नाहन (हिमाचलवार्ता)। अध्यक्ष जिला रेडक्रॉस सोसायटी एवं उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने बताया कि रेडक्रॉस सोसायटी ने इस वर्ष लॉटरी के माध्यम से 12 लाख 10 हजार रूपए एकत्रित किए है जिसमें से अढाई लाख रूपए के पुरस्कार लक्की ड्रॉ के माध्यम से जारी किए गए है, जिसके तहत 50 लोगों को लक्की ड्रॉ द्वारा ईनाम वितरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिन विजेताओं की टिकट संख्या घोषित की गई वह एक महीने के भीतर अपना ईनाम ले सकते है। उन्होंने बताया कि लक्की ड्रॉ मेें प्रथम पुरस्कार मोटरसाइकल दिया जाएगा जिसका टिकट नम्बर 042322, द्वितीय पुरस्कार 2 एलसीडी…
Author: Himachal Varta
अवैध खनन करने पर एक जेसीबी मशीन और 6 ट्रैक्टर पकड़े, वसूला 1.47 लाख रुपए जुर्माना नाहन (हिमाचलवार्ता)। कोरोना संकट के बीच कई खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद भी खनन माफिया खनन करने से बाज नहीं आ रहे है। खनन माफिया कार्रवाई से बचने के लिए नए हथकंडे अपना कर अवैध कारोबार चला रहे है। ताजा मामले में जिला सिरमौर के माजरा वन विभाग की टीम ने यमुना और बाता नदी के आसपास अवैध खनन करते एक जेसीबी और आधा दर्जन ट्रैक्टरों को पकड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार माजरा वन विभाग की टीम…
ऐतिहासिक शहर नाहन के गौरव की पुर्नस्थापना होगी-डा. बिन्दल नाहन (हिमाचलवार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने आज नाहन में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित समारोह में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास़्त्री जी की जयंति के अवसर पर महापुरूषों के चित्र पर माल्र्यापण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि इन महापुरूषों के योगदान को देश कभी भुला नहीं पाएगा। हमें इन महापुरूषों द्वारा दिखाए गए मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ते हुए भारत के प्राचीन गौरव को संरक्षित करते हुए नये भारत की परिकल्पना को साकार करना है। डा. राजीव बिन्दल ने इस…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर आयोजित समारोह में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक नाहन डॉ0राजीव बिंदल ने कहा कि गांधी जी के वैचारिक दर्शन भारत के निर्माण का आधार है, उन्होंने ग्रामीण भारत के विकास का जो सपना देखा था और लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का जो नारा दिया था उन सपनों को साकार रूप देने का प्रयास जिला प्रशासन सिरमौर द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक ग्रामीण भारत का विकास नही होगा तब तक भारत महाशक्ति नहीं बन सकेगा। इसलिए प्रदेश सरकार व जिला…
नाहन (हिमाचलवार्ता)।-उपायुक्त सिरमौर डॉ. आर.के. परूथी ने बताया कि 3 अक्तूबर, 2020 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी रोहतांग में अटल टनल का उदघाटन करेंगे। जिसका सीधा प्रसारण सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के माध्यम से जिला सिरमौर की सात जगहों पर एलईडी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला में एलईडी स्क्रीन नाहन में बड़ा चौक, पावंटा साहिब में भाटिया पैलेस, शिलाई में तोमर कॉम्प्लेक्स, संगडाह में प्रताप ठाकुर बिल्डिंग, ददाहू में राकेश आर्य दवाई की दुकान के सामने, पच्छाद में बस स्टैंड तथा राजगढ मंे पुराना बस स्टैंड पर लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला में पंचायत स्तर…
मेड-इन-सिरमौर के तहत एक और पहल, आपदा काल में मददगार बनेगा ‘मेरा बैग-मेरा घर’ सिरमौर प्रशासन जल्द ही प्रशासन मेरा बैग-मेरा घर नाम से भी एक योजना को शुरू करने जा रहा है. मेड-इन-सिरमौर के नाम से 32 किलो का एक चलता फिरता घर प्राकृतिक आपदाओं से पीड़ित लोगों को उपलब्ध करवाया जाएगा. नाहन (हिमाचलवार्ता)। मेड-इन-सिरमौर मुहिम के तहत जिला प्रशासन ने एक और पहल की है. जिसके तहत जल्द ही प्रशासन मेरा बैग-मेरा घर नाम से भी एक योजना को शुरू करने जा रहा है. मेड-इन-सिरमौर के नाम से 32 किलो का एक चलता फिरता घर प्राकृतिक आपदाओं से…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए मनीषा वाल्मीकि का सामूहिक बलात्कार और हत्या के रोष में एनएसयूआई सिरमौर द्वारा नाहन में रानी झांसी की प्रतिमा के सामने कैंडल मार्च निकाली गयी तथा मौन रखा गया। एनएसयूआई पूर्व अध्यक्ष नाहन विपुल शर्मा ने कहा कि देश मे प्रतिदिन बलात्कार जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही है जो इस देश के लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण विषय है। हाल के महीनों में यूपी में ऐसी कई गंभीर घटनाएँ हुई हैं इनमे बाराबंकी में 13 साल की दलित लड़की की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। हापुड़ में छह साल की बच्ची…
नगर परिषद नाहन के यह वार्ड नम्बर सहित इन ग्राम पंचायतो के कुछ क्षेत्रों को कन्टेनमेंट जोन घोषित कर किया सील नाहन (हिमाचलवार्ता)। नगर परिषद नाहन के वार्ड नम्बर 1,2,5,6,7 व 11 में कोरोना पॉजिटिव के केस पाए जाने के बाद जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ.आर.के.परूथी ने आज यहां आदेश जारी करते हुए वार्ड 1 के कच्चा टैंक में भारद्धाज सुपुत्र सुन्दर लाल के घर की धरातल मंजिल व राम कुंडी में स्थित दीपक शर्मा सुपुत्र दया नाथ के घर की धरातल मंजिल, चौहान का बाग के नजदीक मनीराम पुण्डिर सुपुत्र बनारसी दास का घर तथा वार्ड 1 में ही गौरा…