नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-चश्मदीदों ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि बच्ची की मौत मौके पर ही हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर तुरंत भाग निकला बच्ची की मौत से गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। काफी देर तक यातायात बाधित रहा। पुलिस अधिकारियों के मौके पर पहुंचने और लोगों को शांत करने के बाद स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सका। कालाअंब (हरियाणा) चौकी प्रभारी तेजेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक बच्ची राध्या कुमारी की उम्र लगभग 11 साल थी। ट्रक चालक के खिलाफ मामला…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-सिरमौर जिले में शुक्रवार शाम से लगातार सुबह तक जारी भारी बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। इसी बारिश का कहर नाहन-कौंला वाला भूंड वाया सैनवाला रोड पर भी देखने को मिला, जहां बर्मा पापड़ीपचायत के गुलेरिया के पास भारी भूस्खलन हो गया है।भूस्खलन के कारण सड़क का एक लंबा हिस्सा मलबे से पूरी तरह ढक गया है, जिससे इस महत्वपूर्ण मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह से रुक गई है। यह वही जगह है जहां 2022 में भी इसी तरह का भूस्खलन हुआ था, जिसके चलते सड़क 10-12 दिनों के…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-स्टाफ़ की भारी कमी के बावजूद आरटीओ सिरमौर का लम्बित टैक्स वसूली के लिए लगातार एक्शन जारी है। हाल ही में आरटीओ सोना चौहान ने मात्र दो दिन के भीतर 3.93 लाख रुपए की टैक्स वसूली की है। मिली जानकारी के अनुसार आरटीओ कार्यालय में जिसको सरकार का कमाऊ पूत भी कहा जाता है में स्टाफ़ की भारी कमी है। आरटीओ के अतिरिक्त ,एक आफिस सुप्रिडेंट व एक कलर्क के सहारे काम चलाया जा रहा है। जबकि सरकार द्वारा निर्धारित प्रति वर्ष राजस्व लक्ष्य से तय समय से पहले ही कहीं ज्यादा राजस्व सरकारी…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-डीएसपी हेडक्वार्टर रमाकांत ठाकुर ने बताया कि अब शंभूवाला, राजबन, डिग्री कॉलेज नाहन और सराहां बस स्टैंड के पास नए कैमरे लगाए गए हैं। पहले से ही कालाअंब-पांवटा साहिब हाईवे पर माजरा और भूपपुर में ऑनलाइन चालान हो रहे थे। इस तरह अब कुल छह जगहों पर तेज रफ्तार और बिना नियम पालन करने वालों के चालान ऑनलाइन ये कैमरे इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम का हिस्सा हैं। इन्हें उन जगहों पर लगाया गया है जहाँ पहले कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। उद्देश्य दुर्घटनाओं को कम करना और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना जिले के…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर गर्ल्स ने छात्राओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए पहली बार सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण शिविर का सफल आयोजन किया। यह शिविर इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला में आयोजित किया गया, जिसमें कक्षा 9 वर्ष से अधिक आयु की लगभग 120 छात्राओं का टीकाकरण किया गया। यह अभियान दो माह पूर्व डॉ. आलोक द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यशाला का परिणाम है, जिसमें अभिभावकों, अध्यापकों और छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई थी। इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्या श्रीमती स्मारकी समंतराय ने…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज जिला सिरमौर में नशीली दवाओं के खतरे को रोकने के लिए जिला स्तरीय नशा निरोधक समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता की। समिति द्वारा मादक पदार्थों से निपटने वाली कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करने का आह्वान किया। बैठक में बताया गया कि जिला पुलिस द्वारा एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत जीरो टॉलरेंस पॉलिसी अपनाते हुए जिला व उपमंडल स्तर पर कार्य कर रही हैं। जिला पुलिस द्वारा वर्ष 2025 में अब तक कुल 113 अभियोग एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत दर्ज किए गए हैं। जिला में पिछले गत…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय में मतदान केंद्र भवनों के भौतिक सत्यापन, संशोधन तथा युक्तिकरण प्रस्तावनाओं के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तथा निर्वाचन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने बताया कि जिला में वर्तमान में 595 मतदान केन्द्र है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्धारित मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक होने के कारण जिला में 26 मतदान केंद्रों में से 23 नए मतदान केंद्र बनाना प्रस्तावित है तथा 3 मतदान केंद्र समायोजित करना…
श्री रैणुका जी( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- करीब एक हफ्ते से खराटुवा कुंड के पास एक गाय खड़ी ढांग में फंसी हुई थी। ऊंची चट्टानें और नीचे बहती नदी ने बचाव को बेहद कठिन बना दिया। जैसे ही माँ रेणुका जी सेवा समिति को मंगलवार दोपहर सूचना मिली, टीम मौके पर पहुँची। उन्होंने कई कोशिशें कीं, लेकिन ऊपर से गिरते पत्थरों और गहराई की वजह से प्रयास सफल नहीं हो सका टीम ने तकनीक का सहारा लिया और ड्रोन के जरिए एक पतली रस्सी फंसी हुई गाय तक पहुँचाई। लेकिन अंधेरा हो जाने के कारण अभियान रोकना पड़ा और…