Author: Himachal Varta

मंडी (  हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-     दीपावली के पावन अवसर पर जिला प्रशासन मंडी द्वारा आपदा प्रभावित परिवारों की सहायता और आजीविका समर्थन के उद्देश्य से दीपावली मांडव हिम ईरा आजीविका मेला का आयोजन 15 से 19 अक्तूबर तक इंदिरा मार्केट, मंडी में किया जा रहा है। यह मेला जिला प्रशासन की उस संवेदनशील सोच का प्रतीक है, जो विकास के साथ-साथ मानवीय मूल्यों और सामाजिक पुनर्वास को भी समान महत्व देती है। इस पहल का उद्देश्य आपदा प्रभावित परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करना और उन्हें पुनः आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करना है। आपदा के बाद…

Read More

मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) :-   मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज नेरचौक, जिला मण्डी के कार्यक्रम आईआरआईएस.2025 की अध्यक्षता की। उन्होंने नेरचौक मेडिकल कॉलेज में इसी वर्ष रोबोटिक सर्जरी शुरू करने की घोषणा करते हुए कहा कि यहां एमआरआई मशीन लगाने के लिए 28 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिसे दो माह में स्थापित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नेरचौक में कैथ लैब के लिए राज्य सरकार ने 12 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं, जिसमें से 9 करोड़ रुपये दे दिए गए हैं। जल्द ही सभी मेडिकल कॉलेजों…

Read More

मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-      मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज मंडी ज़िला के नेरचौक स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में 8.37 करोड़ रुपये की पांच परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। उन्होंने 5.98 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले छात्र छात्रावास की आधारशिला रखी। उन्होंने चिकित्सा महाविद्यालय में 80 लाख रुपये की लागत से निर्मित राज्य प्रसूति प्रशिक्षण संस्थान एवं कौशल प्रयोगशाला, 6 लाख रुपये की लागत से निर्मित पोषण पुनर्वास केंद्र, 76 लाख रुपये की लागत से निर्मित व्यापक स्तनपान प्रबंधन केंद्र और 23 लाख रुपये की लागत…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-      अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश के जन-जन को विकास की धारा से जोड़ना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व है और वर्तमान प्रदेश सरकार इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए निरंतर प्रयासरत है। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चमदार में आयोजित ‘विधायक आपके द्वार’ कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार कृषि, पशुपालन, बागवानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे आधारभूत क्षेत्रों में अधोसंरचनात्मक कार्या पूर्ण कर रही है ताकि लोग इनसे समय पर लाभान्वित हो सके। संजय अवस्थी ने कहा कि…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-     पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जन-जन की सहभागिता आवश्यक है। पुलिस अधीक्षक आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुल्तानपुर में नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद, राष्ट्रीय केडिट कोर (एनसीसी), राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) और स्वास्थ्य के प्रति रुचि विकसित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। गौरव सिंह ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य छात्रों को नशे से दूर रखना, उनकी संकल्प शक्ति विकसित कर उन्हें नशे के विरुद्ध…

Read More

बिलासपुर  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-     नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं को अब अपना स्थायी भवन मिलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। विद्यालय भवन निर्माण के लिए भूमि हस्तांतरण को सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। इस निर्णय से घुमारवीं केंद्रीय विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को आने वाले समय में बेहतर शिक्षण सुविधाएं सुनिश्चित होंगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं का भवन निर्माण भूमि उपलब्ध न होने के कारण लंबे समय से लंबित था, लेकिन अब भूमि हंस्तांतरण की प्रक्रिया…

Read More

बिलासपुर  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मजारी में अंतरराष्ट्रीय डिजास्टर रिस्क रिडक्शन डे पर एक मौक ड्रिल का आयोजन विद्यालय आपदा प्रबंधन प्रभारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में किया गया। मॉक ड्रिल में विद्यार्थियों को भूकंप जैसी स्थिति आने पर अपने जीवन को कैसे सुरक्षित रखा जा सकता है तथा उसके पूर्वाभ्यास के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुरजीत ठाकुर ने बताया कि प्राकृतिक आपदा को रोका तो नहीं जा सकता पर इस आपदा से होने वाले जान और माल के नुकसान को कम अवश्य किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों से…

Read More

किन्नौर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-       जनजातीय जिला किन्नौर के शारबो में आज आपदा न्यूनीकरण अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण किन्नौर द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंचायत स्तर पर आपदा प्रबंधन क्षमताओं को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला की विभिन्न पंचायतों के आपदा स्वयंसेवियों को आपदा कीट वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमांडेंट, होमगार्ड, सुरेश चौहान ने की। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए चौहान ने कहा कि आपदा प्रबंधन में समुदाय की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यदि ग्रामीण स्तर…

Read More