Author: Himachal Varta

नाहन में कोरना के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद ने बड़ा चौक का स्वरूप बदलने की तैयारी कर ली है। अब यहां फल-सब्जी की दुकानों को नहीं लगाया जाएगा। कोरोना संकट को लेकर नाहन में फल और सब्जी विक्रेताओं के लिए नई गाइड लाइर जारी नाहन (संजय सिंह)। कोरोना महामारी के मद्देनजर अब कुछ दिनों में शहर काे बड़ा चौक मुख्य बाजार की रंगत बदली-बदली सी नजर आएगी। नगर परिषद ने यहां से सब्जी-फल विक्रेताओं की दुकानों को अब आयकर विभाग के पास पार्किंग में शिफ्ट करने की तैयारी कर ली है। जानकारी के मुताबिक…

Read More

शिमला। सेना प्रशिक्षण कमाण्ड शिमला के जनरल ऑफिसर कमाडिंग-इन-चीफ लैफ्टिनेंट जनरल राज शुक्ला ने आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से उनके आधिकारिक निवास ओक ओवर में भेंट की। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के सेवारत और सेवानिवृत सैनिकों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से सेना बिलासपुर जिला के झण्डुत्ता और मण्डी जिला के सुन्दरनगर में सीएसडी कैंटीन खोलने को सहमत हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उठाया था। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुंडू भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Read More

योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश को 2864.46 टन खाद्य सामग्री आवंटित शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां प्रवासी मजदूरों के लिए वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के अंतर्गत खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग की अंतरराज्यीय पोर्टेबिलिटी योजना का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना से उपभोक्ताओं को देश में कहीं भी उचित मूल्य की दुकानों से राशन लेने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि इसे राशन कार्ड की राष्ट्रीय पोर्टेबिलिटी योजना के अंतर्गत किया जाएगा और योजना से देश के लगभग 67 करोड़ लोगों लोगों को लाभ मिलेगा जिनमें हिमाचल प्रदेश के लाखों…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान के पांचवें चरण की घोषणाओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मनरेगा के अन्तर्गत बजटीय आवंटन बढ़ाने का स्वागत करते हुए वर्ष 2020-21 के लिए आवंटित बजट 61,000 करोड़ रुपये के प्रावधान में 40,000 करोड़ रुपये की वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश के लोगों को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध करवाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जय राम ठाकुर ने कहा कि देश के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य अधोसंरचना को स्तरोन्नत करने की घोषणा…

Read More

नाहन। गुरु की नगरी पावटा  साहिब  एक बार फिर शर्मसार हो गई यहाँ सिविल अस्पताल में एक कुंआरी लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया है। यह लड़की गिरिपार क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। जबकि इस बच्चे का पिता भी गिरिपार के संगडाह क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने लड़की को शादी का झांसा देकर उसे गर्भवती करने का मामला युवक के खिलाफ दर्ज कर लिया है। यह लडकी शिलाई क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है जिस ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस में दर्ज मामले में लड़की ने कहा है की…

Read More

नाहन। कोरोना वॉरियर्स के तौर पर कार्य कर रहे पत्रकारों को हिंदू जागरण मंच की जिला इकाई ने सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कोरोना वॉरियर्स के तौर पर कार्य कर रहे पुलिसकर्मी स्वास्थ्य कर्मी और सफाई कर्मचारियों का भी आभार जताया। जिला मुख्यालय नाहन में हिंदू जागरण मंच ने कोरोना वॉरियर्स के तौर पर कार्य कर रहे पत्रकारों और मीडिया कर्मियों को मास्क व फेस शील्ड देकर सम्मानित किया। मीडिया से बात करते हुए हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते हिंदू जागरण मंच देश व प्रदेश स्तर पर समाज सेवा में…

Read More

नाहन (संजय सिंह)। सिरमौर जिला के नाहन में उचित मूल्य की दुकानों में सप्लाई की जा रही सस्ती दालों की गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। सिरमौर के नाहन शहर से मात्र 3 किलोमीटर दूर यशवंत विहार कॉलोनी के समीप सैकड़ों की संख्या में डिपो में बिकने वाली दालों के रैपर मिले हैं। यह रैपर इतनी भारी मात्रा में जंगल में कहां से आए यह जांच का विषय है परंतु उचित मूल्य की दुकानों में दाल काली है यह सामने आ चुका है। उचित मूल्य की दुकानों में भले ही लोग लंबी-लंबी कतारों में सरकार द्वारा दिए जाने वाले सस्ते राशन…

Read More

नाहन। जिला मुख्यालय नाहन के पुलिस चौकी कच्चा टेंक की प्रभारी प्रियंका ठाकुर को डीजीपी डिस्क अवार्ड से नवाजा जाएगा। गौर हो कि प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2019 के दौरान पुलिस विभाग में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने पर 180 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का डीजीपी डिस्क अवार्ड के लिए चयन किया गया है जिनमें सब इंस्पेक्टर प्रियंका ठाकुर का नाम भी शामिल है। सिरमौर पुलिस में बेहतरीन सेवाएं देने वाले सब इंस्पेक्टर प्रियंका ठाकुर द्वारा जिला मुख्यालय नाहन के सदर थाना तथा एसआईयू इंचार्ज के रूप में भी बेहतरीन सेवाएं दी हैं। उनकी बेहतरीन सेवाओं को देखते हुए सिरमौर के…

Read More