Author: Himachal Varta

लाहौल घाटी समेत देश सुरक्षा में मील पत्थर साबित होगी अटल टनल : बलदेव तोमर नाहन (हिमाचलवार्ता)। आज हिमाचल प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे भारतवर्ष के लिए खुशी का दिन है। क्योंकि आज के दिन देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने दुनिया की सबसे लंबी हाईवे सुरंग का उद्घाटन किया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं खाद्य एवं आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने आज रोहतांग टनल के उदघाटन समारोह को शिलाई में कार्यकर्ताओं के साथ लाईव देखते हुए मीडिया को बताया कि पूरे भारतवर्ष के लिए आज का अवसर बहुत ही खुशी का हैं। बलदेब तोमर…

Read More

नाहन(हिमाचलवार्ता)।-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर डॉ. आर.के. परूथी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग हि0प्र0 शिमला द्वारा पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए निर्वाचन नामावली का प्रारूप प्रकाशन आज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन नामावली में नए मतदाओं के नाम दर्ज करने लिए दिनांक 01-01-2020 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सामान्य नागरिक ही पात्र होगें। इसके अतिरिक्त यदि किसी मतदाता को निर्वाचन नामावली के सम्बन्ध में यदि कोई आपत्ति, आक्षेप या दावा प्रस्तुत करना हो तो वे दिनांक 05 अक्तूबर 2020 से 14 अक्तूबर 2020 तक विहित प्राधिकारी (पुनरीक्षण अधिकारी…

Read More

यूट्यूब पर नाटी सिरमौरो वालिये की धूम , तीन करोड़ वियूअर्स के साथ तोड़ा रिकॉर्ड नाहन (हिमाचलवार्ता)। गिरिपार के कफोटा क्षेत्र के गांव शिल्ला के युवा लोक गायक व कलाकार अजय चौहान की नाटी सिरमौरो वालिये ने हिमाचल ही नही बल्कि यू टयूब व भिन्न भिन्न सोशल साइट्स के माध्यम से देश विदेश मे भी धूम मचा रखी है। नाटी सिरमौर वालिये एल्बम को शिमला में फिल्माया गया टाईटल सांग आज भी हर जुबान पर है। इस गीत की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रिलीज होने के दो साल बाद से लेकर अभी…

Read More

95 करोड़ रुपए की आयेगी लागत – मनप्रीत सिंह बादल वित्त मंत्री और लोक निर्माण मंत्री ने रखे नींव पत्थर चंडीगढ़/बठिंडा (हिमाचलवार्ता)। बठिंडा शहर के लोगों के चिरकालीन माँग पूरी करते हुये आज शहर में दो नये रेलवे ओवर ब्रिजों समेत कुल 5 प्रोजेक्टों के नींव पत्थर वित्त मंत्री स. मनप्रीत सिंह बादल और लोक निर्माण मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला ने रखे। यह प्रोजैक्ट शहर निवासियों को रेलवे फाटकों और लगते जाम से बड़ी मुक्ति दिलाऐंगे और आम जन जीवन सुगम हो जायेगा। इस मौके पर जानकारी देते हुये वित्त मंत्री स. मनप्रीत सिंह बादल ने बताया कि बठिंडा…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। आज को पुलिस थाना पावंटा साहिब की पुलिस टीम गश्त के दौरान विश्वकर्मा मौजूद थी तो पुलिस टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि विश्वकर्मा चौक से थोड़ा आगे एक व्यक्ति राजकुमार, निवासी गिल रोड़, लेबर कलोनी सेगल रोड़ लुधियाना बीड़ी सिगरेट की दुकान के बाहर सरेआम दड़ा सट्टा लगवाकर जुआ खिला रहा है । जिसपर पुलिस टीम द्वारा राजकुमार उपरोक्त को लोगों को सरेआम सट्टा खिलाते हुए रंगे हाथ पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। जिसपर आरोपी के विरूद्ध पुलिस थाना पांवटा साहिब में मामला पंजीकृत किया जाकर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। आज डीएसपी श्री शक्ति सिंह, एसडीपीओ संगड़ाह पुलिस थाना संगड़ाह की पुलिस टीम के साथ यातायात चैकिंग व गश्त पर मण्डोली घाट में मौजूद थे तो संगड़ाह की तरफ से एक गाड़ी पिक-अप नं0 HP09C-7759 आई जिसे रोका गया तथा गाड़ी चालक से चालक का नाम व पता पूछा गया तो चालक ने अपना नाम रणजीत शर्मा निवासी गांव भलाड़ी, डाकघर धरेच तहसील ठियोग जिला शिमला बताया तथा बताया कि वह इस गाड़ी में ठेके की शराब ले जा रहा है। पुलिस टीम ने गाड़ी को शक के आधार पर चैक किया तो गाड़ी मे पीछे कुछ पेटियां…

Read More

चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। मंत्रियों के समूह की सिफारिशों के साथ सहमति प्रकट करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने बुधवार को बार, मैरिज पेलेस, होटल और रैस्टोरैंटों की साल 2020-21 के लिए अप्रैल से सितम्बर 2020 तक की सालाना लाइसेंस फीस और अप्रैल से जून और जुलाई से सितम्बर 2020 की तिमाही अनुमानित फीस माफ करने को मंज़ूरी दे दी गई है। यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि 1 अप्रैल, 2020 से लेकर 30 सितम्बर, 2020 तक के समय के लिए होटलों और रैस्टोरैंटों के 1065 बारों की सालाना लाइसेंस फीस 50 प्रतिशत…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को 151वीं जयंती पर ऐतिहासिक रिज मैदान शिमला में पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और धर्म को अपने जीवन का आदर्श मानकर अपनाया था। उन्होंने स्वराज आंदोलन में स्वदेशी, राम राज्य और ग्रामीण विकास का संदेश दिया था। उन्होंने सत्य और निष्ठा के साथ भारतीय परंपराओं को अपनाया। राज्यपाल ने कहा कि कोविड महामारी के दौरान भी हम उनके विचारों और स्वदेशी भावना को अपनाकर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। इसके उपरांत, राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री को भी…

Read More