Author: Himachal Varta

शिमला  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) :-     जिला स्तरीय सतर्कता समिति और जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति की समीक्षा बैठक आज यहां उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत योजनाओं के सफल क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। इसके तहत जिला में कुल 66230 परिवार व 269425 जनसंख्या का चयन किया जा चुका है। उपायुक्त ने कहा जिला में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए विभाग सक्रियता से कार्य कर रहा है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत आम जनता को विभिन्न योजनाओं को लाभ मुहैया करवाया…

Read More

बिलासपुर  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) :-    जिला मुख्यालय के बचत भवन में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंतर्गत दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के तहत जिला स्तरीय दिव्यांगजन समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने की। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि नगर परिषद, नगर पंचायतों तथा विकास खण्ड स्तर पर निर्मित दुकानों में पांच प्रतिशत दुकानों का आवंटन दिव्यांगजनों को किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि दिव्यांगजनों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं। इसी दिशा में एम्स बिलासपुर परिसर में भी दिव्यांगजनों के लिए…

Read More

बिलासपुर  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) :-   उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की अध्यक्षता में आज बचत भवन में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिला में नशा मुक्त भारत अभियान की समीक्षा करते हुए उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि भारत सरकार ने वर्ष 2020 में देश के 272 जिलों को नशे के मामलों में सर्वाधिक संवेदनशील श्रेणी में चयनित किया था, जिनमें जिला बिलासपुर को वर्ष 2023 में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि अब तक इस अभियान के तहत जिला बिलासपुर में शैक्षणिक…

Read More

कुल्लू  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) :-     जिला परिषद कुल्लू की अन्तिम त्रैमासिक बैठक का आयोजन जिला परिषद हाल कुल्लू में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार ने की। बैठक में विभिन्न जिला पार्षदों द्वारा उठाई गई मांगों तथा समस्याओं पर अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई। बैठक में सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा के मामले पर जिला परिषद सदस्यों ने जानकारी हासिल की। इस अवसर पर अध्यक्ष ने कहा कि जिला परिषद की बैठक अपने आप में एक बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि जिला परिषद त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण अंग है जो…

Read More

कुल्लू  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) :-   इस अवसर पर उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने उन्हें इस ग्रामीण विकास तथा महिला स्वावलंबन के लिए निर्माणाधीन इस परियोजना से अवगत करवाया। उन्होंने अधिकारियों को भवन निर्माण के कार्य को इसी वर्ष 31 नवंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि इस शी- हाट के बन जाने से कुल्लू आने वाले पर्यटक यहां की समृद्ध संस्कृति से रूबरू होंगे। यहाँ पर स्थानीय उत्पादों तथा पारंपरिक व्यंजनों की जानकारी भी उन्हें मिलेगी। इस भवन की धरातल मंजिल में तीन दुकानों का निर्माण किया जाएगा। एक दुकान में स्वयं सहायता…

Read More

मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) :-    पोषण माह के अंतर्गत आज मढ़ी में एक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर का आयोजन बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय धर्मपुर, जिला मंडी के माध्यम से पर्यवेक्षिका रीता देवी वृत्त मढ़ी द्वारा किया गया। शिविर में कुल 52 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला मंडल दबरोत की प्रधान किरण रहीं। वार्ड सदस्य मढ़ी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और स्थानीय महिलाएँ इस अवसर पर उपस्थित रहीं। अपने संबोधन में रीता देवी ने पोषण माह के महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि यह अभियान देशभर में 17 सितम्बर से 16…

Read More

मंडी  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) :-    ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए आज उपायुक्त कार्यालय मंडी में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की। बैठक में सभी खंड विकास अधिकारियों ने अपने-अपने विकास खंडों में चल रही योजनाओं और हाल ही में आई आपदा के बाद बहाल किए गए कार्यों की स्थिति प्रस्तुत की। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों को शीघ्र सुविधा मिल सके इसके लिए राहत और पुनर्निर्माण कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय…

Read More

मंडी  (  हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) :-   कृषि  विभाग के द्वारा कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) के तत्वावधान में विकास खंड धनोटु की ग्राम पंचायत रेफल में प्राकृतिक खेती पर एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 100 किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर जिला मंडी के परियोजना निदेशक डॉ. राकेश पटियाल और उप परियोजना निदेशक डॉ. हितेंद्र ठाकुर ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती वर्तमान समय की आवश्यकता है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दें ताकि उत्पादन लागत कम हो और आय…

Read More