Author: Himachal Varta

मंडी (हिमाचल वार्ता) :- जिला मंडी के सरकाघाट उपमंडल के तहत आने वाले गांव में 16 वर्षीय नाबालिग ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नाबालिग अपने किसी रिश्तेदार के घर गया हुआ था। वहां नाबालिग ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। नाबालिग की अचानक तबियत खराब होने के चलते रिश्तेदार नाबालिग को स्थानीय अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने नाबालिग की गंभीर हालत को देखते हुए उसे नागरिक अस्पताल मंडी रेफर कर दिया। लेकिन नाबालिग ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। मामले की पुष्टि करते…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। दिवाली को लेकर खाद्य पदार्थों और मिठाई कारोबारियों पर शिकंजा कसने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जिला सिरमौर की विभिन्न दुकानों का औचक निरीक्षण किया जिससे कारोबारियों में हड़कंप पैदा हो गया। त्योहारी सीजन में नैनाटिक्कर, सराहां, नाहन और काला अंब में कई दुकानों में दबिश देकर 8 खाद्य पदार्थों के सैंपल भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे प्राप्त जानकारी के अनुसार खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त अतुल कायस्था और खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनुज के साथ टीम ने दिवाली से पूर्व बाजार में कई प्रकार…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। शिवाजी स्वयंसेवक शाखा के सदस्यों के द्वारा आज शनिवार को काली स्थान तालाब के समीप हनुमान मंदिर के आसपास के क्षेत्र में व्यापक सफाई अभियान चलाया। नाहन नगर सेवा प्रमुख तेजराम ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सफाई अभियान कार्य पूर्ण होने तक जारी रखा जाएगा। इस दौरान नगर पर्यावरण प्रमुख कमलेंद्र, शाखा कार्यवाहक ओमप्रकाश, विजय, नवीन, राहुल, नीरज, अनमोल, अभिषेक, अर्पित, करण, शुभम आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। संघ के जिला कार्यवाहक जितेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए सफाई के लिए नैतिक जिम्मेवारी होना जरूरी है। उन्होंने…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने प्रदेश भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि वह राजनैतिक द्वेष के चलते लोकतंत्र की मर्यादाओं को तार तार करने में लगी है। उन्होंने कहा है कि भाजपा देश के इतिहास से छेड़छाड़ कर कांग्रेस नेताओं का घोर अपमान करने पर तुली है, जिसे कांग्रेस कभी सहन नही करेगी। अजय बहादुर सिंह ने आज जारी एक संयुक्त बयान में कहा कि रोहतांग टनल के निर्माण में जिस प्रकार की ओछी राजनीति भाजपा नेताओं ने की है, वह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि रोहतांग टनल के निर्माण में कांग्रेस का…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। नाहन वन मण्डल के अधिनस्थ त्रिलोकपुर रेंज के अधीन जंगल में उगने वाली भाबड घास की नीलामी 21 अक्तूबर, 2020 को प्रातः 11 बजे वन मण्डलाधिकारी कार्यालय नाहन मे होगी। इच्छुक बोलीदाता मौके पर जाकर जंगलों का निरीक्षण कर सकते है। नीलामी की सभी शर्तो का ब्यौरा भी मौके पर पढ कर सुनाया जाएगा तथा इच्छुक बोलीदाता को पात्रता के लिए 5000 रूपये बोली से पहले मौके पर जमा करवाने होंगे। यह राशि नीलामी समाप्त होने पर बोली दाताओ को वापिस कर दी जाएगी व सफल बोली दाता से मौके पर पूरी कीमत एक मुश्त विक्रय कर सहित…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)।  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज नई दिल्ली में खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर 75 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करने के लिए बधाई दी। यह भारत के एफएओ के साथ लम्बे समय से चले आ रहे सम्बन्धों को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हाल ही में विकसित आठ फसलों की 17 बायोफोर्टीफाईड किस्में भी राष्ट्र को समर्पित की। उन्होंने कहा कि यह केन्द्र सरकार की भुखमरी, कुपोषण को पूर्णतः समाप्त करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शिरोमणि अकाली दल, अमृतसर के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान का उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करने के लिए आभार व्यक्त किया है। सिमरनजीत सिंह मान ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि शिरोमणि अकाली दल, अमृतसर और सिख कौम परम पिता परमात्मा से अरदास करती है कि वे शीघ्र स्वस्थ होकर प्रदेशवासियों की सेवा में जुट जाएं और हिमाचल को विकास के सफर पर आगे ले जाएं।

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 15. अक्तूबर को राजकुमार निवासी वार्ड न0 11, एकता विहार कलोनी, पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, हि0प्र0 ने पुलिस थाना पांवटा साहिब में शिकायत दर्ज करवाई कि दिनांक 15 अक्तूबर को समय 7.30 बजे शाम इसे अमित कुमार ने टेलीफोन कर के बतलाया कि ज्ञान चन्द गोयल भवन तारुवाला हरिओउम कलोनी के पास सडक में कुणाल मिस्त्री गिरा पडा है तथा साथ ही उसकी मोटरसाईकिल न0 एचपी 17ए 2178 भी गिरी पड़ी हैं, इसने मौका पर पहुंचकर देखा तो कुणाल कुमार के सिर से खून निकल रहा था। मौका से…

Read More