36 वर्षीय विवाहिता ने कमरे में फंदा लगाकर की अपनी जीवन लीला समाप्त नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपमंडल पांवटा साहिब के पातलियों में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर डाली। मृतिका की पहचान 36 वर्षीय सिमरन पत्नी मलकीत सिंह निवासी पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत पातलियों के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिमरन जब देर तक कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजन उसे देखने के लिए गए। इस दौरान जब परिजन कमरे में पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था।…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। आखिरकार डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो ही गया ! पिछले 3 सालों से ऑक्सीजन प्लांट का काम अधर में लटका हुआ था। मेडिकल कॉलेज में करीब साढ़े 3 करोड़ की लागत से इस प्लांट को स्थापित किया गया है जिससे मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के 284 बिस्तरों को ऑक्सीजन लाइन से जोड़ दिया गया है । अब प्लाट के शुरू होने से यहां आने वाले रोगियों को सुविधाएं मिलेंगी । मेडिकल कॉलेज नाहन के प्रिंसिपल डॉ एनके महेंद्रू ने बताया कि मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सभी बिस्तरों को ऑक्सीजन लाइन से…
नाहन (हिमाचल वार्ता)। प्रदेश के सबसे बड़े गौ-अभ्यारण्य (काऊ-सैंक्चुरी) कोटला बड़ोग को एक आदर्श गौसदन के रूप में विकसित किया जाएगा ताकि बेसहारा पशुओं को आश्रय देने के लिए उपयुक्त वातावरण एवं सुविधा उपलब्ध हो सके। यह जानकारी ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने गत सांय यशवंत नगर के समीप कोटला बड़ोग में गौ-अभ्यारण्य का निरीक्षण के दौरान दी । उन्होने कहा कि कोटला-बड़ोग में इस काऊ-सैंक्चुरी के लिए 109 बीघा भूमि उपलब्ध है और यह स्थल काऊ-सैंक्चुरी के लिए सबसे उपयुक्त है जहां पर गौवशं एक खुले वातावरण में विचरण कर सकते हैं। इस अभयारण्य स्थल में…
फैसले का उद्देश्य कोई भी योग्य लाभपात्री वंचित न रहे और सभी को अनाज सुरक्षा मुहैया करवाई जाये चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। गरीबों के हित में अहम प्रयास करते हुये पंजाब सरकार ने स्मार्ट राशन कार्ड स्कीम के अधीन रद्द किये गए या बाहर रह गए सभी लाभपात्रियों के फिर से तस्दीक करने की प्रक्रिया व्यापक स्तर पर आरंभ करने का फ़ैसला किया है जिससे सभी योग्य व्यक्तियों को स्कीम का लाभ मुहैया करवाना यकीनी बनाया जा सके। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में मंत्रीमंडल की तरफ से लिए गए फ़ैसले के अनुसार 9,48,801 लाभपात्रियों (2,37,200 परिवार) की फिर से तस्दीक…
चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज माल हलका सपरौड़, जि़ला कपूरथला में तैनात पटवारी मेजर सिंह को 5,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू कर लिया। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पटवारी को शिकायतकर्ता रवि कुमार निवासी फगवाड़ा, जि़ला कपूरथला की शिकायत पर 5,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये गिरफ़्तार किया है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में दोष लगाया कि उक्त पटवारी की तरफ से खरीद की ज़मीन का इंतकाल दर्ज करने के बदले 20,000 रुपए की माँग की गई है। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसकी तरफ…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश में विकास की गति को तेज करने के दृष्टिगत 400 से अधिक नई पंचायतों का गठन किया गया है ताकि कोई भी गांव विकास की दृष्टि से उपेक्षित न रहे। यह जानकारी ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, पशुपालन एवं मत्स्य पालन मंत्री, वीरेन्द्र कंवर ने पझौता घाटी की पंचायत शाया सनौरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए दी। तदोपरांत उन्होंने कलौ-शकैण में निर्माणाधीन डॉ. वाईएस परमार गौशाला का निरीक्षण करने के उपरांत गौशाला की भूमि का पूजन किया। उन्होंने बताया कि इस गौशाला में 250 से अधिक निराश्रित पशुओं को रखा जाएगा। उन्होने कहा कि प्रदेश में बहुत…
चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब सरकार ने ज़मीन पर 12 साल से अधिक समय से काबिज़ और काश्त कर रहे छोटे और दर्मियाने किसानों को सरकार द्वारा पूर्व-निर्धारित वाजिब कीमत पर ज़मीन अलॉट करने का फ़ैसला किया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली मंत्रीमंडल की मीटिंग के दौरान आज यह फ़ैसला लिया गया। मंत्रीमंडल ने पंजाब (छोटे और दर्मियाने किसानों के कल्याण और निपटारा) राज्य सरकार ज़मीन अलॉटमैंट बिल, 2020 को मंज़ूरी देकर किसानों और राज्य सरकार दोनों के हितों की रक्षा को यकीनी बनाया है। यह किसान हितैषी कदम लम्बित पटीशनों का निपटारा करने में भी सहायक होगा। पिछली…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। 2003 -2004 के बाद नियुक्त सभी राज्य एवं केन्द्र सरकार के कर्मचारी व अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली एवं 2009 की केन्द्र सरकार की सेवाकाल के दौरान देहांत अथवा अपंगता पर मिलने वाले लाभ की अधिसूचना के लाभ हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों पर भी लागू करवाने के उदेश्य से हिमाचल प्रदेश नई पेंशन योजना कर्मचारी संघ 24 अक्तूबर को सभी जिला मुख्यालयों पर सांकेतिक धरना देगा। यह जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र पुन्ड़ीर, राज्य उपाध्यक्ष सुनिल तोमर, महिला विंग अध्यक्षा प्रीतिका तोमर, उपाध्यक्ष जगदीश परमार, चेतन चौहान, कोषाध्यक्ष हरदेव ठाकुर, महासचिव दिनेश शर्मा, खण्ड अध्यक्ष सन्दीप कश्यप आदि…