Author: Himachal Varta

नाहन (हिमाचलवर्ता)। जिला सिरमौर मंे आगामी स्थानीय शहरी निकायों में चुनाव के लिए  निर्वाचक नामावली प्रक्रिया हिमाचल प्रदेश नगर पालिका (निर्वाचन) नियम, 2015 के अनुसार तैयार की जा चुकी है। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने दी। उन्होंने बताया कि निर्वाचक नामावली प्रति उपायुक्त कार्यालय सहित नाहन, पांवटा व राजगढ़ के  तहसीलदार कार्यालय और संबंधित नगर पालिका के कार्यालय में निरीक्षण हेतु उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि उपमण्डल अधिकारी नाहन, पांवटा व राजगढ़ को स्थानीय शहरी निकायों में निर्वाचक नामावली में दावे व आवेदन प्राप्त करने के लिए परिक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया…

Read More

नाहन(हिमाचलवर्ता)। उपमंडल पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत फूलपुर के बांगरण गांव में नशे की ओवरडोज से एक युवक की मृत्यु हो जाने का मामला संज्ञान में आया है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय सचिन कपूर निवासी पंचायत भजौन के गांव मानल के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सचिन कपूर ने नशे की ओवरडोज ले ली जिसके चलते उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों को जैसे ही इस बाबत पता चला वह युवक को निजी वाहन में डालकर उपचार के लिए…

Read More

प्रदेश की एकमात्र लॉन्ग शूटिंग रेंज चढ़ गई कोविड-19 की भेंट  जिला सिरमौर प्रशासन के आगे लोगों को कोरोना से बचाने की चुनौती, नहीं है शूटिंग रेंज का विकल्प नाहन (हिमाचलवर्ता)। प्रदेश की एकमात्र लॉन्ग रेंज राइफल शूटिंग साइड जुड्ड के जोहड़ में अब अनिश्चित काल तक ओलंपिक, राष्ट्रीय व जिला स्तर पर ना तो प्रैक्टिस हो पाएगी और ना ही प्रतियोगिताएं संभव हो पाएगी। असल में इस एकमात्र   लोंग फायरिंग रेंज को कोविड-19 सेंटर में कन्वर्ट कर दिया गया है। जिला सिरमौर प्रशासन के सामने जहां कोविड-19 के मरीजों की जान को बचाना बड़ी चुनौती है तो वही शूटिंग रेंज…

Read More

नाहन (हिमाचलवर्ता)। जिला में भाषा अध्यापकों के 29 पदों की बैचवाइज भर्ती की जाएगी जिसके लिए 12 से 15 अक्तूबर, 2020  तक काउंसलिंग होगी। यह जानकारी  उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सिरमौर कर्मचन्द ने दी। उन्होंने बताया कि राजगढ़, संगड़ाह व सराहां रोजगार कार्यालय से प्रायोजित अभ्यर्थियों के लिए दिनांक 12 अक्टूबर, पावटा रोजगार कार्यालय के अभ्यर्थियों के लिए 13 अक्टूबर, नाहन रोजगार कार्यालय के अभ्यर्थियों के लिए 14 अक्तुबर, व शिलाई तथा कमरउ रोजगार कार्यालय के अभ्यर्थियों के लिए 15 अक्टूबर निर्धारित की गई है जो निर्धारित तिथियों के अनुसार उप निदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा नाहन के कार्यालय में प्रातः 10…

Read More

जरवा-जुनेली में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं के आरोप , ग्रामीणों ने डीसी को भेजी शिकायत नाहन (हिमाचलवर्ता)। उपमंडल की ग्राम पंचायत जरवा-जुनेली में मनरेगा से बनाएं जा रहे रास्ते मे घटिया निर्माण सामग्री प्रयुक्त करने से ग्रामीणों ने मामले की शिकायत उपायुक्त सिरमौर व खण्ड अधिकारी शिलाई से की है। लाखो रुपये की लागत से बनने वाले रास्ते में सीमेंट की रेशों नाममात्र है तथा सोलिंग नही की जा रही है। रास्ते की चौड़ाई कम की गई है मात्र रेत के साथ क्रेशर की जगह ढंगार से उठाई गई कंक्रीट बिछाई जा रही है। इसलिये ग्रामीणो ने आपत्ति जताई…

Read More

ग़ैर-संवैधानिक कानूनों के खि़लाफ़ सुप्रीम कोर्ट जाएँ और नए कदम संबंधी फ़ैसला लेने के लिए विधान सभा सत्र बुलाने के लिए तैयार सुखबीर की माँग को ड्रामेबाज़ी बताते हुए सवाल किया कि पिछले सत्र के मौके पर कहाँ थे अकाली चंडीगढ़ (हिमाचलवर्ता)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने मंगलवार को भरोसा दिया है कि उनकी सरकार इन काले और कठिन समय में मुज़ाहरा कर रहे किसानों की पूर्ण हिमायत करेगी। नए कृषि कानूनों के खि़लाफ़ कानूनी हल समेत सभी संभव कदम उठाएगी, जिसमें पंजाब विधान सभा का एक विशेष सत्र भी बुलाया जाना शामिल है, जिसके दौरान अगली रणनीति बनाने…

Read More

चंडीगढ़ (हिमाचलवर्ता)। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने ‘राष्ट्रीय यूथ पार्लियामेंट प्रोग्राम’ के लिए विद्यार्थियों को तैयारी करवाने के लिए सिलेबस बना कर स्कूलों को भेज दिया है और इसीआधार पर विद्यार्थियों को तैयारी करवाने के निर्देश दिए गए हैं। इसकी जानकारी देते हुए आज यहाँ स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि विद्यार्थियों में लोकतंत्रीय मूल्यों के प्रति लगन और भावना पैदा करने के मकसद से ‘राष्ट्रीय यूथ पार्लियामेंट प्रोग्राम’ करवाया जाता है। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस प्रोग्राम के लिए विद्यार्थियों को तैयार करने के लिए सिलेबस तैयार किया है। प्रवक्ता के अनुसार इस प्रोग्राम में 9वीं…

Read More

देहरादून  (हिमाचल वार्ता)। नेपाल निवासी बीमार बच्ची के उपचार के लिए धारचूला का झूला पुल खोला गया। 20 मिनट के लिए झूला पुल खुलने पर भारत से 50 लोग नेपाल गए, जबकि नेपाल से 88 लोग भारत आए। एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि दार्चुला महाकाली गांव पालिका निवासी जगदीश राम की एक माह की बच्ची की आंतों में गांठ है। बेहतर इलाज के लिए दार्चुला जिला मुख्यालय से उसे भारत के लिए रेफर किया गया था। दिल्ली में कार्यरत दार्चुला जिले के मल्लिकार्जुन गांव पालिका आठ निवासी व्यक्ति को नेपाल जाना था। झूला पुल बंद होने से वे…

Read More