श्री साई ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स द्वारा निसंतान दम्पतियों के लिए शुरू किया गया श्री साई आई.वी.एफ सेंटर नाहन (हिमाचलवार्ता)। श्री साई ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स की निदेशक डॉ. श्रद्धा बेदी , स्त्री, बाँझपन एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ एवं डॉ दिनेश बेदी, जनरल एवं लप्रोस्कोपिक सर्जन द्वारा श्री साई आई. वी. एफ सेंटर की नीव अम्बाला में रखी गयी। निसंतान दम्पतियों के लिए आई. वी. एफ के माध्यम से माता पिता बनने का सपना पूरा करेगा श्री साई आई. वी. एफ सेंटर जिला सिरमौर के निसंतान दम्पति भी श्री साई आई. वी. एफ सेंटर की आई. वी. एफ ट्रीटमेंट ले सकतें है।…
Author: Himachal Varta
कार पार्किंग को लेकर दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, क्रॉस एफआईआर दर्ज नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के बद्रीपुर में कार पार्किंग को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। बता दें कि 3 दिन पहले भी इन दो गुटों के बीच झड़प हुई थी। दोनों ओर से दर्जन भर महिला, पुरुष और बच्चे लाठी डंडों के साथ एक दूसरे पर टूट पड़े। काफी देर तक हुए इस झड़प के बाद पुलिस वहां पहुंची और पुलिस ने दोनों तरफ से मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस मारपीट…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर पुलिस टीमों ने नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसा है। इस दौरान पुलिस ने कुल 119 चालान कर 46 हजार रुपए जुर्माने के तौर पर वसूल किए हैं। जानकारी के अनुसार जिला सिरमौर की पांवटा साहिब, शिलाई, पुरुवाला और माजरा थाना की पुलिस टीमों ने जगह-जगह नाकाबंदी और निरीक्षण किये। इस दौरान तेज रफ्तारी, बिना हेलमेट, प्रेशर हॉर्न और वाहनों के अधूरे दस्तावेज वाले 105 वाहन चालकों के चालान कर 25 हजार जुर्माना वसूल किया। वहीँ, बिना मास्क के 12 लोगों से 12 हजार जुर्माना राशि वसूली गई। जबकि सिंगपुरा पुलिस चौकी प्रभारी ने…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि राष्ट्रीय एकता देश के प्रति निष्ठा बंधुत्व की भावना है और यह विकास और प्रगति के लिए मार्गदर्शन करती है। राज्यपाल आज यहां भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान शिमला द्वारा आयोजित ‘एथिकल फाउंडेशन आॅफ नेशनलिज्म’ पर 7वें रवीन्द्रनाथ टैगोर मेमोरियल व्याख्यान की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गुरूदेव रवींद्रनाथ टैगोर न केवल भारतीय लेखकों, कवियों और विचारकों के मार्गदर्शक थे, बल्कि एक दूरदर्शी व्यक्ति थे, उन्होंने भारत के उन्नत भविष्य की परिकल्पना की। पूर्वानुमान किया और राष्ट्र निर्माण के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने उच्च नैतिक मानकों, सभ्यता, विकास और दार्शनिक…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि कुछ समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचारों से आभास हो रहा है कि राज्य सरकार प्रदेश में आ रहे लोगों का कोविड-19 परीक्षण शुरू करने पर विचार कर रही है। प्रवक्ता ने कहा कि अब तक प्रदेश सरकार की ऐसी कोई भी योजना नहीं है क्योंकि पिछले दो माह से कोविड-19 के मामलों में वृद्धि लोगों द्वारा विशेषकर सामाजिक समारोह जैसे विवाह आदि में बरती गई ढील के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सभी उपायुक्तों को ऐसे कार्यक्रमों में अधिकतम 50 लोगों के शामिल होने…
जिला में समारोह आयोजन के लिए ऑनलाइन प्राप्त कर सकते है अनुमति-डीएम नाहन (हिमाचल वार्ता)। प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशो के अनुसार जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डा. आर.के. परूथी ने आज कोविड-19 के बढते मामलो को रोकने के लिए जिला में आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 की धाराओं के तहत 28 नवम्बर, 2020 को जारी एसओपी कि निरन्तरता में आदेश जारी करते हुए बताया कि जिला में किसी भी समारोह के आयोजन से एक सप्ताह पहले सम्बन्धित एसडीएम से अनुमति लेना आवश्यक होगा। यह अनुमति इस वेबसाईड (https covid.hp.gov.in/ applications/epass/apply) से ऑनलाइन प्राप्त कर सकते है। इसके अतिरिक्त यदि उपमण्डलाधिकारी व संबंधित तहसीलदार आवश्यक…
नाहन (हिमाचल वार्ता)। जिला सिरमौर की सबसे ऊँची चूडधार की चोटी पर लगातार बर्फ पडने के कारण जिला प्रशासन ने बाहिर सुबह आने वाले पर्यटको को वहाँ जाने पर पाबंदी लगाई है ताकि उस क्षेत्र में पडने वाले घने जंगलों में वे फंस नहीं जाए जिन्हें ढूडना भी मुश्किल हो सकता है! उपायुक्त सिरमौर आर के परुथी ने बताया कि चूडधार तक पहुचने के लिए 12 किलोमीटर पैदल घने जंगलों के बीच से गुजरना पड़ता है जहाँ जंगली जानवर घूमते रहते हैं जिन से जान को खतरा कभी भी हो सकता है! उन्होंने कहा कि इस रास्ते में जगह जगह…
चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज काले खेती कानूनों के विरुद्ध चल रहे संघर्ष में शिरकत करते समय दो किसानों गुरजंट सिंह और गुरबचन सिंह के देहांत पर दुुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने मानसा और मोगा जिलों के निवासी दोनों किसानों के परिवारों के लिए 5-5 लाख रुपए की वित्तीय सहायता का ऐलान किया है। मृतक किसानों के पारिवारिक सदस्यों के साथ दुख साझा करते मुख्यमंत्री ने ईश्वर के समक्ष दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में शाश्वत निवास देने और पीछे परिवारों को ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करने के लिए अरदास की। जि़क्रयोग्य…