शिमला (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोकपुर ने आज राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट कर उन्हें प्रदेश के भेड़ पालकों की समस्याओं के बारे में एक ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के कुल पशुधन में 44 प्रतिशत भेड़ें और बकरियां शामिल है और इनका प्रदेश की आर्थिकी में योगदान है। उन्होंने कहा कि भेड़ पालकों के व्यवसाय को संरक्षित रखना एक बड़ी चुनौती बन गई है। उन्होंने राज्यपाल को भेड़ पालकों की अन्य समस्याओं से भी अवगत करवाया। राज्यपाल ने आश्वासन दिया कि उनकी जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा और भेड़ पालकों…
Author: Himachal Varta
चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा सरकार द्वारा वर्ष-2018 में राज्य के सरकारी विद्यालयों के प्रतिभावान छात्रों को देश के प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश दिलाने के लिए शुरू किये गए ‘‘विशेष कार्यक्रम सुपर-100’’ के सकारात्मक परिणाम आने शुरू हो गए हैं, जिसके तहत हरियाणा से इस वर्ष इस कार्यक्रम के चलते आईआईटी हेतू 23 विद्यार्थी सफल हुए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि विभाग के इतिहास में यह पहली उपलब्धि है जिसके लिए पूरा स्कूल शिक्षा विभाग बधाई का पात्र है। उन्होंने बताया कि ‘‘विशेष कार्यक्रम सुपर-100’’ को वर्ष 2018 में शुरू किया…
चण्डीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने वार हीरोज मैमोरियल स्टेडियम, अम्बाला छावनी में अधिकारियों के साथ आल वैदर स्वीमिंग पुल व अन्य निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि खेल संबंधी सभी निर्माण परियोजनाओं को आगामी मार्च तक पूरा करवाना सुनिश्चित करें। श्री विज ने कहा कि वर्ष 2021 में हरियाणा के पंचकूला में खेलो इंडिया खेलों का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें पंचकूला व अम्बाला में बहुत से खेलों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया के तहत यहां पर होने वाले खेलों का सफलतापूर्वक आयोजन करवाने के लिए खिलाडिय़ों को बेहतर…
एक 7.65 एमएम पिस्तौल, 6 जिंदा कारतूस, हेरोइन, ड्रग मनी, 2 मोबाइल फ़ोन, 2 वाई-फायी डौंगल और रेसिंग बाइक किया बरामद चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। सीमा पार से चलाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय नशे और हथियार तस्करी नैटवर्क पर एक और कार्यवाही करते हुये पंजाब पुलिस ने रविवार को इस गिरोह के दो अन्य सदस्यों को गिरफ़्तार किया है। यह कार्यवाही हाल ही में बीएसएफ के पूर्व सिपाही सुमित कुमार उर्फ नोनी की तरफ से चलाए जा रहे अंतर-राष्ट्रीय नशा और हथियार तस्करी के कारोबार का पर्दाफाश होने के उपरांत उसी मामले की कड़ी के तौर पर की गई। इन दोषियों के पास…
कोयले और खाद की कमी का हवाला दिया, धान और गेहूँ के भंडार के लिए जगह बनाने के लिए अनाज की ढुलाई की ज़रूरत भी बताई चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने केंद्र सरकार के काले खेती कानूनों के खिलाफ़ रोष प्रकट कर रहे किसानों को अपना और सरकार के पूर्ण सहयोग को दोहराते हुए आज किसानों सहित राज्य और यहाँ के लोगों के हित में माल गाड़ीयों को निकलने देने के लिए रेल रोको आंदोलन में ढील देने की अपील की है। संघर्षशील किसानों से अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने उनको रेल यातायात को रोकने में…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने अधिकारियों को पूरा राशन एकमुश्त राशन उपलब्ध करवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को बार-बार उचित मूल्य की दुकानों में जाना न पड़े। उन्होंने कहा कि राशन की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए। राजिन्द्र गर्ग ने यह बात आज मण्डी जिला में खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों के साथ विभागीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। बैठक में जिला मण्डी में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। राजिन्द्र गर्ग ने कोरोना महामारी के…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने विश्व अध्यापक दिवस के अवसर पर आज यहां 16 अध्यापकों को राज्य पुरस्कार और एक अध्यापक को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर दत्तात्रेय ने कहा कि भारत सरकार ने 34 वर्षों के बाद देश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति का क्रियान्वयन किया है। वर्तमान परिदृश्य में इस नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत सभी को वहन योग्य शिक्षा, तथा कौशल विकास शिक्षा प्रदान की जाएगी जबकि इसका क्रियान्वयन काफी चुनौतीपूर्ण था। उन्होंने कहा कि इस नीति को व्यापक अर्थ में समझने और क्रियान्वयन की आवश्यकता है जिसकी जिम्मेदारी अध्यापकों पर है। राज्यपाल…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने आज इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, शिमला के ई-ब्लाॅक में स्थापित कोविड-19 वार्ड का औचक निरीक्षण कर संक्रमित मरीजों के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात वरिष्ठ चिकित्सकों से बातचीत कर कोविड-19 वार्ड में मरीजों की देखभाल, भोजन तथा स्वच्छता व्यवस्था की भी जानकारी ली। आईजीएमसी के प्रधानाचार्य डा. रजनीश पठानिया और चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. जनक राज ने स्वास्थ्य मंत्री को अस्पताल में स्थापित किए गए नियंत्रण कक्ष के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस ब्लाॅक की हर मंजिल में कोरोना…