ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) :- उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि स्वस्थ समाज की नींव संतुलित व पौष्टिक आहार पर टिकी होती है। हर व्यक्ति को अपने खान-पान के प्रति सजग रहना चाहिए ताकि शारीरिक और मानसिक विकास समान रूप से हो सके। उन्होंने कहा कि ऊना जिले को स्वस्थ समाज का मॉडल बनाने के लक्ष्य के साथ कार्य किया जा रहा है। वे मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में आयोजित पोषण माह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। यह कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिला ग्रामीण विकास अभिकरण…
Author: Himachal Varta
ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- उपायुक्त जतिन लाल ने मंगलवार को राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, ऊना में लड़कियों की अंडर-19 आयु वर्ग की 66वीं राज्य स्तरीय इंडोर खेल प्रतियोगिता का विधिवत शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और सभी खिलाड़ियों को श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। अपने संबोधन में उपायुक्त ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने कहा कि खेलों से न केवल शारीरिक व मानसिक विकास होता है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आपसी…
हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- सीडीपीओ कार्यालय टौणी देवी ने मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समीरपुर और टौणी देवी में मानसिक स्वास्थ्य के संबंध में विद्यार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए। इस अवसर पर सीडीपीओ कुलदीप सिंह चौहान ने कहा कि युवा छात्र अपने व्यक्तिगत, व्यावसायिक और शैक्षणिक जीवन में विभिन्न कारणों से तनाव का अनुभव करते हैं। कठिन प्रतिस्पर्धा और लक्ष्य हासिल करने के दबाव के चलते शैक्षणिक सफलता और मानसिक स्वास्थ्य के बीच संतुलन बिठाना युवा छात्रों के लिए एक चुनौती बन जाता है। इस ओर उपयुक्त ध्यान न देने पर कई बार यह…
हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- बाल विकास परियोजना सुजानपुर के अंतर्गत वार्ड नंबर-2 में पोषण अभियान के अंतर्गत वृत्त स्तरीय कैंप का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता वृत्त पर्यवेक्षक एवं संरक्षण अधिकारी प्रदीप चौहान ने की। इस अवसर पर ‘वोकल फॉर लोकल’ थीम पर आधारित गतिविधियां आयोजित की गई। इसके तहत लोकल तथा मोटे अनाज के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई और पूरक पोषाहार रेसिपियों का प्रदर्शन भी किया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को मोटे अनाजों का महत्व तथा इनके लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। औषधीय पौधे प्रदर्शित करके इनके फायदे के…
चंबा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले कर्ण ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत सरकारी डिपो से उपभोक्ताओं को फोर्टिफाइड चावल उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि फोर्टिफाइड चावल में आयरन, विटामिन बी12, फोलिक एसिड और अन्य पोषक तत्वों को मिलाया गया है। अनिमिया से बचाव के लिए उपभोक्ताओं को फोर्टिफाइड चावल दिया जा रहा है। इससे गर्भवती महिलाओं और शिशुओं से रक्त की कमी से होने वाले विकारों से बचाव होता है तथा कुपोषण से बचाव के लिए भी फोर्टिफाइड प्रभावी है।…
किन्नौर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) किन्नौर द्वारा आयोजित 7 दिवसीय संयुक्त अभ्यास (Joint Exercise) का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक किन्नौर अभिषेक शेखर द्वारा रक्छम में किया गया। यह संयुक्त अभ्यास 13 अक्तूबर 2025 से 19 अक्तूबर 2025 तक रक्छम में आयोजित किया जा रहा है। इस संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास में जिला पुलिस त्वरित प्रतिक्रिया दल, होम गार्ड तथा किन्नौर माउंटेनियरिंग, स्कीइंग एंड रेस्क्यू एसोसिएशन भाग ले रहे हैं। इस अभ्यास का उद्देश्य जिले में राहत एवं बचाव कार्यों की तत्परता, समन्वय एवं क्षमता निर्माण को सुदृढ़ करना है, विशेषकर आपदा की परिस्थितियों में प्रभावी…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सुंदरनगर में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि इंजीनियर रविंद्र बनयाल, सीनियर स्केल प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई ग्रेड-ए मंडी एवं अप्रेंटिसशिप एडवाइजर जिला मंडी ने शिरकत की। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि इस मेले का उद्देश्य आईटीआई के अभ्यर्थियों को अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के प्रति प्रेरित करना और उन्हें इसके लाभों एवं प्रक्रिया की जानकारी प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि अप्रेंटिसशिप युवाओं को उद्योगों के व्यावहारिक अनुभव से जोड़ती है जिससे वे आत्मनिर्भर बनते हैं। मेले के…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (एनएसआईसी) द्वारा वल्लभ डिग्री कॉलेज मंडी में भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय की ईएसडीपी योजना के अंतर्गत उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम (ईएपी) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 110 प्रतिभागियों ने भाग लिया। ईएपी का उद्देशय उद्यमिता ओर आज के समय में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता और समझ पैदा करना था। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज प्रिंसिपल संजीव कुमार के वक्तव्य से हुई जिन्होंने युवाओं को रोजगार लेने के बदले रोजगार देने वाले बनने के लिए प्रोत्साहित किया। मुख्य वक्ता के रूप में एनएसआईसी मुख्य प्रबंधक लोकश भाटिया…