पूर्ण राज्यत्व दिवस स्वर्णिम वर्षगांठ को लेकर विभागीय गतिविधियों का रखा गया ब्यौरा नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला मुख्यालय नाहन के किसान भवन में सहकारिता विभाग का एक दिवसीय सहकारी सम्मेलन संपन्न हुआ। सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं जिला सिरमौर वीरेंद्र कंवर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिले के तमाम समितियों के सचिव प्रधान आदि ने शिरकत करी। गौरतलब हो कि पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस की स्वर्णिम वर्षगांठ को तमाम विभाग गुड परफॉर्मेंस को लेकर तैयारियों में जुट गये हैं। इसी कड़ी के तहत जिला सिरमौर कृषि प्राथमिक सहकारी सभाएं द्वारा एक दिवसीय सहकारी सम्मेलन का आयोजन किया…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपायुक्त सिरमौर डॉ0 आरके परुथी ने आज नेहरू युवा केंद्र की वार्षिक समीक्षा बैठक के दौरान युवक मंडल के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि आज सभी युवाओं को सामाजिक दायित्व को समझने की आवश्यकता है। उन्होंने कहाउपायुक्त हमें निरोगी जीवन यापन करने के लिए अपने पर्यावरण को साफ और स्वच्छ रखना होगा। उन्होंने सभी को प्रकृति से जुड़ने का आह्वान भी किया। उपायुक्त ने युवक मंडलो के सदस्यों से आग्रह किया कि वह अपने क्षेत्र में अपनी त्रिवेणी, पंचवटी व नवरत्न आदि पौधों को रोपित करें इसके अतिरिक्त अपने क्षेत्र को स्वच्छ रखने व घर से…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। – जिला सिरमौर के नाहन पंचायत घर परिसर में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्धारा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर को संबोधित करते हुए सचिव जिला विधिक प्राधिकरण सिरमौर बसंत वर्मा ने कहा कि जनता को कानून की जानकारी हो इसके लिये समय-समय पर विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शिविरों का आयोजन किया जाता है। कोई भी व्यक्ति धन के अभाव में अपने अधिकारों से वंचित न रहें, इसके लिए प्राधिकरण की ओर से वकील और कानूनी सलाह दिलाई जाती है। उन्होंने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य ही लोगों को कानून की जानकारी देना…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर जिले की राजगढ़ तहसील की ग्राम पंचायत भुईरा के बगोल गांव में अपने ससुराल आए एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सराहां तहसील के जयहर गांव का चमनलाल (39) अपने ससुराल में आया था, जहां वह परिवार सहित कमरे में बैठकर टीवी देख रहा था। अचानक कमरे में रखे फ्रिज से धुंआ निकलने लगा। चमन ने फ्रिज का प्लग निकालने का प्रयास किया। जिसके चलते उसके दाएं हाथ मे बिजली का करंट लग गया और वह बेहोश होकर गिर गया। उसे तुरंत सिविल अस्पताल राजगढ़ लाया गया जहां उसकी पहुंचने…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। – पांवटा साहिब में माइनिंग विभाग की टीम ने अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा कसा है,जहाँ 5 अवैध वाहनों से 40 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है ।बता दें कि जिला सिरमौर में माइनिंग विभाग में स्टाफ की कमी होने के बावजूद विभाग द्वारा हर महीने अवैध खनन करने वालो से लाखों रुपए जुर्माना वसूला जाता है । वही माइनिंग विभाग के इंस्पेक्टर मंगत शर्मा ने बताया कि अवैध खनन करने वालों पर लगातार कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।जिला खनन अधिकारी एम ओ सुरेश भारद्वाज ने बताया कि उत्तराखंड और हिमाचल की सीमा डाकपत्थर में…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब के पुरूवाला में सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को एक तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हुआ जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरूवाला में देशराज (70) पुत्र स्व. कांशीराम निवासी गांव किशनपुरा, डाकघर जामनीवाला सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान अचानक बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मारकर घायल कर दिया। हादसे के बाद बुजुर्ग को सिविल…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। – पांवटा साहिब में प्रशानिक दफ्तर खाली हो रहे हैं। एसडीएम के पश्चात अब तहसीलदार का भी तबादला हो गया है। दोंनो ही रिक्त पद बड़े ही महत्वपूर्ण है ऐसे में इनके खाली होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यही नही बल्कि दूरदराज के क्षेत्रों से पहुंचने वाले लोग अब परेशानी का सबब बन कर रह गए। आपको बताते चलें कि उपमंडल पांवटा साहिब में एस डी एम एल आर वर्मा पहले ही आयुक्त नगर निगम सोलन भेजे जा चुके हैं जिन्हें 1 महीने से अधिक हो चुका है। उसके उपरांत…
सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन पर भी रहेगी रोक शिमला (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश में कोविड-19 के मामलों में तेजी से हुई वृद्धि को देखते हुए प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि राज्य के सभी विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, तकनीकी संस्थान और स्कूल 4 अप्रैल, 2021 तक बन्द रहेंगे। केवल वे संस्थान खुले रहेंगे जिनमें परीक्षाएं चल रही हैं। यह निर्णय मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में लिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन स्कूलों के पास आवासीय सुविधाएं उपलब्ध हैं, उन्हें अपने छात्रावास बन्द करने की आवश्यकता नहीं है लेकिन आवासीय छात्रावासों…