नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ): – सियासी इशारे पर महामाया बाला सुन्दरी मंदिर त्रिलोक में श्रद्धालुओं द्वारा मां के दरबार में चढ़ाए जाने वाले चढावे से गरीब कन्याओं की शादी में वित्तीय मदद की योजना पुनः लागू करने की कवायदें पिछले कुछ अरसे से जारी है। लेकिन अभी कोई फैसला नहीं हो सका है। यह योजना विवादों में आने के बाद मन्दिर ट्रस्ट ने बन्द कर दी थी। लेकिन मंदिर ट्रस्ट में बैठे सियासी नेताओं के इशारे पर इस योजना को दुबारा लागू करने के लिए जोर मारा जा रहा है। इसी कड़ी में मंदिर ट्रस्ट की बैठक…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला के लिए कलाकारों का चयन ऑडिशन के माध्यम से किए जाएंगे। ऑडिशन में सिरमौर सहित अन्य जिलों से श्रेणी ‘‘सी’’ व ‘‘डी’’ के कलाकार चयनित किए जायेंगे। कलाकारों के चयन के लिए 25 अक्तूबर 2025 को प्रातः 10ः30 बजे एसएफडीए सभागार, नाहन में ऑडिशन किए जा रहे है। ऑडिशन में चयनित कलाकारों को अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला-2025 की सांस्कृतिक संध्याओं में 31 अक्तूबर से 05 नवम्बर तक प्रस्तुतियां देने का अवसर प्रदान किया जाएगा। यह ऑडिशन कलाकार चयन समिति की निगरानी में किए जाएंगे। इच्छुक कलाकारों को 25 अक्तूबर को…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग विभिन्न सामाजिक आथि्र्ाक संकेतकां पर राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण (एन.एस.एस.) का क्षेत्रीय कार्य करता है तथा सर्वेक्षण के माध्यम से एकत्रित आंकड़ों से योजना निर्माण में मदद मिलती है और सरकार की विभिन्न नीतियों के कार्यान्वयन के लिए दिशा मिलती है। उन्होंने बताया कि सिरमौर जिला में आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा क्षेत्रीय कार्य को आरम्भ किया गया है तथा टैब एपलीकेशन पर घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित की जा रही है। जिला सांख्यिकी कार्यालय के प्रगणक सिरमौर के चयनित गांवों व शहरी…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि सिरमौर जिला के साथ लगते क्षेत्र में अति विशिष्ट अतिथि के आगमन के मद्देनजर 18 अक्तूबर, 2025 को जिला सिरमौर में ‘‘नो फ्लाइंग जोन’’ रहेगा। इस दौरान जिला भर में ड्रोन के उडाने, मानव रहित वाहनों (यूएवी) किसी भी प्रकार के एयर क्राफ्ट, गर्म हवा के गुब्बारे (हॉट एयर बैलून) तथा अन्य हवाई क्षेत्र से संबंधित खेल गतिविधियां, पैराग्लाइडिंग, पैरासेलिंग पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। किसी भी व्यक्ति, प्राधिकरण एवं संस्था द्वारा इन आदेशों की अवहेलना करने पर नियमानुसार कार्रवाही अमल में लाई जाएगी।
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि आगामी शैक्षणिक सत्र से प्रथम चरण में प्रदेश भर में 100 स्कूलों को केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) पाठ्यक्रम पर संचालित किया जाएगा। रोहित ठाकुर आज कसौली विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर स्थित पाईनग्रोव स्कूल द्वारा वार्षिक समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सीबीएसई पैटर्न आधारित स्कूलों का अलग रंग होगा और यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों की अलग रंग की वर्दी होगी। इन स्कूलों में स्मार्ट कक्षाओं के साथ-साथ मैस का प्रबंध भी किया जाएगा और विद्यार्थियों को पौष्टिक भोजन प्रदान…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा सामाजिक-आर्थिक आंकड़े एकत्र करने के लिए 80वां राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण (एनएसएस) जून, 2026 तक ज़िला सोलन में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सर्वेक्षण साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण और अनुसंधान के लिए विश्वसनीय सांख्यिकी डेटा उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि 80वां राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण घरेलू पर्यटन व्यय सर्वेक्षण पर केन्द्रीत है। उपायुक्त ने कहा कि इसका उद्देश्य यात्रा के प्रकार, यात्रा के तरीके, ठहरने के प्रकार, गंतव्य, बुक की गई यात्रा…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आपदा जोखिम न्यूनीकरण के संदर्भ में समर्थ-2025 का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत प्रदेश में लोगों को आपदा प्रबंधन के बारे में जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। समर्थ-2025 के तहत सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जागरूकता अभियान की इस कड़ी में आज भगवती सांस्कृतिक मण्डल चौपाल के कलाकारों द्वारा राजकीय माध्यमिक पाठशाला कुपवी व राजकीय मॉडर्न स्कूल कुपवी, शिव रंजनी सांस्कृतिक…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- जिला दंडाधिकारी शिमला एवं उपायुक्त शिमला ने आज आदेश जारी करते हुए बताया कि आगामी दिवाली महापर्व के दृष्टिगत शिमला शहर तथा आसपास के क्षेत्रों में पटाखों और आतिशबाजी की बिक्री अधिसूचित स्थानों को छोड़कर अन्य स्थानों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि यह स्थान आइस-स्केटिंग रिंक शिमला, बालूगंज खेल मैदान (गोपाल मंदिर के सामने), छोटा शिमला की ओर पीडब्ल्यूडी पार्किंग से आगे संजौली में, त्रिलोक चंद शॉप के पास खलीनी बाईपास, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ग्राउंड समरहिल शिमला, छोटा शिमला से कसुम्पटी की ओर सड़क पर खुली जगह, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक…