नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग ने यहाँ जारी एक बयान में कहा कि सिरमौर जिला में तमाम सड़के खस्ताहाल से गुजर रही है जिसकी चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब की सड़के लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है उन्होंने कहा कि यहां से प्रदेश सरकार को करोड़ों रुपए का राजस्व जाता है बावजूद उसके सड़कों के रखरखाव की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान इन दिनों अक्सर कालाअंब में जल भराव…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) 79 वें स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन चौगान में ध्वजारोहण कर जिला वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने पुलिस, होम गार्ड, एनसीसी, एनएसएस व स्काउट एवं गाइड की टुकड़ियों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली। इससे पूर्व उन्होंने डॉ. वाई.एस. परमार की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा शहीद चौक पर उन्होंने शहीदों को भी श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का यह गौरवमयी…
शिमला( हिमाचल वार्ता न्यूज) भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर गर्ल्स में देशभक्ति और एकता के रंग में डूबा हुआ भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती स्मारकी सामंथरॉय द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ हुई, जिससे पूरा विद्यालय देशभक्ति के भाव से गूंज उठा। समारोह में बाइबिल, कुरान, गुरु ग्रंथ साहिब और भगवद गीता से पाठ किए गए, जो विद्यालय की “विविधता में एकता” की प्रतिबद्धता का प्रतीक रहे। अपने संबोधन में प्रिंसिपल श्रीमती सामंथरॉय ने विद्यार्थियों को आपसी सौहार्द के साथ रहने, जरूरतमंदों की मदद करने और मिलकर दुनिया को बेहतर…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज)- उतर भारत का प्रसिद्ध श्री महामाया बाला सुंदरी आश्विन नवरात्र मेला त्रिलोकपुर में आगामी 22 सितंबर से आरम्भ होकर 07 अक्तूबर 2025 तक चलेगा। मेले के आयोजन से जुड़े विभिन्न प्रबंधों की समीक्षा को लेकर बैठक का आयोजन उपायुक्त सिरमौर एवं आयुक्त मंदिर न्यास त्रिलोकपुर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में हुआ। इस समीक्षा बैठक में विधायक नाहन अजय सोलंकी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उपायुक्त ने कहा कि आश्विन नवरात्र मेले के दौरान यात्रियों को हर सम्भव सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए मंदिर न्यास प्रयासरत है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)त्योहार तथा उत्सव हमारी समृद्ध संस्कृति का परिचय होते हैं तथा शिक्षा के साथ -साथ अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय हर त्यौहारों व उत्सवों को विशेष रूप से मानता आया है। इसी क्रम में स्वतंत्रता दिवस तथा कृष्ण जन्माष्टमी के पूर्व संध्या पर विद्यालय में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसका विद्यालय के छात्रों ने आनंद लिया। विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के संदर्भ में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियां प्रदान की तथा वातावरण को देशभक्ति से युक्त कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया, इसके बाद विद्यार्थियों ने नृत्य,भाषण तथा…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):— डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय महाविद्यालय, नाहन में आज ई-न्यूज़लेटर ‘परिसर’ के प्रथम डिजिटल संस्करण का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोक जनसंपर्क अधिकारी सुश्री ममता नेगी रहीं, जबकि अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने की। विशेष अतिथि के रूप में ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त प्रोफ़ेसर अमर सिंह चौहान भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। संयोजिका डॉ. पंकज ने सभी का स्वागत करते हुए इस रचनात्मक पहल की पृष्ठभूमि प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य द्वारा ‘परिसर’ का विधिवत…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)विधायक अजय सोलंकी ने चौगान मैदान के पास स्थित पुराने पीजी कॉलेज कैंपस में सामान्य ओपीडी का शुभारंभ किया। यहां परामर्श के साथ-साथ सामान्य जांच, ब्लड टेस्ट, एंटी वेनम और एंटी रेबीज टीके उपलब्ध होंगे। ब्लड टेस्ट के सैंपल सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक लिए जाएंगे और रिपोर्ट दोपहर 3:30 बजे तक मिल जाएगी। इस सुविधा के शुरू होने से शहरवासियों और दूरदराज से आने वाले मरीजों को अब प्राथमिक परामर्श और सामान्य इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज की लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा। विधायक ने बताया कि भविष्य में मेडिकल कॉलेज की अन्य…
नाहन ( हिमाचल वार्ता):-उप शिक्षा निदेशक (एलिमेंट्री एजुकेशन) राजीव ठाकुर ने शिक्षा खंड नाहन की राजकीय प्राथमिक पाठशाला आन खादरी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति जांची, जिसमें 13 में से 10 विद्यार्थी मौजूद पाए गए। स्कूल की साफ-सफाई, रसोईघर और शौचालय की स्थिति संतोषजनक रही। पीने के पानी को स्वच्छ पाया गया। बरसात के कारण मैदान में उगी घास को हटाने के निर्देश दिए गए। ठाकुर ने बच्चों से संवाद कर गृह कार्य और सामान्य ज्ञान की जांच की। बुधवार को नशा निवारण अभियान के तहत सभी बच्चों और स्टाफ को नशा विरोधी शपथ दिलाई गई। उप…