Author: Himachal Varta

नाहन (हिमाचलवार्ता)। समुद्र तल से 11985 फुट की ऊंचाई पर स्थित चूड़धार के प्रसिद्ध शिरगुल मंदिर में देवता के दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। बर्फबारी के कारण चूड़धार मंदिर 30 नवंबर से लेकर पहली मई तक बंद रहता है। प्रसाशन पहली मई के बाद ही यात्रा करने की अनुमति देता है। बता दें कि अधिकतर लोग चूड़धार की यात्रा करने के दौरान रास्ता भटक जाते है। जिसके कारण कई हादसे भी हो चुके हैं। अधिकतर लोग सिरमौर जिला के नौहराधार से इस यात्रा को शुरू करते है। पिछले एक दो सालों में चूड़धार के जंगलों…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के पच्छाद तहसील की ग्राम पंचायत कोटला-पंजौला व डिलमन में  कोरोना पॉजीटीव के केस पाए जाने के बाद जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ.आर.के. परूथी ने आज यहां आदेश जारी करते हुए ग्राम पंचायत कोटला पंजौला में अरूण नागर सुपुत्र मोहन लाल तेनथ,  टीका राम सुपुत्र भीषण सिंह गांव मेहलोग के घरों को कन्टेंमेंट व वफर जोन घोषित कर सील कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत डिलमन की ग्राम बाकसर कुजी में नसीमा प्रवीण पत्नी अबदूल हामीद व ग्राम पंचायत रिकन में जोगिन्द्र दत्त सुपुत्र बालादत के घरों को कन्टेंमेंट जोन बनाकर सील कर दिया गया…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब नगर पालिका परिषद के वार्ड नम्बर 1,3,4,5,6,7,8,10,11,12 व 13 में कोरोना पॉजीटीव के केस पाए जाने पर संबंधित क्षेत्र को कन्टेंनमेंट जोन घोषित कर सील कर दिया है। यह आदेश जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ. आर.के. परूथी ने आज जारी किए। आदेशानुसार वार्ड नम्बर 1 भाटनवाली में सतीश गुप्ता का घर, वार्ड नम्बर 3 में आदेश कॉलोनी बद्रीपुर में धनवीर सिंह का घर, वार्ड नम्बर 4 दुर्गा कॉलोनी में देवी दयाल मकान संख्या 222/1, वार्ड नम्बर 5 शमशेरपुर में पृथ्वी गौसाई का घर व यमुना विहार कॉलोनी ब्राउन बरड गली शमशेरपुर में पवन कुमार का घर व…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा हाल ही में पारित किए गए कृषि विधेयकों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश का दौरा शुरू किया है, जिसकी शुरूआत उन्होंने सिरमौर जिला के नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली पालियों पंचायत के चूड़न गांव से की। दरअसल सिरमौर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा यहां अन्नदाता किसान संवाद कार्यक्रम के तहत किसानों की चैपाल लगाई गई। इस दौरान जहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने किसानों को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला, वहीं किसानों को पेश आ रही समस्याओं को भी सुना।

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर में लिंग जांच व गर्भपात का कोई भी मामला सामने नहीं आया है और न ही कोई ऐसी शिकायत प्राप्त हुई है।   यह जानकारी आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में आयोजित जिला सलाहकार समिति (पीसी-पीएनडीटी) की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला उपयुक्त प्राधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ0के0के0पराशर  ने दी। उन्होने कहा कि प्रसव पूर्व लिंग जांच करवाना कानूनी अपराध ही नहीं अपितु सामाजिक जघन्य अपराध है । उन्होने कहा कि अल्ट्रासाउंड क्लिनिक पर लिंग जांच करवाने वाले की जानकारी देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा और उसे इनाम दिया जाएगा।…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। करियर अकादमी के छात्रों ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जेईई एडवांस्ड की परीक्षा मे बाजी मारी। इस वर्ष भारत मे 11, 18, 673 विद्यार्थीओ ने जेईई  मेन की परीक्षा मे भाग लिया था, जिनमे से 1,50,838 विद्यार्थी जेईई एडवांस्ड की परीक्षा के पात्र बने, इन विद्यार्थीओ मे से 43,204 ने इस परीक्षा को उत्तीर्ण किया। जिसमे से करियर अकादमी के तीन छात्रों प्रशांत ठाकुर, अंकित चौहान और सौरव ने जेईई एडवांस्ड की परीक्षा को उत्तीर्ण किया है। प्रशांत ठाकुर ने 8,258 (एआईआर) वा रैंक, सौरव ने 8,236(एआईआर) वा रैंक व अंकित चौहान ने अपने वर्ग…

Read More

अब गाड़ी के प्रदूषण की कहीं भी हो सकती है जांच, कट सकता है चालान नाहन (हिमाचलवार्ता)। अब कहीं भी गाड़ी के प्रदूषण की जांच कर चालान काटे जा सकते हैं। इसके लिए परिवहन विभाग ने आधुनिक पोर्टेबल मशीनों को पांवटा साहिब और कालाअंब में स्थापित कर दिया है। विभाग के इन प्रयासों से अब वाहनों के प्रदूषण की जांच में आसानी हो सकेगी बता दें कि कालाअंब और पांवटा साहिब दोनों ही ऐसे क्षेत्र हैं, जो औद्योगिक क्षेत्र होने के साथ-साथ हरियाणा और उत्तराखंड की सीमाओं के साथ सटे हैं। यहां से रोजाना हजारों वाहनों का आवागमन होता है।…

Read More

चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा के मुख्य सचिव श्री विजय वर्धन ने आगामी त्यौहारों के मौसम को देखते हुए प्रदेश में कोविड-19 से बचाव के प्रति आमजन में जागरुकता बढ़ाने के लिए ‘कोविड ऐप्रोप्रिऐट व्यवहार’ अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं । साथ ही, जिला उपायुक्तों को 5 दिनों के अंदर-अंदर जिला स्तरीय कार्य योजना तैयार करने के भी निर्देश दिए। श्री विजय वर्धन आज यहां ‘कोविड ऐप्रोप्रिऐट व्यवहार’ के तहत की जाने वाली जागरुकता गतिविधियों के संबंध में बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में कोविड-19 से बचाव के…

Read More