नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- सुकेती पंचायत के मोगीनाथ पटवार हल्के में स्थित फैक्ट्री के पीछे की पहाड़ी दरकने से मलबा सीधे गोदाम की ओर आया। रिटेनिंग वॉल और गोदाम की दीवारें टूट गईं, जबकि पैकेजिंग मैटेरियल पूरी तरह नष्ट हो गया। प्लांट हेड विजय शर्मा ने बताया कि नुकसान 35 से 40 लाख रुपये तक पहुंच गया है। मलबे के आने के समय गोदाम साइड पर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। हालांकि, पहाड़ से आए पत्थरों और मलबे का दबाव इतना अधिक था कि फैक्ट्री के अन्य हिस्सों में भी दरारें आ गईं। मौके पर अभी भी मलबे का…
Author: Himachal Varta
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) बाल विकास परियोजना नाहन के अन्तर्गत आंगनवाड़ी केंद्र नाहन में 01 पद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा आंगनवाड़ी केंद्र बिरला में 01 पद आंगनवाड़ी सहायिका का भरा जाना है जिसके लिए पात्र महिला उम्मीदवार को 8 सितम्बर, 2025 तक अपना आवेदन बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नाहन में जमा करवाने होंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 11 सितम्बर, 2025 को बाल विकास परियोजना अधिकारी नाहन के कार्यालय में प्रातः 10ः30 बजे से आयोजित किए जाएंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी नाहन इशाक मोहम्द ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका हेतु प्रार्थी की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-लगभग डेढ़ महीने से जारी भारी बारिश के चलते मिर्च और मक्की की जड़ों में कमजोरी आ गई है। इसी कारण पौधों का विकास रुक गया और मिर्च की फसलें स्टॉक रॉट रोग से प्रभावित हो रही हैं। कृषि विज्ञान केंद्र धौला कुआं के कृषि वैज्ञानिकों को किसानों की शिकायतें मिलने के बाद इसका उपचार सुझाना पड़ा। प्रधान कृषि वैज्ञानिक पंकज मित्तल ने प्रभावित किसानों को ‘साफ’ दवा का छिड़काव करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि 1 ग्राम दवा प्रति लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें और इसे 10 दिन बाद दोहराएं। साथ ही…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की ग्राम पंचायत सराहां के चड़ेच गांव में कलयुगी नशेड़ी बेटे ने अपनी मां का गला दबाकर हत्या कर दी। यह मामला शनिवार देर रात का है। मृतका की पहचान 51 वर्षीय जयमंती देवी पत्नी लच्छी कुमार के रूप में हुई है। सोमवार को फिल्मी स्टाइल में आरोपी बेटा पुष्प कुमार पुलिस थाना में अपनी मां की लापता होने की शिकायत दर्ज करवाने भी पहुंचा। आरोपी पर पंचायत के लोगों, आरोपी की बहन तथा पुलिस वालों को पहले ही शक हो गया, कि इसने ही अपनी मां की हत्या की…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार द्वारा अपने चुनाव क्षेत्र में कांग्रेस में शामिल करने की वारदात को पूर्व जिला भाजपा प्रवक्ता मेलाराम शर्मा ने हास्यास्पद करार दिया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा उपाध्यक्ष और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जिन नेपाली मूल के चार पांच लोगों को भाजपा कार्यकर्ता बताकर कांग्रेस में शामिल करने का ड्रामा किया गया है वे ना तो कभी भाजपा के कार्यकर्ता रहे हैं और ना ही उनका भारतीय जनता पार्टी से कभी कोई संबंध रहा है । मेलाराम शर्मा ने बताया कि अब रेणुका विधानसभा क्षेत्र में विधायक विनय कुमार…
श्री रैणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज)2025 को थाना खेगवा के प्रेम भवन में आयोजित कार्यक्रम में इन परिवारों ने कांग्रेस का दामन थामा। बताया गया कि भाजपा नेताओं के व्यवहार से असंतुष्ट होकर इन्होंने पार्टी बदलने का फैसला लिया। कांग्रेस में शामिल होने वालों में तुल बहादुर, उपेंद्र बहादुर, मन बहादुर, हीरा लाल, कौशल्या देवी, अजय कुमार, वीरेंद्र कुमार, मंगल सिंह, विक्रम सिंह, राम सिंह और रतन कुमार प्रमुख नाम रहे। डिप्टी स्पीकर और स्थानीय विधायक विनय कुमार से प्रभावित होकर इन परिवारों ने कांग्रेस ज्वाइन की। लोगों ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों और विधायक की कार्यशैली पर…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- बिजमल से सोलन की ओर जा रही एक एचआरटीसी बस कल शाम बड़े हादसे से बाल-बाल बच गई। सिरमौर-सोलन की सीमा पर नेरीपुल के पास बघेड़ा नाले के समीप अचानक पहाड़ी से गिरा एक बड़ा पत्थर तेज रफ्तार से बस के फ्रंट शीशे को तोड़ता हुआ अंदर घुस गया। जिस समय यह हादसा हुआ उस वक्त सोलन डिपो की इस बस में लगभग 20 से 25 यात्री सवार थे। इस दौरान बस (HP 63-9865 ) में सवार 11 वर्षीय बच्चा घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। अचानक हुए इस हादसे से यात्रियों में…
नाहन ( हिमाचल वार्ता) (एसपी जैरथ):पांवटा साहिब की कुंजा मंत्रालियों पंचायत निवासी 63 वर्षीय शहजाद खान मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। आर्थिक तंगी के कारण उनकी बेटियों की शादी कराना कठिन हो रहा था, लेकिन शगुन योजना ने उन्हें उम्मीद दी। महिला एवं बाल विकास विभाग से जानकारी मिलने पर शहजाद ने योजना के तहत आवेदन किया। सरकार ने दोनों बेटियों रिहाना और निलारा की शादी के लिए 31-31 हजार रुपये की सहायता दी, जिससे कुल 62 हजार रुपये की मदद मिली। इस आर्थिक मदद से दोनों बेटियों के विवाह खुशी और सम्मान के साथ सम्पन्न हुए।…