Author: Himachal Varta

ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज )   ऊना जिले में इस मानसून सीजन के दौरान भारी बारिश और भूस्खलन से अब तक लगभग 340 करोड़ रुपये का नुकसान दर्ज किया गया है। उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि इसमें लोक निर्माण विभाग को 191 करोड़ तथा जलशक्ति विभाग एवं स्वां नई बाढ़ प्रबंधन परियोजना को लगभग 125 करोड़ रुपये की क्षति हुई है। अन्य विभागों और निजी संपत्तियों को भी भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे कई परिवार प्रभावित हुए हैं। उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशों के अनुरूप सभी प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद सुनिश्चित…

Read More

मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज )    एसडीएम करसोग गौरव महाजन ने आज करसोग बाईपास सड़क मार्ग सहित विभिन्न स्थानों पर चल रहे राहत, पुनर्वास और सड़क मार्ग बहाली कार्यों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग तथा अन्य विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, पानी, बिजली सुविधाओं को युद्धस्तर पर बहाल किया जाए ताकि आम जनता को शीघ्र राहत मिल सके। बादल फटने की घटना से करसोग बाईपास सड़क प्रभावित भारी बारिश और प्राकृतिक आपदा के कारण करसोग बाईपास सड़क मार्ग भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। सड़क…

Read More

सोलन (हिमाचल वार्ता न्यूज )        अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के लिए समाज को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है। राहुल जैन आज सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत बड़ोग में विशेष स्वच्छता कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता ही सेवा का शुभारम्भ करने के उपरांत ग्रामीणों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत ज़िला में 02 अक्तूबर, 2025 तक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। राहुल जैन ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा का उद्देश्य ग्राम स्तर पर पूर्ण स्वच्छता की…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज )।   उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि ज़िला में पोषण व स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाना आवश्यक हैं। मनमोहन शर्मा ने आज यहां 8वें पोषण माह के अंतर्गत आयोजित जागरूकता रैली को हरि झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि ज़िला सोलन में पोषण माह-2025 के तहत ‘सही पोषण स्वस्थ जीवन’ विषय पर आधारित गतिविधियां आयोजित की जा रही है। मनमोहन शर्मा ने कहा कि पोषण माह का उद्देश्य बच्चों, किशोरियों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं की पोषण स्थिति में सुधार करना है। उन्होंने कहा कि पोषण माह के अंतर्गत मोटापा…

Read More

बिलासपुर  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-   नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि मां के स्वास्थ्य से ही बच्चे व परिवार का स्वास्थ्य जुड़ा होता है। परिवार स्वस्थ होगा तभी एक सशक्त एवं सुदृढ़ समाज का निर्माण संभव है। राजेश धर्माणी आज घुमारवीं के सिविल अस्पताल परिसर में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार‘ अभियान के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। यह अभियान आगामी 2 अक्तूबर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) :-     अर्की   के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि मेले एवं त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक हैं। संजय अवस्थी गत रात्रि राज्य स्तरीय सायरोत्सव मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। संजय अवस्थी ने कहा कि मेलों के माध्यम से लोगों को आपसी मेल-जोल बढ़ाने तथा प्रदेश की लोक संस्कृति और परंपराओं को समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मेलों के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए निरंतर प्रयासरत है ताकि युवा पीढ़ी को अपनी पुरातन संस्कृति से जोड़कर…

Read More

बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ );-     जिला मुख्यालय स्थित बचत भवन में बुधवार को एयरो स्पोर्ट्स से जुड़ी जिला स्तरीय समिति की बैठक उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में यह फैसला लिया गया कि बिलासपुर जिले में पैराग्लाइडिंग की किसी भी गतिविधि या प्रशिक्षण शिविर शुरू करने से पहले जिला समिति से स्वीकृति लेना जरूरी होगा। इस समिति के अध्यक्ष डीसी बिलासपुर होंगे। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मनाली स्थित पर्वतारोहण और संबद्ध खेल संस्थान (अभिमास) के निदेशक, जिला पर्यटन अधिकारी, वन मंडल अधिकारी, संबंधित एसडीएम और स्थानीय एयरो स्पोर्ट्स संघ…

Read More

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज) :-  उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां राष्ट्रीय पोषण माह-2025 के सफल आयोजन के लिए बैठक आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 से शुरू हुए पोषण अभियान के अंतर्गत प्रतिवर्ष सितम्बर माह को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष 17 सितम्बर से 16 अक्टूबर 2025 तक 8वां पोषण माह पूरे जिला में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मनाया जाएगा। इस बार की थीम “राइट न्यूट्रिशन, हेल्थी लाइफ” निर्धारित की गई है। उपायुक्त ने कहा कि पोषण माह का मुख्य उद्देश्य कुपोषण को समाप्त कर स्वस्थ…

Read More