दिल्ली ( हिमाचल वार्ता न्यूज)ड्राईनैस फूट केयर : एक बाल्टी के चौथाई हिस्से तक ठण्डा पानी भरिए तथा इस पानी में दो चम्मच शहद एक चम्मच हर्बल शैम्पू, एक चम्मच बादाम तेल मिलाकर इस मिश्रण में 20 मिनट तक पांव भीगोइए तथा बाद में पांव को ताजे स्वच्छ पानी से धोकर सुखा लीजिए। कुलिंग मसाज आयल : 100 मि.ली. लीटर जैतून तेल, 2 बूंद नीलगिरी तेल, 2 चम्मच रोजमेरी तेल, 3 चम्मच खस या गुलाब का तेल मिलाकर इस मिश्रण को एयरटाईट गिलास जार में डाल लीजिए। इस मिश्रण को प्रतिदिन पांव की मसाज में प्रयोग कीजिए। इससे पांवों को…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि पिछले कई दिनों से लगातार भारी बरसात के कारण सिरमौर जिला का पूरा जन जीवन अस्त-व्यस्त है। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला की 70 प्रतिशत सड़कें बंद हो चुकी हैं, बसों का और अन्य गाड़ियों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित है। 250 अधिक मकान ध्वस्त डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि सिरमौर जिला में 250 से अधिक मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर रहने के काबिल नहीं रह गए हैं और इतने से अधिक मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसी प्रकार हजारों बीघा जमीन पर खड़ी…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)। शिक्षा किसी भी राष्ट्र की रीढ़ होती है। एक शिक्षित समाज ही प्रगति, विकास और समरसता की ओर अग्रसर होता है। हिमाचल प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र को सुदृढ बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है, ताकि हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण और समान अवसरों वाली शिक्षा प्राप्त हो सके। हिमाचल सरकार के निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप प्रदेश एक ज्ञान समृद्ध राज्य के रूप में उभर रहा है। हिमाचल सरकार द्वारा गुणात्मक शिक्षा प्रदान कर विद्यार्थियों के जीवन आधार को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से जिला सिरमौर के विद्यार्थियों के लिए अनेक योजनाओं का…
शिमला/सिरमौर/सोलन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज)भाजपा के समस्त नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम सुना इस उपलक्ष्य में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने फागू, प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने नाहन, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने कोटखाई, महामंत्री संजीव कटवाल ने शिमला, उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा ने करसोग, विपिन परमार ने सुलह, डॉ राजीव भारद्वाज ने नूरपुर में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुना। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यक्रम में भारी बारिश के कारण हुए बड़े नुकसान का जिक्र किया उससे साफ प्रतीत होता है कि…
शिमला( हिमाचल वार्ता न्यूज) ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर गर्ल्स, शिमला में वरिष्ठ वर्ग का वार्षिक खेल दिवस बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर के मुख्य अतिथि शिमला नगर निगम के महापौर श्री सुरेंद्र चौहान रहे। कार्यक्रम में उप महापौर श्रीमती उमा कौशिक और पार्षद श्रीमती मीना चौहान ने भी शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत आकर्षक मार्च पास्ट से हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने जिम्नास्टिक, कराटे, योगा, एरोबिक्स और पी.टी. ड्रिल का शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं जैसे सॉफ्ट बॉल, हाई जम्प, शॉट पुट, रिले रेस और रस्साकशी में भाग लिया। शिक्षकों…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज नाहन चौगान में नशा मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत लोगों को नशे से दूर रहने व इसके रोकथाम के लिए आयोजित की गई जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस जागरूकता रैली में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्र व छात्राओं, जिसमें राजकीय महाविद्यालय नाहन, आईटीआई नाहन, हिमालयन कॉलेज काला अंब, राजकीय छात्र व कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन, एनसीसी व स्काउट एंड गाइड ने भाग लिया। यह रैली नाहन चौगान से आरंभ होकर दिल्लीगेट, हिन्दुआश्रम, बड़ाचौक, गुन्नुघाट, मॉल रोड़ होते हुए वापिस चौगान पहुंची। इस अवसर पर उपायुक्त…
नाहन-( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जिला सिरमौर विकास खंड शिलाई की ग्राम पंचायत अश्याडी के पंचायत प्रधान अनिल कुमार, पंचायत सदस्य वार्ड नं.-1 सुषमा देवी, पंचायत सदस्य वार्ड नं.-2 प्रदीप सिंह, पंचायत सदस्य वार्ड नं.-3 कमलेश देवी, पंचायत सदस्य वार्ड नं.-4 चंद्रकला और पंचायत सदस्य, वार्ड नं.-5 खजान सिंह को हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम की उल्लंघना करने, प्रत्यक्ष लाभ अर्जित करने, अपने कर्तव्यों के निर्वहन में अवचार का दोषी पाये जाने पर पंचायत प्रधान व सदस्यों को पद से हटाने के आदेश जारी किए है। आदेशों के अनुरूप अयोग्य घोषित किए गए पंचायत प्रधान व…
सिरमौर( हिमाचल वार्ता न्यूज) भाजपा प्रदेश पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने नवोदय विद्यालय नाहन में एक कार्यक्रम में भाग किया। इस कार्यक्रम का आयोजन अंतरिक्ष दिवस के उपलक्ष्य पर किया गया था, इस मौके पर कश्यप ने कहा कि भारत 140 करोड़ भारतीयों और हिमाचल 80 लाख हिमाचल वासियों के कौशल और प्रतिभा से प्रेरित होकर अंतरिक्ष की दुनिया में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है। हमारी सरकार ने अंतरिक्ष क्षेत्र में कई सुधार किए हैं। इससे युवाओं, निजी क्षेत्र और स्टार्टअप्स को नई संभावनाओं की तलाश करने और भारत की अंतरिक्ष यात्रा में सार्थक योगदान देने के लिए…