Author: Himachal Varta

शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने विपक्षी दलों द्वारा किसानों के आन्दोलन के समर्थन में 8 दिसम्बर को भारत बंद के आह्वान की भर्त्सना की है। आज यहां इलैक्ट्राॅनिक मीडिया के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह किसान आंदोलन नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए सरकार की छवि को धूमिल करने के एकमात्र उद्देश्य के साथ विपक्षी दलों का राजनीतिक आंदोलन है। जय राम ठाकुर ने कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि जिन राजनीतिक दलों ने विधेयक का समर्थन किया था, वे अब राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए आंख बंद करके…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्य के सभी जिला अधिकारियों व अन्य फील्ड अधिकारियों को कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सामाजिक समारोह, विवाह इत्यादि में अधिकतम 50 लोगों की निर्धारित संख्या का पालन करने के सम्बन्ध में जारी मानक संचालक प्रक्रिया का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करना चाहिए। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों, मुख्य चिकित्सा अधिकारियों, एसडीएम, तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों और खण्ड विकास अधिकारियों  के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कोविड-19 रोगियों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को आज यहां लेफ्टिनेंट कर्नल पी.एस. अत्री, उप निदेशक सैनिक कल्याण विभाग ने झंडा लगाया। मुख्यमंत्री ने सशस्त्र कल्याण निधि में भी योगदान दिया। जय राम ठाकुर ने राज्य के लोगों से इस निधि में उदारता से योगदान करने का भी आग्रह किया क्योंकि इसका उपयोग सेवा और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए किया जाता है। जल शक्ति और सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, सचिव सामान्य (जीएडी) और सैनिक कल्याण देवेश कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Read More

राहत- जिला सिरमौर में घटी पॉजिटिव मामलों की दर नाहन (हिमाचलवार्ता)।  कोरोना महामारी जहां हिमाचल प्रदेश में अपना कहर बरपा रही है तो वहीं दूसरी तरफ जिला सिरमौर में दिसंबर माह में कोरोना संक्रमण के मामलों में लोगों के पॉजिटिव होने की दर घटी है। जिससे स्वास्थ्य विभाग सहित लोगों ने भी राहत की सांस ली है। आपको बता दें कि जिला सिरमौर में रोजाना 600 से 700 लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। कोरोना टेस्टिंग की दर बढ़ाई जाने के कारण जिला में कोरोना संक्रमण का ग्राफ नीचे गिरा है। अभी तक 43,071  लोगों के टेस्ट किए जा…

Read More

नियमों के उल्लंघन पर 160 वाहनों के चालान कर वसूला 60 हज़ार रुपये जुर्माना नाहन (हिमाचलवार्ता)। -पांवटा उपमंडल क्षेत्रों में पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर 160 के चालान काट 60,400 रुपये जुर्माना वसूल किया है। जानकारी के अनुसार पांवटा उपमंडल क्षेत्रों में माजरा, पांवटा, शिलाई, पुरुवाला थाना और ट्रैफिक पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी की। इस दौरान शहरी क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस ने नो पार्किंग जोन, ट्रिपल राइडिंग, तेज रफ्तार, बिना हेलमेट और प्रेशर हॉर्न समेत यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसा है। यातायात पुलिस पांवटा साहिब की टीम…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। -मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला सिरमौर के पावंटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में 94 करोड़ रुपये की लागत की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने 31 करोड़ रुपये की लागत वाली पांच विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण किए, जिनमें नाबार्ड के तहत 19.07 करोड़ रुपये की लागत से रामपुरघाट मानपुर दियोरा सड़क पर गिरि नदी पर 396 मीटर डबल लेन पुल, 6.13 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पांवटा साहिब में पुलिस स्टेशन भवन, पांवटा तहसील में 2.69 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बधाना कलाथा उठाऊ सिंचाई…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। -उपायुक्त सिरमौर डा. आर.के परूथी ने  आज सशस्त्र सेना दिवस के अवसर पर जिला वासियों को इस दिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें शहिदों के परिवारों, सेवानिवृत सैनिको और बॅार्डर पर सेवाऐं दे रहे सैनिको के कल्याण के लिए अधिक से अधिक मदद करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर उप निदेशक सैनिक कल्याण बोर्ड सिरमौर रिटयार्ड मेजर दीपक धवन ने उपायुक्त सिरमौर डा. परूथी, सहायक आयुक्त विवेक शर्मा को झण्डा व स्टीकर लगाकर बधाई दी।

Read More

78 नशीले कैप्सूल के साथ व्यक्ति गिरफ्तार नाहन (हिमाचलवार्ता)।   पांवटा साहिब  पुलिस ने 78 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की शिनाख्त नरेन्द्र कुमार निवासी बद्रीपुर, पांवटा साहिब के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने गश्त के दौरान बवेजा पैट्रोल पंप के समीप कार्रवाई करते हुए स्कूटी को जांच के लिए रोका। छानबीन के दौरान पुलिस ने चालक नरेंद्र कुमार के कब्जे से 78 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद करने में…

Read More