Author: Himachal Varta

बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ );-     जिला मुख्यालय स्थित बचत भवन में बुधवार को एयरो स्पोर्ट्स से जुड़ी जिला स्तरीय समिति की बैठक उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में यह फैसला लिया गया कि बिलासपुर जिले में पैराग्लाइडिंग की किसी भी गतिविधि या प्रशिक्षण शिविर शुरू करने से पहले जिला समिति से स्वीकृति लेना जरूरी होगा। इस समिति के अध्यक्ष डीसी बिलासपुर होंगे। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मनाली स्थित पर्वतारोहण और संबद्ध खेल संस्थान (अभिमास) के निदेशक, जिला पर्यटन अधिकारी, वन मंडल अधिकारी, संबंधित एसडीएम और स्थानीय एयरो स्पोर्ट्स संघ…

Read More

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज) :-  उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां राष्ट्रीय पोषण माह-2025 के सफल आयोजन के लिए बैठक आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 से शुरू हुए पोषण अभियान के अंतर्गत प्रतिवर्ष सितम्बर माह को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष 17 सितम्बर से 16 अक्टूबर 2025 तक 8वां पोषण माह पूरे जिला में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मनाया जाएगा। इस बार की थीम “राइट न्यूट्रिशन, हेल्थी लाइफ” निर्धारित की गई है। उपायुक्त ने कहा कि पोषण माह का मुख्य उद्देश्य कुपोषण को समाप्त कर स्वस्थ…

Read More

शिमला  हिमाचल वार्ता न्यूज :-     उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने गत रात्रि हुई भारी वर्षा तथा पूरे बरसात के दौरान हुए नुकसान की समीक्षा जिला के सभी उपमंडल दण्डाधिकारियों से आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की। बैठक में उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित राहत एवं बहाली कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी, अतिरिक्त उपायुक्त शिमला दिव्यांशु सिंगल, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा सहित लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग एवं विद्युत बोर्ड के अधिकारी भी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें…

Read More

हमीरपुर  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) :-  जिले के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार रात और मंगलवार तड़के हुई भारी बारिश से कई जगहांे पर तबाही हुई है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के जिला एमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (डीईओसी) में मंगलवार दोपहर तक प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान जिले में सार्वजनिक और निजी संपत्ति का लगभग 32.60 लाख रुपये का नुक्सान हुआ है। इसके साथ ही इस मॉनसून सीजन में जिले भर में हुए नुक्सान का आंकड़ा 371.15 करोड़ रुपये से भी अधिक हो गया है। इस दौरान जल शक्ति विभाग को सर्वाधिक 186 करोड़ रुपये, लोक…

Read More

नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) :-    हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने आज अपने सिरमौर जिला के प्रवास के दौरान धारटीधार क्षेत्र के गांव गारला क्यारटू,बकाहन का दौराकर लोगो की समस्याओ को जाना। इस दौरान उपाध्यक्ष रेणुका विधानसभा क्षेत्र के ठाकर गवाणा निवासी रूप लाल जिनकी गत दिनों गिरी नदी में बह जाने के कारण मृत्यु हो गई थी उनके परिवारजनों से भी मिले। उन्होंने कहा कि यह क्षण परिवार तथा क्षेत्र के लिए बहुत ही वेदना पूर्ण है उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस आपदा के समय में परिवार जनों के साथ है और उन्हें हर…

Read More

काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   डीएसपी चन्द्र पाल सिंह ने आज नूरपुर में उपमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) का कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले वे उपमंडल पुलिस अधिकारी घुमारवीं के पद पर तैनात थे। कार्यभार संभालने के उपरांत उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकताओं में नशीले पदार्थों की तस्करी पर सख्त कार्रवाई करना, अवैध खनन पर अंकुश लगाना और क्षेत्र की जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना शामिल है उन्होंने बताया कि नूरपुर में कुछ स्थानों पर ट्रैफिक जाम की समस्या सामने आई है,जिसे शीघ्र ही हल किया जाएगा। सड़क दुर्घटनाओं के कारणों की गहन जांच कर उन्हें रोकने की दिशा में…

Read More

काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) :-   हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, क्षेत्रीय कार्यालय धर्मशाला द्वारा होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन तथा स्मार्ट सिटी धर्मशाला के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय ओज़ोन परत संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य में होटल भगसू (एच.पी.टी.डी.सी.), मैक्लोडगंज के कॉन्फ्रेंस हॉल में जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्री विनय धीमान, जिला पर्यटन विकास अधिकारी, कांगड़ा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में विशेषज्ञ प्रस्तुतिकरण इंजीनियर वरुण गुप्ता, क्षेत्रीय अधिकारी, हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, क्षेत्रीय कार्यालय धर्मशाला; इंजीनियर रजत, हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड; तथा डॉ. अमरीक सिंह, समन्वयक, पर्यटन केन्द्र केंद्रीय…

Read More

ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  :-   सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 322 उचित मूल्यों की दुकानों के माध्यम से जिला के 1,43,275 राशन कार्ड धारकों को लाभान्वित किया जा रहा है। यह जानकारी उपायुक्त जतिन लाल ने मंगलवार को अपने चैम्बर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की त्रैमासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि ऊना जिला में एपीएल श्रेणी के 83,614, बीपीएल के 18,835, अंत्योदय अन्न योजना के 10,000 तथा प्राथमिक गृहस्थियां के 30,826 उपभोक्ता शामिल हैं। उपायुक्त ने बताया कि जिला में माह जून से अगस्त, 2025 तक 48,963 क्विंटल आटा, 30,115 क्विंटल चावल, 6,742…

Read More