेश में लॉकडाउन लगा है तभी से खण्ड विकास अधिकारी के पास कोरोना संक्रमण नोडल अधिकारी का कार्यभार है जिसे पूरी निष्ठा भावना से निभा रहे है।

    बात फील्ड कार्य की हो या कार्यालय कार्य की हो, हर सम्भव समस्या के समाधान को लेकर प्रयास करते नजर आ रहे है। स्थानीय लोगो मे धनवीर सिंह, कल्याण सिंह, दौलत राम, धर्म सिंह, शेर सिंह, सिंघा राम, भगवंत नेगी बताते है कि खण्ड विकास अधिकारी शिलाई क्षेत्र में कोरोना संक्रमण से सम्बंधित सभी तरह की समस्याओं के समाधान को लेकर क्षेत्र के साथ खड़े है।

    क्षेत्र वासियों को समस्या आती है तो वह सीधा नोडल अधिकारी को सम्पर्क करते है तथा समस्या का समाधान हो जाता है नोडल अधिकारी क्षेत्र का समय समय पर निरीक्षण कर रहे है तथा पंचायत प्रधान से अधिक पंचायत वासियों से सम्पर्क बनाए हुए है। इसलिए क्षेत्र वासियों को कोरोना संक्रमण से निपटने में आसानी हो रही है।
    क्षेत्र में असहाय, गरीब सहित कोरोना संक्रमण से ग्रसित लोगों के लिए रात दिन अपनी सेवाएं दे रहे है।

    खण्ड विकास अधिकारी शिलाई विनीत ठाकुर बताते है कि यह उनका कर्तव्य है कि वह लोगों की समस्याओं का समाधान करें। उनके पास नोडल अधिकारी का कार्यभार है इसलिए कोशिश रहती है कि कार्यक्षेत्र में जितनी जनसंख्या है उनको परेशानीयां न हो, क्षेत्र वासियों से अपील रहेगी कि कोरोना संक्रमण को लेकर यदि किसी को राशन नही मिल रहा, व्यक्ति कोरोना संक्रमण से ग्रसित है और जरूरी सामग्री उपलब्ध नही है।

    यदि किसी परिवार में कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो गई है और दाहसंस्कार के लिए लकड़ियां नही है, इनके अतिरिक्त सैनिटाइजर, मास्क प्राप्त नही हो रहे है तो सीधा खण्ड कार्यालय या खण्ड अधिकारी से फोन, मैल के माध्यम से सम्पर्क कर सकते है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.