Author: Himachal Varta

शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जिला कुल्लू के मनाली में सासे हेलीपैड पहुंचने पर स्वागत किया गया। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और केंद्रीय वित्त एवं काॅर्पोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ अटल टनल रोहतांग का दौरा किया, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 3 अक्तूबर, 2020 को राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने टनल के उत्तर और दक्षिण छोर का भी दौरा किया और लोकार्पण समारोह के दृष्टिगत किए गए प्रबन्धों की समीक्षा की। सीमा सड़क संगठन महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह ने केंद्रीय…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां वीडियों काॅफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा 3 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अटल टनल रोहतांग के लोकार्पण समारोह के सीधे प्रसारण के लिए एलइडी स्क्रीन स्थापित करने हेतु चिन्हित 90 स्थानों पर बैठने की उचित सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जय राम ठाकुर ने अधिकारियों को इन स्थानों पर उपस्थित लोगों द्वारा सामाजिक दूरी और फेस मास्क का प्रयोग भी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि राज्य की सभी पंचायतों…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। सभी जिला मुख्यालय, विधानसभा क्षेत्रों और प्रदेश के सभी महत्त्वपूर्ण स्थानों पर 90 एलईडी स्क्रीन स्थापित की जाएगी, ताकि राज्य के लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 3 अक्तूबर, 2020 को अटल टनल रोहतांग के लोकार्पण समारोह को देख सके। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां वीडियों काॅन्फ्रंेसिंग के माध्यम से मंत्रियों, भाजपा अध्यक्ष, विधायकों और विधानसभा चुनाव-2017 के भाजपा प्रत्याशियों तथा भाजपा के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इस ऐतिहासिक समारोह के लिए प्रत्येक स्थान पर सामाजिक दूरी का पालन और…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 3 अक्तूबर, 2020 को अटल टनल रोहतांग को राष्ट्र को समर्पित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत लोकार्पण समारोह के आयोजन के दौरान उचित सामाजिक दूरी के नियमों का पालन किया जाएगा। प्रवक्ता ने बताया कि यद्यपि प्रदेश सरकार ने जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति के स्थानीय लोगों की सीमित उपस्थिति के साथ प्रदेश के सभी मंत्रियों, पूर्व मुख्यमंत्रियों और विधायकों को इस आयोजन के लिए आमंत्रित किया है लेकिन प्रधानमंत्री ने कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और प्रोफेसर…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान महत्त्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री शहरी आजीविका गारंटी योजना’ तथा ‘दीन दयाल अन्तोदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन’ की समीक्षा की। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि यह दोनो योजनाएं रोजगार से संबंधित हैं तथा आत्मनिर्भर भारत की संरचना में सहायक हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस वर्ष मई माह में मुख्यमंत्री शहरी आजीविका योजना आरम्भ की थी। इस योजना का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में गारंटी रोजगार प्रदान करना है। योजना के बारे में अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि शहरी स्थानीय निकायों के निवासियों को जाॅब कार्ड…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने आज नाहन में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित समारोह में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास़्त्री की जयंति के अवसर पर महापुरूषों के चित्र पर माल्र्यापण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि इन महापुरूषों के योगदान को देश कभी भुला नहीं पाएगा। हमें इन महापुरूषों द्वारा दिखाए गए मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ते हुए भारत के प्राचीन गौरव को संरक्षित करते हुए नये भारत की परिकल्पना को साकार करना है। डा. बिन्दल ने इस अवसर पर अपने संदेश में कहा कि हमने प्रयास किया कि हमें…

Read More

जिला सिरमौर कांग्रेस ने किसान बिल के विरोध में निकाली ट्रैक्टर रोष रैली नाहन(हिमाचलवार्ता)। संसद में पारित कृषि बिलों को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। किसान संगठनों ने देश के कई हिस्सों में बिल के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया है। किसानों ने ट्रैक्टर पर बैठकर किसान बिल को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। आज नाहन में कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार द्वारा पारित किसान बिल के विरोध में एक किसान रोष रैली का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला सिरमौर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष योगेश गुप्ता व हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंखयक़ विभाग के प्रदेशाध्यक्ष इक़बाल चौधरी…

Read More

ओवरलोडिंग करने पर छह वाहनों के काटे चालान नाहन(हिमाचलवार्ता)। यातायात नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई के बावजूद सड़कों पर यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इसी के चलते पुलिस प्रशासन अब सख्त हो गया है। ताजा मामले में पुलिस ने नाके के दौरान ओवर लोडिंग करने पर छह वाहनों के चालान कर जुर्माना वसूल किया है। बता दें कि डीएसपी संगड़ाह रेणुका थाने में आए थे। वापसी जाते समय उन्होंने संगड़ाह चौक पर नाका लगाया। इस दौरान ओवरलोडिंग करते छह वाहनों को पकड़ा गया। पत्थरों से भरे छह वाहनों में क्षमता से दोगुना माल…

Read More