नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)- जिला दण्डाधिकारी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज यह आदेश जारी करते हुए बताया कि 22 सितम्बर से 07 अक्तूबर 2025 तक चलने वाले श्री महामाया बाला सुंदरी आश्विन नवरात्र मेला त्रिलोकपुर के दौरान कालाअंब पुलिस स्टेशन और मेला क्षेत्र की सीमाओं में किसी भी प्रकार के आग्नेयास्त्र, घातक हथियार व विस्फोटक सामग्री आदि लाने ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने यह भी आदेश जारी किए है कि मेला अवधि के दौरान कोई भी तीर्थयात्री मंदिर में नारियल नहीं चढ़ाएगा तथा मेला क्षेत्र में शराब पीकर/लेकर कोई भी गैर कानूनी गतिविधि नहीं करेगा। जिला दण्ड़ाधिकारी…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)- जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर जगदीश कुमार ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय नाहन द्वारा मैसर्ज ब्लू स्टार लि0, गांव रामपुर जटान, कालाअंब में 80 पद आपरेटर के भरे जाने है जिसके लिए उप रोजगार कार्यालय राजगढ़ में 12 सितम्बर, 2025 को भर्ती शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए 18 से 23 वर्ष की आयु के आईटीआई (फिटर,आरएसी,टर्नर,इलेक्ट्रीशियन,इलेक्ट्रोनिक्स,मोटरमैकेनिक,पंपआपरेटर तथा वेल्डर) शैक्षणिक योग्यता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है। रोजगार अधिकारी ने बताया कि अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो मूल प्रमाण-पत्र, बायोडाटा व अनुभव प्रमाण-पत्र यदि हो तो…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)युवा किसी भी देश की रीढ़ होते हैं। राष्ट्र की शक्ति, प्रगति और भविष्य युवाओं पर ही निर्भर करता है। परंतु आज युवाओं में मादक द्रव्यों का दुरुपयोग समाज की सबसे गंभीर समस्या बन चुकी है। नशा एक सामाजिक बुराई है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से कमजोर बनाकर, उनके जीवन को अंधकारमय कर देता है। नशा एक सामाजिक चुनौती है, जिसके लिए परिवार, विद्यालय, समाज और प्रशासन को मिलकर प्रयास करने होगें। जिला सिरमौर में प्रशासन द्वारा युवाओं में मादक पदार्थों के सेवन के हानिकारक प्रभावों की रोकथाम के लिए सक्रियता पूर्वक…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार पर भाजपा ने बड़ा हमला बोला है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विनय गुप्ता ने एक प्रेस बयान जारी कर आरोप लगाया कि यह सरकार पूरी तरह से कर्मचारी विरोधी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा जारी एक महत्वपूर्ण अधिसूचना को वापस ले लिया है, जिससे कर्मचारियों को दो साल की सेवा के बाद ग्रेड पे मिलता था। इस प्रावधान से कर्मचारियों के वेतन में 10 से 15 हजार रुपए का इजाफा होता था, जो अब खत्म हो गया है। गुप्ता ने बताया कि राज्य सरकार…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- नाहन की भावना रतन ने भारत के इनर व्हील क्लबों की अखिल भारतीय गायन प्रतियोगिता, इनर व्हील आइडल के फाइनल में पहुंच कर न केवल नाहन, बवंवल्कि हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। वह 2016 में इनर व्हील क्लब नाहन क्ला,सिक में शामिल हुईं, पूर्व अध्यक्ष रह चुकी हैं और रोटरी क्लब संगिनी नाहन की सदस्य भी हैं। वह प्रसिद्ध समाजसेवी और प्रख्यात शिक्षाविद् स्वर्गीय श्री सुरेश कुमार रतन की पुत्रवधू हैं, जबकि उनके पति विकास रतन स्वयं रोटरी क्लब ऑफ नाहन सिरमौर हिल्स के सदस्य हैं। भारत में लगभग 1722 सक्रिय इनर…
हिमाचल प्रदेश ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(राजनकुमार शर्मा हमीरपुर)पश्चिम हिमालय, जो अपनी सुरम्य वादियों, सदाबहार हिमालयी श्रृंखलाओं और समृद्ध प्राकृतिक संसाधनों के लिए जाना जाता है, आज अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है। हाल के वर्षों में इस क्षेत्र में प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़, भूस्खलन, भारी वर्षा और ग्लेशियर पिघलने की घटनाओं में तीव्रता देखी जा रही है। इन घटनाओं के लिए कई बार पर्यावरणीय क्षति, मानवीय लापरवाही या विकास परियोजनाओं को जिम्मेदार ठहराया जाता है। लेकिन क्या यह सब दोषारोपण उचित है? क्या हमें इस संकट की तह तक जाकर मौसम और प्राकृतिक प्रक्रियाओं को भी समझने की आवश्यकता…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने विकास खण्ड शिलाई की ग्राम पंचायत मिल्लाह की प्रधान देबो देवी को अपने कर्तव्यों के निर्वहन में अवचार का दोषी पाये जाने पर ग्राम पंचायत मिल्लाह के प्रधान पद से तत्काल हटाने के आदेश जारी किए है। छह वर्ष की कालावधि के लिए पंचायत के पदाधिकारी के रूप मे निर्वाचित होने के लिए निर्रहित (अयोग्य) करने के भी आदेश जारी किए है। उपायुक्त ने यह भी आदेश जारी किए है कि वह दुरूपयोग की गई ₹ 4,70,471 /- की धनराशि को तुरंत पंचायत निधि खाते में जमा करवाना सुनिश्चित करें।…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)पूर्व अध्यक्ष विधान सभा गंगू राम मुसाफिर ने आज जिला सिरमौर के सराहां में आयोजित हो रहे तीन दिवसीय राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला के समापन समारोह के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपास्थित हुए। इस दौरान उन्होने सभी क्षेत्रवासियों को मेले की बधाई दी और कहा कि मेले व त्योहार हमारी पहाड़ी संस्कृति को जीवन्त रूप देते हैं। उन्होंने कहा कि मेले के सफल आयोजन में जन सहयोग अहम भूमिका अदा करता है। यह राज्यस्तरीय वामन द्वादशी मेला न केवल आपसी मेलजोल बल्कि आर्थिक दृष्टि से भी अपनी एक विशेष पहचान रखता है। इस मेले…