लक्षित कर किये जाने वाले कत्ल के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले अत्याधुनिक हथियार बरामद पंजाब और दूसरे राज्यों में आतंकवादी घटनाओं के लिए खड़ा किया था मोड्यूल पाक द्वारा प्रशिक्षित बब्बर खालसा का कार्यकर्ता और हथियार चलाने का माहिर साल 2010 में भी किया था काबू चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब पुलिस को रविवार को मिली एक बड़ी सफलता के अंतर्गत होशियारपुर जिले के गाँव नूरपुर जाट्टां के दो व्यक्तियों मक्खन सिंह गिल उर्फ अमली और दविन्दर सिंह उर्फ हैप्पी को गिरफ़्तार करके खालिस्तान जि़ंदाबाद फोर्स (केजेडएफ) के आतंकवादी मोड्यूल का पर्दाफाश किया गया। पुलिस ने उनके पास से 2 अत्याधुनिक…
Author: Himachal Varta
शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने एहतियाती तौर पर आगामी तीन दिनों के लिए स्वयं होम क्वारंटीन में रहने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि वह आगामी तीन दिनों के लिए अपने निवास स्थान से कार्य करेंगे। प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री 3 अक्तूबर, 2020 को मनाली में किसी व्यक्ति के संपर्क में आए थे जो गत दिन कोरोना पाॅजिटिव पाया गया है।
शिमला (हिमाचलवार्ता)। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने जिला लाहौल स्पीति के उदयपुर में नागरिक आपूर्ति के थोक बिक्री गोदामों का निरीक्षण किया। उन्होंने गोदामों में भंडारण किए गए अनाज, दालें, तेल और चीनी आदि की गुणवत्ता और प्रबन्ध का भी औचक निरीक्षण किया, जिनका नागरिक आपूर्ति की 16 उचित मूल्य की दुकानों पर वितरण के लिए भंडारण किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को इस जनजातीय क्षेत्र के लोगों को 6 महीने का राशन वितरित करने तथा आपातकालीन उद्देश्य के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
नाहन (हिमाचलवार्ता)। नाहन शहर के निवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाने के लिए स्थानीय भाजपा विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा0 राजीव बिंदल ने यहाँ के चौगान मैदान सैल्फी प्वांइट की स्थापना की है जहाँ खड़े होकर कोई भी अपने परिवार व दोस्तों के हाउस सैल्फी फोटो खींच सकता है। डा0 बिंदल ने कहा कि जिस स्थान को सैल्फी लेने के लिए चुना गया है उस के पीछे के सींन बहुत ही सुहावने है। उन्होंने कहा कि सैल्फी लेने का स्थान बहुत ही सुरक्षित है जहाँ किसी भी प्रकार की दुर्घटना के होने का खतरा नहीं है! इस अवसर…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजय सोलंकी ने उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक दलित लड़की के साथ हुए सामूहिक बलात्कार के बाद उस की निर्दोषत से हत्या करने के घिनौना अपराध को अंजाम देने के बाद यह साफ नजर आता है कि भाजपा के शासनकाल में अब बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक संत मुख्यमंत्री के रूप में प्रवेश की बागडोर सम्भाले हुए हैं फिर भी वहाँ की बहुत बेटियां सुरक्षित नहीं है यह बहुत ही दुख का विषय है। उन्होंने कहा कि हिन्दू रीति रिवाज के आधार पर…
नाहन(हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार फैलता ही जा रहा है और रोजाना भारी संख्या में नए मामले सामने आ रहे हैं। इसके अलावा अब कोरोना की वजह से मौतों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ने लगा है। आज सिरमौर जिले में कोरोना संक्रमण से शिलाई क्षेत्र की एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला ने शनिवार देर रात को आईजीएमसी शिमला में ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बुजुर्ग महिला को 25 सितंबर को डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन से आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया। यह महिला किडनी, हार्ट और मुधमेह रोग…
चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने पंजाब अचीवमेंट सर्वे (पी.ए.एस.) के पहले पड़ाव का कार्य सफलतापूर्वक मुकम्मल कर लिया है। यह ऑनलाईन सर्वे सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के विद्यार्थियों के सीखने के नतीजों का मुल्यांकन करवाने के लिए आयोजित करवाया गया है। यह सर्वे तीन पड़ावों में आयोजित करवाया जाना है। स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता के अनुसार शिक्षा मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला के दिशा-निर्देशों अनुसार यह सर्वे 21 सितम्बर से शुरू किया गया था जिसका पहला पड़ाव आज 3 अक्तूबर को पूरी सफलता के साथ ख़त्म हो गया है। इसमें विद्यार्थियों ने भारी उत्साह…
बिना मास्क, अवैध खनन और यातायात नियमों की अवहेलना करने पर पांवटा पुलिस ने कुल 1 लाख 48 हजार रुपए जुर्माना वसूला! नाहन(हिमाचलवार्ता)। कोरोना संकट के इस दौर में मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। इसके बावजूद भी लोग बिना मास्क लगाए घरों से बाहर निकल आते हैं। वही लोगों द्वारा यातायात नियमों का जमकर उल्लंघन किया जा रहा है। विदाउट हेलमेट, विदाउट सीट बेल्ट, ओवर स्पीड और ओवरलोडिंग करने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं। इसके अलावा अवैध खनन करने से भी खनन माफिया बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे में अब पांवटा साहिब का पुलिस प्रशासन सतर्क…