नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने विकास खण्ड शिलाई की ग्राम पंचायत नायापंजौड के प्रधान लायक राम को अपने कर्तव्यों के निर्वहन में अवचार का दोषी पाये जाने पर ग्राम पंचायत नायापंजौड के प्रधान पद से तत्काल हटाने के आदेश जारी किए है। छह वर्ष की कालावधि के लिए पंचायत के पदाधिकारी के रूप मे निर्वाचित होने के लिए निर्रहित (अयोग्य) करने के भी आदेश जारी किए है। उपायुक्त ने यह भी आदेश जारी किए है कि वह दुरूपयोग की गई ₹ 6,43,969 /- की धनराशि को तुरंत पंचायत निधि खाते में जमा करवाना सुनिश्चित करें। इसके…
Author: Himachal Varta
चंबा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशन में जिला प्रशासन चंबा द्वारा श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान फंसे श्रद्धालुओं के लिए भरमौर से करियां (चंबा) तक चलाया गया विशेष बचाव अभियान 6 सितंबर को संपन्न हो गया है। इस अभियान के अंतिम दिन एमआई 17 हेलीकॉप्टर की सहायता से शेष अंतिम 64 श्रद्धालुओं के अलावा दो शवों को भी भरमौर से करियां (चंबा) पहुंचाया गया है। यह जानकारी उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चम्बा मुकेश रेपसवाल ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि हालांकि रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत लगभग सभी यात्रियों को सुरक्षित…
मंडी ( हिमाचल वार्राता न्यूज़ ) सरकार के प्रभावी कदमों से स्वास्थ्य सेवाओं में दिख रहा है बड़ा बदलाव प्रदेश सरकार के व्यवस्था परिवर्तन संकल्प का प्रभाव अब जमीनी स्तर पर दिखाई देने लगा है। सिविल अस्पताल करसोग में किए जा रहे बदलाव इस बात का प्रमाण हैं कि छोटे-छोटे लेकिन प्रभावी कदम उठाकर किसी भी व्यवस्था को नई दिशा दी जा सकती है। करसोग अस्पताल में हाल ही में लागू की गई नई व्यवस्थाएं न केवल मरीजों को सुविधा उपलब्ध करवा रही हैं बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं में भरोसा और पारदर्शिता भी बढ़ा रही हैं। छोटे-छोटे कदम, बड़ा बदलाव बीते…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) दंडाधिकारी अनुपम कश्यप को शहर में अवैध सिलेंडर की आपूर्ति होने की एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद जिला दंडाधिकारी ने एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पंकज शर्मा की अध्यक्षता में टीम गठित की। टीम ने 190 सिलेंडर और एक वाहन जब्त कर लिया है। जिला दण्डाधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त होते ही बजे अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा को निरीक्षण के लिए भेजा गया। इनके साथ डीएसपी संदीप शर्मा, जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के इन्स्पेक्टर सुनील वर्मा, पुलिस कांस्टेबल…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला सिरमौर के सराहां के प्रसिद्ध राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला के दूसरे दिन पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने भगवान वामन के मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकासात्मक प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया। उन्होंने लोगों से आह्वाहन किया कि वह यहां विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों में जाकर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें तथा इनका लाभ उठाएं। इसके पश्चात निश्चिंत नेगी मेला स्थल पर पहुंच…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)- उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने सिरमौर जिला के सराहां में आज से आरंभ हो रहे तीन दिवसीय राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला का विधिवत शुभारंभ किया उन्होंने भगवान वामन देव की विधिवत पूजा अर्चना करने के उपरांत वामन देव की पालकी को कंधा देते हुए मंदिर से खंड विकास कार्यालय, नए बस स्टैंड तक शोभा यात्रा निकाली। शोभायात्रा के दौरान पारंपरिक वाद्य दल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहां के एनसीसी कैडेट , होमगार्ड बैंड, व हजारों की संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। नगर के मध्य में स्थित तालाब में भगवान वामन देव की…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)- उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में आज यहां प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिला की विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों ने वर्चुअल माध्यम से भाग लिया। बैठक में उपायुक्त ने बताया कि सिरमौर जिला के विकास खंड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत कोलर के ग्राम कोलर को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत आदर्श सौर गांव चयनित किया गया है। उन्होंने बताया कि कोलर में सबसे अधिक सोलर पावर संबंधित कार्य हुआ है, जिसमें…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) – उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने निर्देश जारी करते हुए बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के आगामी सामान्य निर्वाचन हेतु जिला सिरमौर की सभी 259 ग्राम पंचायतों में 20 से 26 सितंबर, 2025 तक एक विशेष ग्राम सभा की बैठक आयोजित की जाएगी। इस विशेष ग्राम सभा की बैठक में प्रारूप मतदाता सूचियों की प्रतियां जनसाधारण के समक्ष अवलोकन हेतु रखी जाएंगी, ताकि प्रारूप मतदाता सूचियों में किसी भी प्रकार की त्रुटियों की जांच की जा सके तथा और अधिक सटीकता प्राप्त की जा सके। उन्होंने बताया कि इस विशेष ग्राम सभा में पंचायत सचिव…