Author: Himachal Varta

हमीरपुर  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    निर्माणाधीन बस स्टैंड के पास हमीरपुर-नादौन मुख्य सड़क पर बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सीवरेज लाइन को बदलने के कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात 25 अक्तूबर तक बंद कर दिया गया है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन को बदलने के कार्य को अतिशीघ्र पूरा करने के लिए हमीरपुर-नादौन सड़क के इस हिस्से पर वाहनों की आवाजाही 25 अक्तूबर तक बंद की गई है। इस दौरान वाहन चालक पैट्रोल पंप से गलोड़ सड़क को वैकल्पिक रूट के रूप में इस्तेमाल कर…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-गांव डुंगी के पास मंगलवार सायं तीखीाह ढलान में पिकअप पलटने से दो लोग घायल हुए। ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर चालक और साथ बैठी महिला सीमा देवी को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए संगड़ाह अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद डॉ. वैभव ने बताया कि चालक को बाजू में हल्की चोट आई थी, टांके लगाने के बाद उसे घर भेज दिया गया। महिला सीमा देवी को भी ज्यादा चोट नहीं आई और वह फिलहाल संगड़ाह अस्पताल में उपचाराधीन हैडीएसपी संगड़ाह मुकेश डडवाल ने बताया कि पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-हिमाचल प्रदेश सरकार के नशा मुक्त समाज के संकल्प को साकार करते हुए सिरमौर पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध बड़ी सफलता दर्ज की है। पुलिस ने वित्तीय अन्वेषण के दौरान ₹1,34,79,508.37 की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति की जब्ती की पुष्टि की है। यह कार्रवाई डीएसपी मुख्यालय रमाकांत ठाकुर के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा की गई जांच का परिणाम है। यह मामला पांवटा साहिब थाना के अंतर्गत आता है, जहां 2017 में संजय कुमार उर्फ संजु पुत्र मंगत राम निवासी देवी नगर से 40.32 ग्राम हेरोइन बरामद की गई…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)- जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान आपदा न्यूनीकरण समर्थ-2025 के तहत आज सिरमौर जिला के उप मंडल कफोटा की ग्राम पंचायत बोकाला पाब व कांडो चियोग, राजगढ़ की ग्राम पंचायत डिंबर, शिलांजी, रा.व.मा.पाठशाला बडोली व देवठी मझगांव, पच्छाद के राजकीय महाविद्यालय सराहां, संगडाह के ग्राम पंचायत भराडी व बोगधार में गीत व नाटक से सुरक्षित भवन निर्माण व आपदा में बचाव की दी जानकारी। कलाकारों ने नाटक के माध्यम से बताया कि गृह निर्माण करते समय नींव की जांच, दीवारों की मजबूती, व…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    आपदा से बचने व बचाने के लिए हमेशा तैयार व जागरूक रहना चाहिए। भूकम्प के दौरान झुको, ढको और पकड़ो की नीति को अपनाना चाहिए। भूकंप, बाढ़ या आग लगने पर किस प्रकार अपने आप को सुरक्षित रखा जा सकता है तथा ऐसे समय में किस प्रकार अन्य लोगों की सहायता कि जानी चाहिए यह जानकारी आज सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने आपदा न्यूनीकरण फोक मीडिया जागरूकता कार्यक्रम के दौरान लोगों को दी। सिरमौर जिला में चल रहे इस विशेष जागरूकता अभियान के अन्तर्गत आज नाहन उप मंडल के ददाहु…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    उपायुक्त सिरमौर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) प्रियंका वर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन 2025 के लिए तैयार की जा रही निर्वाचन नामावली के संबंध में यदि कोई आपति या आक्षेप हो तो वह 17 अक्तूबर, 2025 तक पुनरीक्षण अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी के समक्ष अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत कर सकते है। उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण अधिकारी द्वारा दिये गए निर्णय के संबंध में यदि किसी मतदाता को आपत्ति हो तो वह 7 दिनों की अवधि के भीतर अपीलीय प्राधिकारी, उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी…

Read More

काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    जिला कांगड़ा में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आज उपायुक्त कांगड़ा की अध्यक्षता में बहु-क्षेत्रीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक उपायुक्त कार्यालय धर्मशाला के कॉन्फ्रेंस हाॅल में संपन्न हुई, जिसमें विभिन्न विभागों, संस्थानों और सामाजिक संगठनों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में सेंट्रल टीबी डिवीजन के टीबी अधिकारी डाॅ. भवानी सिंह कुशवाह तथा राष्ट्रीय सलाहकार ‘निक्षय मित्र पहल’ डी. धर्मा राव विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में टीबी उन्मूलन से संबंधित जिला स्तर पर किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आगामी माह की कार्ययोजना…

Read More

काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-       उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सस्ते राशन की दुकानों में खाद्यान्नो की गुणवता पर भी कडी निगरानी रखने तथा नियमित निरीक्षण के निर्देश खाद्य आपूर्ति विभाग को निर्देश दिए हैं। इस बाबत सोमवार को उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सार्वजनिक वितरण कमेटी की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि समय पर सस्ते राशन की दुकानों पर खाद्य वस्तुएं उपलब्ध करवाने के लिए उचित कदम उठाए जाएं ताकि उपभोक्ताओं को किसी भी तरह से दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने उपायुक्त ने कहा कि पोलिथीन के प्रयोग…

Read More