बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- जिला स्तरीय तंबाकू नियंत्रण समिति की बैठक आज उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, हितधारकों तथा राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर उपायुक्त ने तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 का औपचारिक शुभारंभ करते हुए उपस्थित अधिकारियों एवं प्रतिभागियों को तंबाकू सेवन से दूर रहने की शपथ दिलाई। उपायुक्त ने कहा कि तंबाकू सेवन एक गंभीर सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी समस्या है, जो न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करती है, बल्कि समाज पर भी इसके…
Author: Himachal Varta
बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने कहा कि पोषण केवल भोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य, ऊर्जा और जीवनशैली से सीधा जुड़ा हुआ है। उपायुक्त आज महिला एवं बाल विकास विभाग बिलासपुर के माध्यम से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बिलासपुर में पोषण माह अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। कार्यक्रम में जिला रेडक्रॉस सोसायटी शाखा बिलासपुर की अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्षा ईशा भी विशेष तौर पर मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि संतुलित आहार अपनाना, नियमित व्यायाम करना और स्वच्छता बनाए रखना एक स्वस्थ जीवनशैली…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की क्षेत्रीय प्रयोगशाला सुंदरनगर द्वारा राजकीय उच्च विद्यालय झोर में “स्वच्छ दिवाली – हरित दिवाली” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों को पटाखों के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया तथा “ग्रीन दिवाली, स्वच्छ दिवाली” थीम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता, नारा लेखन प्रतियोगिता, मिट्टी के दीये वितरण जैसी विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं। साथ ही दुकानदारों को पटाखों का उपयोग न करने के लिए भी जागरूक किया गया। क्षेत्रीय प्रयोगशाला के प्रभारी वैज्ञानिक अधिकारी चमन लाल ठाकुर ने बताया…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी डॉ मदन कुमार ने बताया कि समर्थ-2025 अभियान के अंतर्गत 17 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक जिलेभर में 72 स्थानों पर आपदा जोखिम न्यूनीकरण से संबंधित जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह अभियान अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर विशेष रूप से प्रारंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों में नुक्कड़ नाटकों, जनसंवादों और सामुदायिक सहभागिता गतिविधियों के माध्यम से आम जनता को आपदा प्रबंधन, त्वरित प्रतिक्रिया और सहयोग के प्रति प्रेरित किया जाएगा। डॉ मदन कुमार…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- प्रदेश सरकार के आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा मंडी जिला में आर्थिक एवं सामाजिक पहलुओं पर सर्वेक्षण का कार्य किया जाना है। इसके लिए जिला मंडी में आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के प्रगणकों को तैनात किया गया है। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि आर्थिक एवं सांख्यकी विभाग द्वारा सामाजिक एवं कार्यान्वयन मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से राज्य में विभिन्न सामाजिक-आर्थिक संकेतकों पर राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण का क्षेत्रीय कार्य किया जाता है। सर्वेक्षण के माध्यम से एकत्रित आंकड़ों से योजना निर्माण में मदद मिलती है और सरकार की विभिन्न नीतियों के कार्यान्वयन…
ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- थानाकलां-खुरवाईं रोड़ वाया त्यार (किलोमीटर 3/300 से 6/600) 17 अक्तूबर से 17 नवम्बर (एक माह) तक बंद रहेगा। इस अवधि के दौरान यातायात को ककराणा, घुंगन, हरोट और थानाकलां से क्यारियां रोड़ पर मोड़ा गया है। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने इस संबंध में मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 और 116 के तहत आदेश जारी किए हैं ताकि सड़क अपग्रडेशन सहित अन्य निर्माण कार्यों को सुचारू और त्वरित किया जा सके। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि लोगों को पहले से सूचित करने के लिए सड़क पर संकेतक…
ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण ऊना द्वारा आयोजित आपदा जोखिम न्यूनीकरण और समर्थ कार्यक्रम 2025 के तहत गुरूवार को हरोली उपमंडल के मेन बाजार हरोली और टाहलीवाल चौक में लोगों को भूकंप सुरक्षित भवन निर्माण करने को लेकर जागरूक किया गया। इस दौरान सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से संबद्ध फोक मीडिया गु्रप पूर्वी कला मंच जलग्रां टब्बा के कलाकारों ने लोगों को सुरक्षित भवन निर्माण के विभिन्न तौर तरीकों और मूलभूत ज्ञान से अवगत करवाया। कलाकारों ने बताया कि भवन चाहे अवासीय हों या गैर आवासीय उसका निर्माण भूकंपरोधी तरीके से किया…
हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) हमीरपुर द्वारा 15 एवं 16 अक्टूबर ‘निर्मित पर्यावरण की संरचनात्मक सुरक्षा ऑडिट’ विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिले में आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं भूकम्प प्रतिरोधक निर्माण तकनीकों के प्रसार हेतु आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग, लोक निर्माण विभाग और शहरी विकास विभाग के अभियंता तथा ग्रामीण विकास विभाग के तकनीकी सहायक एवं कनिष्ठ अभियंता सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों की तकनीकी क्षमता को बढ़ाना एवं उन्हें संरचनाओं की सुरक्षा जांच, संभावित…