Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»23 पंचायतों में हुए अभी तक के चुनाव में भाजपा समर्थित 15 प्रधान और 19 उप-प्रधान निर्वाचित
    हिमाचल प्रदेश

    23 पंचायतों में हुए अभी तक के चुनाव में भाजपा समर्थित 15 प्रधान और 19 उप-प्रधान निर्वाचित

    By Himachal VartaJanuary 20, 2021
    Facebook WhatsApp

    यह जीत विकास और जनता के विश्वास की-डा. बिन्दल

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने लोकतंत्र की सबसे प्रथम सीढ़ी पंचायतों के दो चरणों में अभी तक हुए शांतिपूर्ण चुनाव के लिए मतदाताओं और चुनाव में लगे कर्मियों का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि अभी तक दो चरणों में हुए पंचायत चुनावों में भाजपा को नाहन निर्वाचन क्षेत्र में भारी समर्थन मिला है।
    डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि अभी तक हुए 23  पंचायत चुनावों में  भाजपा समर्थित 15 प्रधान और 19 उप प्रधान निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में मतदाताओं ने ग्रामीण स्तर पर हो रहे विकास कार्यों पर भरोसा जताया है वहीं प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार की नीतियों और योजनाओं पर अपनी मुहर लगाई है।
    डा. बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस पंचायत चुनाव में लगतार भ्रम फैला रही है और पंचायतों में जीते हुए पंचायत प्रतिनिधियों को जबरन अपना बता रही है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में कांग्रेस की हालत पतली है और कांग्रेस को इन चुनावों में भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
    डा. बिन्दल ने कहा कि तीसरे चरण के चुनाव जो कि 21 जनवरी को होंगे उसमें भी भारी संख्याा में भाजपा समर्थित प्रधान और उप प्रधान विजयी होंगे। उन्होंने कहा कि नाहन मंडल के तहत पड़ने वाले चार जिला परिषद चुनावों में भाजपा के चारों उम्मीदवार विजयी होंगे।
    इससे पूर्व आज नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत निर्वाचित प्रधान, उप प्रधान और वार्ड मेम्बर डा. राजीव बिन्दल से मिलने नाहन पहुंचे। डा. बिन्दल ने सबका स्वागत करते हुए कहा कि सभी सदस्यों से आग्रह किया वे अपनी उर्जा और अपने समय को जन सेवा में लगाएं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.