हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय शिमला (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक आज शिमला में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में राज्य में कोविड-19 महामारी की स्थिति के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। मंत्रिमण्डल ने राज्य में कोविड-19 मामलों की बढ़ती संख्या और समारोहों में विभिन्न प्रतिबन्धों के कारण 7 से 11 दिसम्बर, 2020 तक प्रस्तावित हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र को रद्द करने की सिफारिश करने का निर्णय लिया। मंत्रिमण्डल ने यह निर्णय लिया कि मंत्री, सांसद, विधायक कोई भी सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं करेंगे और राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी…
Author: Himachal Varta
6 दिसंबर को डाइट नाहन में ऑनलाइन जिला स्तरीय कला उत्सव नाहन (हिमाचलवार्ता)। – जिला स्तरीय कला उत्सव काडाइट नाहन में ऑनलाइन माध्यम के द्वारा किया जाएगा जो भी प्रतिभागी इस उत्सव में भाग लेना चाहते हैं वह अपनी कला है विधियों की वीडियो अपने-अपने ब्लॉक के समन्वयक के पास भेज सकते हैं। जिला परियोजना अधिकारी नाहन एवं प्रिंसिपल डाइट ऋषिपाल शर्मा ने बताया कि कला उत्सव में सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय और गैर-सरकारी विद्यालय के कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। कला उत्सव का उद्देश्य माध्यमिक स्तर की विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को पहचानना ,…
डा. बिन्दल ने दूरदराज पंचायत हरिपुर खोल 2 सड़कों का किया भूमि पूजन प्रदूणी में 4 करोड़ रुपये की लागत की सडक का किया शिलान्यास नाहन (हिमाचलवार्ता)। -विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों की भाग्य रेखाएं हैं और नाहन विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के निर्माण, सड़कों के सुधारीकरण और सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए कई ऐतिहासिक और अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के दूरदराज क्षेत्र की पंचायतों हरिपुर खोल, प्रदूणी आदि पंचायतो में सड़क निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। डॉ यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के 2 छात्रों को डॉ जोशी दंपत्ति पुरस्कार 2020 से नवाजा गया। सोमवार को आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के स्वर्णिम इतिहास के सबसे बड़े पुरस्कार के रुप में 50-50 हजार रुपए की नकदी पाने वाले छात्रों के चेहरे खुशी से चमक उठे। प्रधानाचार्य डॉ दिनेश कुमार भारद्वाज ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2019 से 2020 में स्नातक अंतिम वर्ष में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाली बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा सोनम चौहान निवासी सतोन और बीए अंतिम वर्ष के छात्र बाबूराम निवासी नया पंजोर को जोशी दंपत्ति पुरस्कार…
पुलिस ने 164 के चालान कर वसूला 73 हज़ार रूपए जुर्माना नाहन (हिमाचलवार्ता)। पुलिस थाना माजरा, पांवटा साहिब, पुरुवाला और ट्रैफिक पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थलों में नाकाबंदी कर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसा। इस दौरान 164 के चालान कर जुर्माने के तौर पर 73 हजार रूपए वसूल किये गए। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना पांवटा, ट्रैफिक पुलिस, पुरुवाला और माजरा थाना टीमों ने विभिन्न स्थलों पर संयुक्त रुप से विशेष अभियान चलाया। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक, कार और बाइकों, लापरवाही से वाहन दौड़ाने, बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग समेत यातायात नियमों का उल्लंघन पर 149 वाहनों…
शराब की खेप के साथ दबोचा आरोपी, अवैध शराब का करता था धंधा नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में माजरा पुलिस टीम ने अवैध शराब की खेप के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इस कार्यवाही को अंजाम दिया। आरोपी की पहचान राजवीर सिंह निवासी महतावाला पांवटा साहिब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम हरिपुरखोल की तरफ गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि राजवीर सिंह अपनी पशुशाला में…
अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में होगा गुरु नानक के संदेश का अनुवाद , यूनेस्को करेगा प्रचार – प्रसार नई दिल्ली (हिमाचल वार्ता)। सरकार ने गुरु नानक देव के 551वें प्रकाश पर्व पर सिख समुदाय के कल्याण की दिशा में मोदी सरकार के कदमों पर आज एक पुस्तिका जारी की और घोषणा की कि संयुक्त राष्ट्र सिखों के प्रथम गुरू के संदेश को विभिन्न अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में अनुवाद कराके विश्व के कोने-कोने में पहुंचाएगा। केंद्रीय शहरी विकास, गरीबी उन्मूलन एवं नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी तथा सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने हिंदी, अंग्रेजी एवं पंजाबी भाषा में प्रकाशित इस पुस्तिका को एक संक्षिप्त…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। इस जहाँ में ऐसे विरले ही लोग होते दूसरों की दुनियां रोशन करें और यदि ऐसा संकल्प पूरा परिवार करें तो ये काबिले तारीफ है। कई लोग जन्म से ही अंधे होते है तो कोई हादसों में आंखें खो बैठते हैं। ऐसे ही लोगों के लिए जिला सिरमौर के नाहन का एक परिवार मसीहा बना है। नाहन शहर के एक ही परिवार के सभी दस सदस्यों ने नेत्रदान करने का फैसला लेकर मिसाल पेश की है। इस परिवार की आंखों से दस अंधेपन लोगों का संसार रोशन होगा। जानकारी के अनुसार नाहन के अरविंदर सिंह साहनी ने अपने…