फार्मा उद्योग उद्योगपतियों ने कहा- फार्मा उद्योग अब लौटेगा पटरी पर नाहन (हिमाचलवार्ता)। राज्य दवा नियंत्रक नवनीत मरवाह के नाहन पहुंचने पर हिमाचल प्रदेश ड्रग एसोसिएशन जिला सिरमौर इकाई द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। एचडीएमए के चेयरमैन सीएस पुष्करना, जिला प्रधान केशव सैनी, सचिव सुशील सैनी, उद्योगपति मनोज गर्ग, आशीष धमीजा सहित दर्जनों दवा उद्योगपतियों ने अपनी समस्याओं की बाबत राज्य दवा नियंत्रक को अवगत कराया। इस मौके पर सीएस पुष्करणा ने कहा कि लंबे समय से फार्मा उद्योगपति एक काबिल अधिकारी की कमी महसूस कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जबसे नवनीत मरवाह राज्य दवा नियंत्रक का कार्यभार देख…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर में वर्ष 2021 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा छठी में दाखिला के लिए आवेदन फार्म ऑनलाईन माध्यम द्वारा भरे जा रहे है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर 2020 निर्धारित की गई है। और इस परीक्षा का आयोजन 10 अप्रैल 2021 को हांेगा। जो अभ्यार्थी शैक्षणिक सत्र 2020-21 में जिला सिरमौर में सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल में अध्ययन कर रहा हो, जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा का आवेदन फार्म जवाहार विद्याालय के कार्यालय, शिक्षा खण्ड अधिकारी के कार्यालय व नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाईट ीजजचण्दंअवकंलंण्पद से प्राप्त कर भर सकता है। विद्यार्थी ने कक्षा तीसरी…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। भारतीय प्रशासनिक सेवा के पांच प्रशिक्षु अधिकारियों राहुल जैन, रितिका जिन्दल, स्मित लोधा, शाजाद आलम और नवीन के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासनिक संस्थान (हिप्पा) की अतिरिक्त निदेशक ज्योति राणा के साथ मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की। मुख्यमंत्री ने उन्हें समर्पण और उत्साह के साथ प्रदेश में सेवा करने को कहा, ताकि प्रदेश के लोग राज्य सरकार की कल्याकारी और विकासोन्मुखी नीतियों एवं कार्यक्रमों से लाभान्वित हो सकें। इस अवसर पर प्रशिक्षुओं ने मुख्यमंत्री से प्रदेश में अब तक के उनके अनुभवों को भी सांझा किया।
शिमला (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश सरकार के अधिकारी, विशेषकर फील्ड अधिकारी जैसे उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न हुई चुनौतियों को अवसर में परिवर्तित करने के लिए समर्पण और प्रतिबद्धता से कार्य करना चाहिए। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरा विश्व कोरोना महामारी के कारण कठिन दौर से गुजर रहा है और हिमाचल प्रदेश भी इस चुनौती से अछूता नहीं है। उन्होंने कहा कि उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों ने प्रदेश में इस महामारी के प्रसार को रोकने…
कहा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए प्रयास आवश्यक शिमला (हिमाचलवार्ता)। आज यहां प्रदेश के सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ आयोजित 11 घण्टे के मैराथन सम्मेलन के दौरान अपने समापन भाषण में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आशा व्यक्त की कि अपने समर्पण और प्रतिबद्धता से प्रदेश सरकार राज्य में लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं पर खरा उतरेगी। प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी और विकासात्मक नीतियों व कार्यक्रमों से लोग लाभान्वित होंगे। जय राम ठाकुर ने कहा कि जिला अधिकारियों को पर्यटन की दृष्टि से अनछुए स्थलों और स्थानीय उत्पादों के विकास पर बल देना चाहिए। उन्होंने…
नयी दिल्ली (हिमाचलवार्ता)। प्रसिद्ध मसाला कंपनी एमडीएच मसाला के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी का बृहस्पतिवार को शहर के अस्पताल में निधन हो गया। सूत्रों ने बताया कि गुलाटी (97) का माता चनन देवी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। खबरों के मुताबिक उनका कोविड-19 संक्रमण के बाद का इलाज चल रहा था और सुबह हृदय गति रुकने से उनका निधन हुआ। मसाला किंग के नाम से मशहूर गुलाटी को 2019 में देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। उनका जन्म 27 मार्च, 1923 को सियालकोट (अब पाकिस्तान में) में…
लोक निर्माण विभाग में कार्यरत 55 वर्षीय व्यक्ति अचानक हुआ लापता नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपमंडल संगड़ाह के हरिपुरधार उपतहसील की ग्राम पंचायत गेहल डिमाइना के गवाहू गांव में लोक निर्माण विभाग में कार्यरत एक व्यक्ति के अचानक लापता हो जाने का मामला संज्ञान में आया है। व्यक्ति की शिनाख्त 55 वर्षीय अनंतराम पुत्र चानन सिंह निवासी गवाहू गांव के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज करते हुए व्यक्ति की तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार व्यक्ति लोक निर्माण विभाग में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि वह 24 नवंबर को अपने घर से…
अवैध खनन और मास्क ना पहनने पर पुलिस का शिकंजा, वसूला 47 हज़ार रूपए जुर्माना नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर की पांवटा साहिब पुलिस ने अवैध खनन करने और मास्क ना पहनने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब, शिलाई, पुरुवाला और माजरा थाना की पुलिस टीमों ने संयुक्त कार्यवाही की। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान अवैध खनन करने पर पांच ट्रैक्टर को पकड़ा गया जिनसे 22,500 रूपए का जुर्माना वसूल किया गया। इसके आलावा पुलिस ने मास्क न पहनने पर करीब 25 लोगों को पकड़ा। इस दौरान उनसे…