Author: Himachal Varta

शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय तथा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को होली उत्सव की शुभकामनाएं दी हैं। बंडारू दत्तात्रेय ने अपने संदेश में कहा कि रंगों के त्योहार होली का खास महत्व है और इसकी विशिष्ट पहचान है। उन्होंने आशा जताई कि यह त्योहार भाईचारे की भावना को सुदृढ़ कर देश की एकता तथा अखण्डता को और मज़बूती प्रदान करेगा। जय राम ठाकुर ने अपने बधाई सन्देश में कहा कि होली उत्सव को हर संप्रदाय एवं धर्म के लोग हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द को और मज़बूत बनाने में सहायता मिलती है। उन्होंने कोरोना महामारी…

Read More

पुलिस ने गश्त के दौरान 661 ग्राम चरस के साथ दबोचा व्यक्ति नाहन ।:- जिला सिरमौर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में जिला सिरमौर की संगड़ाह पुलिस ने 616 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। संगड़ाह पुलिस की टीम को यह सफलता हरिपुरधार से 3 किलोमीटर दूर संगड़ाह मार्ग पर थायानबाग में गश्त के दौरान लगी है। जब पुलिस यहां गश्त कर रही थी तो 40 वर्षीय ईश्वरचंद पुत्र बहादुर सिंह निवासी डिमाइना जिला सिरमौर वहां से पैदल गुजर रहा था जिसके हाथ में एक थैला था।…

Read More

पांवटासाहिब।हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मामला पांवटा साहिब के बनौर क्षेत्र का है। जहां एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में चालक की मौत हो गई है। मृतक चालक की पहचान 23 वर्षीय राजेश के रूप में हुई है। वही, पुलिस को जैसी ही घटना की सूचना मिली उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानगकंकारी के अनुसार ट्रक राजपुर से बनौर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। ट्रक…

Read More

शास्त्री व भाषा अध्यापकों का पदनाम बदलने पर भी विचार कर रही सरकार शिमला (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश में द्वितीय राजभाषा संस्कृत के कार्यान्वयन और प्रचार-प्रसार के संदर्भ में आज यहां आयोजित संस्कृत भारती समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार स्कूलों में कार्यरत शास्त्री व भाषा अध्यापकों को टीजीटी शास्त्री व टीजीटी हिन्दी पदनाम देने पर विचार कर रही है।  शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने संस्कृत को प्रदेश की दूसरी राजभाषा का दर्जा दिया है। उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा एक देव भाषा भी है। राज्य में संस्कृत…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर की पांवटा साहिब तहसील के अन्तर्गत आने वाले क्षेत्र कमरऊ पंचायत के पूर्व प्रधान खत्री सिंह और बहादुर सिंह ने बताया कि 1984 से कमरऊ में विकासखंड कार्यालय खोलने की मांग उठ रही है और सरकार ने मांग का समर्थन भी किया है। कमरऊ पंचायत का तिलोरधार क्षेत्र की 23 पंचायतों का केंद्र बिंदु है और यहां विकासखंड कार्यालय खोलने को 21 पंचायतें सरकार को प्रस्ताव भेज चुकी हैं। विकासखंड कार्यालय के लिए जमीन का चयन भी हो चुका है। लिहाजा यहां जल्द से जल्द विकासखंड कार्यालय खोलने की मांग को लेकर विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधी…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। – मैसर्ज प्राईवेट पायनियर एमब्रोइड्रीज लिमिटिड कम्पनी काला अम्ब, सिरमौर के 300 युवाओ को रोजगार देगी जिसके लिये अभ्यर्थियों की योग्यता 8वीं, 10वीं 12वीं व आईटीआई होना अनिवार्य है। इन पदो के लिए रोजगार कार्यालय नाहन में 8 अप्रैल, 2021 को इन्टरव्यू किया जाएगा। यह जानकारी जिला रोजगार कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार ने दी। उन्होने बताया कि कम्पनी को कॉप्स विडिंग ऑपरेटर, प्राईमरी टीएफओ ऑपरेटर, सेकेन्ड्री टीएफओ ऑपरेटर, एमटी ऑपरेटर, एलटी ऑपरेटर, हाई बलकिंग ऑपरेटर, पीओवाई और एफडीवाई ऑपरेटर अभ्यर्थियों की आवश्यकता है जिसके लिए अभ्यर्थी फ्रैशर व न्यूनतम अनुभव 1 वर्ष होना अनिवार्य है। उन्होने बताया कि…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। :- पांवटा साहिब में खनन विभाग की टीम ने अवैध खनन करने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कस दिया है। इस दौरान खनन विभाग की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर अवैध खनन करते हुए 5 वाहनों को पकड़ा और उनसे 40 हजार रुपए जुर्माना भी वसूल किया। जानकारी के अनुसार खनन विभाग ने पांवटा साहिब के विभन्न क्षेत्रों में दबिश दी। इस दौरान खनन करते हुए 3 ट्रैक्टर और 2 टिप्पर पकडे। टीम ने सभी वाहनों के संचालकों से 40 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है। उधर, जिला खनन अधिकारी सुरेश भारद्वाज ने पुष्टि की है।…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब विकास खण्ड की ग्राम पंचायत गोरखूवाला की तिब्बती कॉलोनी पुरूवाला में कई कोरोना पॉजीटीव केस पाए जाने पर जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ. आर.के. परूथी ने आज यहां आदेश जारी करते हुए पुरूवाला में स्थित वांगडू ग्यालपो के घर को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील किया है। इसके अतिरिक्त, समस्त तिब्बती कॉलोनी को बफर जोन घोषित किया गया है। आदेशानुसार इस क्षेत्र में आपातकालीन स्थिति को छोड़कर लोगों के एक ही स्थान पर इक्कठा होने पर पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा तथा उन्हे अपने घरों मे ही रहना होगा। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति इस क्षेत्र की सीमाओं…

Read More