कालका-शिमला नेशनल हाईवे धंसने से कंडाघाट में ट्रैफिक जाम सोलन (हिमाचल वार्ता)। जिला सोलन के कंडाघाट के समीप कालका-शिमला नेशनल हाईवे धंसने से यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई है। हालाँकि पूरा ट्रैफिक वाया क्वारग से होते हुए गांव टिक्करी, शिचड़ा होते हुए सिलहरी रोड से कंडाघाट भेजा जा रहा है। लेकिन मार्ग संकरा होने से जाम लग रहा है। मंगलवार को कंडाघाट बाजार पूरी तरह से जाम हो गया। बता दें कि यहां दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। 3 घंटे से जाम की स्थिति ऐसी ही बनी…
Author: Himachal Varta
पुलिस ने जंगलों में भांग मलाई कर चांदी कूटने वालों पर की बड़ी स्ट्राइक, पकड़े एक लाख पौधे कुल्लू (हिमाचल वार्ता) । पुलिस ने जिला कुल्लू के जंगलों में भांग मलाई कर चांदी कूटने वालों पर बड़ी स्ट्राइक की है। पुलिस ने जिला के जंगलों में भांग के एक लाख पौधे भी पकड़े हैं। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि जंगल में कई जगहों पर अलग-अलग खेतनुमा क्षेत्र तैयार कर अवैध रूप से भांग तैयार की जा रही है। पुलिस टीम ने तुरंत कार्यवाही…
नाहन (हिमाचलवर्ता)। उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सिरमौर कर्मचन्द ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश में भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए आरक्षित प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक कला, नॉन मैडिकल व मैडिकल के 89 पदों की बैचवाइज भर्ती हेतु काउंसलिग 5 व 6 अक्टूबर, 2020 निर्धारित की गई है जिसके अर्न्तगत जिला सिरमौर में प्र०स्ना०अ० कला की काउंसलिंग 5 अक्टूबर, प्र०स्ना0अ0 मैडिकल व नॉन मैडिकल की काउंसलिंग 6 अक्तुबर को उप निदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा नाहन के कार्यालय में प्रातः 10 बजे से आरम्भ होगी । उन्होंने बताया कि प्रदेश में भूतपूर्व सैनिकों आश्रितों के लिए आरक्षित प्र०स्ना0अ0 (कला) के…
विडंबना : आठ बार नेशनल खेलने वाले कोच बेलचा चलाने को विवश हमीरपुर (हिमाचलवार्ता) : हिमाचल के लिए 200 मीटर में सबसे तेज दौड़ने वाला खिलाड़ी बेलचा चलाने को मजबूर है। आठ बार नेशनल खेल चुके एथलीट और एनआईएस (पटियाला) कोच अनूप सिंह राणा कोरोना काल में दिहाड़ी लगा रहे हैं। जिस कॉलेज से अनूप ने बीए की, उसी कॉलेज के बाहर वह दिहाड़ी लगा रहे हैं। सरकार उन्हें अभी तक नौकरी नहीं दे पाई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अनूप ने वर्ष 1999, 2000 में अखिल भारतीय अंतर विवि एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दो बार प्रदेश विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया।…
नाहन (हिमाचलवर्ता)। आज के दौर मे लोगों की सहनशीलता पूरी तरह खत्म हो , आलम यह है की आज का थोड़ा सा भी मानसिक तनाव नहीं झेल सकता और आपा खो बैठता है। ऐसा ही एक मामला पांवटा साहिब के अजीवाला गांव मे सामने आया जहां मामूली सी बात पर एक युवक ने खुद पर पैट्रोल छिडक कर आग लगा ली। इसमे युवक करीब 30 से 40 प्रतिशत झुलस गया है और उसका उपचार नाहन के निजी अस्पताल मे चल रहा है। जानकारी के मुताबिक राजबन के एक 19 वर्षीय युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़क इसलिए आग लगा ली,…
नाहन (हिमाचलवर्ता)। यूको ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान सिरमौर द्वारा 6 दिवसीय आयोजित प्रशिक्षण शिविर समान्य उद्यमी विकास कार्यक्रम का सम्मापन आज ग्राम पचंायत बाग पशोग में हुआ। इस कार्यक्रम में 22 महिलाओं ने भाग लिया जोकि ग्राम पचंायत बाग पशोग में बन रहे शी हार्ट में काम करेंगी। इस शिविर में महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों के प्रशिक्षकों ने उन्हें कुशत उद्यमी बनने के गुण और कौशल से अवगत करवाया। इसके अलावा महिलाओं को एकाउटस, किपिग, स्टॉक प्रबंधन, मार्केट सर्वें, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, लागत एवं मूल्य निर्धारण करना वितिय एवं व्यवसाय प्रबंधन आदि के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षिण शिविर के अंतिम दिन…
प्रदेश में 1,61,102 परिवारों को जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल उपलब्ध शिमला (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश के प्रत्येक घर में जुलाई, 2022 तक पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा, जिसके लिए प्रदेश में जल जीवन मिशन कार्यान्वित किया गया है। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जल जीवन मिशन के लाभार्थियों से बातचीत करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 3.5 लाख करोड़ रुपये के प्रावधान से 15 अगस्त, 2019 को जल जीवन मिशन का शुभारंभ किया था, जिसका लक्ष्य देशभर के प्रत्येक ग्रामीण परिवार को वर्ष 2024 तक नल…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी आज अपने एक दिवसीय धारठीधार क्षेत्र के दौरे के दौरान शहीद हाल ही मे जम्मू कश्मीर के बारामूला में आतंकी हमले में शहीद हुए प्रशांत ठाकुर के गांव ठाकर गवाना पहुँचकर शहीद के परिवारजनों का कुशलक्षेम पूछा और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने शहीद के परिवारजनों की दूरभाष के माध्यम से मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से बात करवाई और बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने शहीद के परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। ऊर्जा मंत्री ने शहीद के गांव ठाकर गवाना की सिंचाई सम्बंधी समस्या के…