Author: Himachal Varta

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ)’- उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सिरमौर जिला में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत 13 अगस्त को जिला के आमजन तथा सभी सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थाओं में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारी नशा न करने की ई-शपथ लेंगे। उन्होंने आमजन से आग्रह किया है कि वह नशे से दूर रहने तथा इसकी रोकथाम का संकल्प लेकर ई-शपथ लें तथा शपथ तथा अन्य गतिविधियों की फोटो एनएमबीए ऐप पर अपलोड करें ताकि स्वस्थ व नशा मुक्त समाज की परिकल्पना सार्थक किया जा सके। उन्होंने बताया कि सिरमौर जिला में…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार आगामी 13 अगस्त को सिरमौर जिला के प्रवास के दौरान श्री रेणुकाजी में प्रातः 11 बजे अंतराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला को लेकर आयोजित होने वाली रेणुका विकास बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह जानकारी एक प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि उपाध्यक्ष 16 अगस्त को बेचड़ का बाग में आयोजित होने वाले श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेंले के समापन अवसर पर लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह के साथ मेले में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि विधानसभा उपाध्यक्ष 17 अगस्त को संगडाह में आयोजित होने वाले हरियाली मेले के…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रधान सचिव शहरी विकास से प्राप्त अधिसूचना के अनुरूप संगडाह को बेहतर विकास और सुव्यवस्थित व्यवस्था के लिए नगर पंचायत संगडाह के रूप में वर्गीकृत किया जाना है। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत संगडाह की प्रस्तावित घोषणा से संबंधित क्षेत्र के निवासियों का यदि कोई आक्षेप हैं तो इस अधिसूचना के राजपत्र हिमाचल प्रदेश में प्रकाशन की तारीख से दो सप्ताह की अवधि के भीतर  अर्थात 21 अगस्त, 2025 से पूर्व लिखित रूप में उपायुक्त सिरमौर को प्रेषित करें।…

Read More

 नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-विधायक अजय सोलंकी 13 अगस्त को सुबह 10:30 बजे बनेठी में नए पर्यावरण पर्यटन स्थल का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर वे पौधारोपण कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे, जो पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन को प्रोत्साहन देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। 14 अगस्त 2025 को विधायक डॉ. वाई.एस. परमार मेडिकल कॉलेज पहुंचेंगे। सुबह 10:00 बजे वे मेडिकल कॉलेज भवन (पुराने आर्ट्स ब्लॉक) में शहरी स्वास्थ्य कल्याण केंद्र और सामान्य एवं निवारक ओपीडी का शुभारंभ करेंगे। इसी दिन कॉलेज में स्थापित नई लिफ्ट का भी उद्घाटन किया जाएगा, जिससे मरीजों और स्टाफ…

Read More

 नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- आजादी के 78 साल बीत जाने के बाद भी नाहन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सलानी कटोला के कुछ गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। जहां की एक महिला को डिलीवरी के बाद नवजात शिशु के साथ चारपाई पर घर पहुंचाया गया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो ने व्यवस्था पर भी सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। दरअसल जिला मुख्यालय नाहन से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सलानी कटोला पंचायत के गांव मोहलिया जामुन वाला झमेरिया की महिला गायत्री पत्नी पुनीत कुमार को डिलीवरी के बाद नवजात शिशु सहित…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- भारी भूस्खलन के कारण शुक्रवार को कंडानाला-राजगढ़ पेयजल योजना ठप हो गई, जिससे पूरे नगर में पानी की आपूर्ति रुक गई है। मुख्य पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त होने से नगर पंचायत के अधिकांश वार्डों में पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है।  शमोगा और कंडा के बीच कई स्थानों पर भूस्खलन से पाइपलाइन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता जोगेंद्र चौहान ने बताया कि पाइपलाइन दो से तीन जगहों पर टूटी है। विभाग की टीमें खराब मौसम और कठिन परिस्थितियों के बावजूद युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य में जुटी…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- भारत सरकार राष्ट्रीय परियोजना  CCTNS  का  शुभारंभ वर्ष 2009 में हुआ था। इसका उद्देश्य पूरे देश में पुलिसिंग के लिए एक एकीकृत प्रणाली विकसित करना है, जिससे सभी स्तरों पर पुलिस की दक्षता और प्रभावशीलता में सुधार हो सके । जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि सिरमौर पुलिस ने राज्य अपराध रिकार्ड ब्यूरो, शिमला द्वारा संचालित CCTNS (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स) रैंकिंग में लगातार दो बार प्रथम स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है । एसपी ने बताया कि  ये परियोजना पुलिस स्टेशन स्तर पर पुलिस कार्यों…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर आस्था स्पेशल स्कूल के विशेष बच्चों के लिए रक्षाबंधन सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। सेलिब्रेशन के दौरान डीएलएड की छात्राओं द्वारा आस्था स्पेशल स्कूल के विशेष बच्चों को राखियां बांधकर यह पर्व मनाया गया। मीडिया से बात करते हुए आस्था स्पेशल स्कूल की अध्यापिका शैलजा सैनी ने बताया कि आज रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर आस्था स्कूल में पढ़ने वाले विशेष बच्चों के लिए रक्षाबंधन सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया जिसमें डीएलएड की छात्राओं द्वारा विधि विधान के साथ आस्था स्पेशल स्कूल में…

Read More