नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- लोकतंत्र की आत्मा जनता के वोट में बसती है और अगर मतदान में धोखाधड़ी होती है, तो यह पूरे लोकतंत्र पर सवाल उठाता है। आमिर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की उस मांग का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने चुनाव आयोग (ईसी) से डिजिटल वोटर नियम की मांग की गई है। आमिर ने कहा कि वह वोट चोरी के खिलाफ हैं और देश का हर युवा इस शर्मनाक चोरी के खिलाफ राहुल गाँधी जी के साथ खड़ा है। इस तरह की चोरी देश में लोकतंत्र की हत्या है और यह पूरी दुनिया के…
Author: Himachal Varta
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन से लगभग ग्यारह किलो मीटर दूर मालों वाला गांव स्थित है।इस गांव के लिए नाहन -पांवटा साहिब राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर खजूरना पुल से लगभग आधा किलो मीटर पहले से रास्ता विभाजित हुआ है। इस गांव में वैसे तो चार श्री गोगा माड़ियां हैं , परन्तु इस गांव के मोहल्ला सौडियां में स्थित श्री गोगा माड़ी असंख्य श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र हैं। श्री गोगा माड़ी के परिसर में स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर श्रद्धालुओं को श्री कृष्ण जन्माष्टमी तथा श्री गोगा जन्मोत्सव एक ही जगह पर भव्य आयोजन का…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह 15 व 16 अगस्त, 2025 को सिरमौर जिला के प्रवास पर होंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि लोक निर्माण मंत्री 15 अगस्त को प्रातः 11 बजे नाहन चौगान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इसके उपरांत लोक निर्माण मंत्री पांवटा साहिब में श्री गुरू गोविन्द सिंह राजकीय महा विद्यालय भवन का निरिक्षण करेंगे तथा इसके उपरांत गुरू नानक मिषन पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब में 46वीं राज्य बास्केटबॉल चैंपियनषिप में मुख्य अतिथि रहेंगे। दोपहर 3ः20 पर…
शिमला( हिमाचल वार्ता न्यूज) – ऑकलैंड हाउस गर्ल्स स्कूल में SPIC MACAY (सोसाइटी फॉर द प्रमोशन ऑफ इंडियन क्लासिकल म्यूजिक एंड कल्चर अमंगस्ट यूथ) के सहयोग से जयपुर घराने के सुप्रसिद्ध कथक आचार्य पंडित राजेन्द्र गंगाणी का मनमोहक कथक नृत्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भगवान गणेश एवं भगवान राम को समर्पित नृत्य प्रस्तुतियाँ, लयबद्ध रचनाएँ, और तबले तथा पद प्रहार की शानदार जुगलबंदी ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रत्येक प्रस्तुति में कथक की लय, भाव एवं कथा-वाचन की अद्वितीय कला देखने को मिली। संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित पंडित गंगाणी के साथ तबले पर श्री किशोर कुमार, गायन पर श्री…
श्री रैणुका जी। ( हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल प्रदेश विधान सभा उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड विनय कुमार ने आज कुब्जा पवेलियन रेणुका में अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले के सफल आयोजन के लिए श्री रेणुका जी विकास बोर्ड द्वारा आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। विधानसभा उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड विनय कुमार ने कहा की इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला 31 अक्तूबर से 05 नवंबर, 2025 तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मेले के शुभारंभ अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी को आमंत्रित किया जाएगा तथा समापन अवसर पर हिमाचल…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ): – गश्त के दौरान पुरुवाला पुलिस टीम को सूचना मिली कि राम लाल लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देकर सट्टा खेला रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया और उसके पास से 1,170 रुपये नकद, एक लाल पेन और सट्टा पर्ची बरामद की। आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले में अन्य संबंधित लोगों की भी तलाश कर रही है।
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- 150 सदस्यों के चंदे से बना कोष, मरीजों को पहुंचाई पहली मदद। समिति के संस्थापक रविंद्र कंवर ने राजगढ़ अस्पताल में आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को मदद प्रदान करने के बाद बताया कि इस मुहिम की शुरुआत नौहराधार के बांदल और कुपवी के दो गंभीर बीमार मरीजों—राहुल और सुरेंद्र—को क्रमशः पांच हजार और दो हजार रुपये देकर की गई। इनमें से एक मरीज को हर महीने दो हजार रुपये देने का निर्णय लिया गया है। इसके अतिरिक्त नागरिक चिकित्सालय राजगढ़ में भर्ती तीन और मरीजों को भी दो-दो हजार रुपये की मदद दी गई,…
नाहन। ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल की अध्यक्षता में आज यहां जिला परिषद की विशेष बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में 15वें वित्त आयोग के तहत वर्ष 2020-21 से 2024-25 तक जिला सिरमौर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यो की समीक्षा की गई। जिला परिषद अध्यक्ष ने जिला में कार्यरत सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए की वह 15वें वित्त आयोग के तहत वर्ष 2020-21 से 2024-25 तक किए गए विकास कार्यो को शीघ्र पूर्ण कर उपयोगिता प्रमाण पत्र अविलम्ब प्रेषित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जो कार्य किन्हीं कारणों से लंबित हैं, उन्हें पूर्ण…