नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)-जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन के प्रभारी प्राचार्य मनोज कुमार ने जानकारी दी कि जवाहर नवोदय विद्यालय में सत्र 2026-27 में 6 वीं कक्षा में प्रवेश लेने के लिए आवेदन फॉर्म भरने की जारी प्रक्रिया को बढा कर अब 13 अगस्त, 2025 कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जो अभ्यर्थी कक्षा 6 वीं की प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन करना चाहता है वह ऑनलाइन माध्यम से नवोदय विद्यालय समिति की वैबसाइट https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs पर निशुल्क आवेदन कर सकता है।
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-नाहन के एसडीएम राजीव संख्यान को आज मंगलवार को बनकला रखनी मार्ग खुलवाने लिए किए गए अथक प्रयासों के चलते बनकला, रखनी पंचायतों के प्रतिनिधियों ने एसडीएम ऑफिस नाहन पहुंच कर एसडीएम राजीव संख्यान का आभार जताया और पंचायतों के सैंकड़ों लोगों की तरफ सम्मानित भी किया है। इसअवसर परबनकला प्रधान रजनी देवी उप प्रधान राम कुमार जिला परिषद सदस्य निर्मला देवी, ईश्वर चंद शर्मा, राजीव वर्मा और दीपचंद शर्मा आदि उपस्थित रहे। गौरतलब है कि जब से सड़क को लेकर यह विवाद उपजा था तब से एसडीएम संख्यान ने लोगों की सुनवाई करने गांव वालों…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- देर शाम हिमाचल-हरियाणा बॉर्डर पर एक व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा पुलिस ने इसकी सूचना कालाअम्ब पुलिस स्टेशन को दी, बाद में कालाअम्ब पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज नाहन रवाना किया। जिले के एसपी एनएस नेगी ने पुष्टि करते हुए बताया कि जांच के बाद पता चला है। मृतक की शिनाख्त जितेंदर बिहारी मूल के कामगार के रूप में हुई है।एसपी ने बताया कि मृतक के बारे में पताचला है कि वो नशे का आदि था और संभवत गिरने से उसकी मौत हुई…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ नाहन इकाई के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज अधिशासी अभियंता मुकेश सिंह और सहायक अभियंता संतोष कुमार से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विद्युत अनुभाग, कच्चा टैंक कार्यालय की अत्यंत खराब स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई है। संघ ने अधिकारियों से आग्रह किया है कि कर्मचारियों और कार्य कुशलता को देखते हुए या तो वर्तमान कार्यालय भवन का तत्काल मुरम्मत किया जाए, या इस अनुभाग को एक सुरक्षित और कार्यात्मक स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। संघ का कहना है कि वर्तमान स्थिति में कार्य…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ नाहन इकाई के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज अधिशासी अभियंता श्री मुकेश सिंह और सहायक अभियंता श्री संतोष कुमार से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विद्युत अनुभाग, कच्चा टैंक कार्यालय की अत्यंत खराब स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई है। संघ ने अधिकारियों से आग्रह किया है कि कर्मचारियों और कार्य कुशलता को देखते हुए या तो वर्तमान कार्यालय भवन का तत्काल मुरम्मत किया जाए, या इस अनुभाग को एक सुरक्षित और कार्यात्मक स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। संघ का कहना है कि वर्तमान…
नाहन 29 जुलाई (एसपी जैरथ) : -जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी न्यायालय दो के न्यायाधीश विशाल तिवारी की अदालत ने तेज रफ्तार कार से राहगीरों को टक्कर मारने के दोषी आत्माराम को डेढ़ वर्ष के कारावास और ₹5500 जुर्माने की सजा सुनाई है। यह फैसला सड़क सुरक्षा के प्रति लापरवाही बरतने वाले चालकों के लिए एक सख्त संदेश है।सहायक जिला न्यायवादी दीक्षित शर्मा ने बताया कि अदालत ने दोषी आत्माराम पुत्र सुमेर चन्द, निवासी वीपोओ शिवा, तहसील पांवटा साहिब को विभिन्न धाराओं के तहत सजा सुनाई।भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 279 और 337 के…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला में स्थित निजी क्षेत्र के सबसे प्रसिद्ध व सर्व सुविधाओं से सम्पन्न अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा संचालित सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा” (Common University Entrance Test) में शानदार प्रदर्शन के आधार पर दिल्ली विश्वविद्यालय व उसके उच्च संस्थानों में प्रवेश प्राप्त किया है, जिससे विद्यालय में उत्साह का वातावरण है। विद्यालय की छात्रा स्नेहा शर्मा (925)का चयन दिल्ली विश्वविद्यालय के सबसे प्रसिद्ध मिरांडा हाऊस में हुआ है जहां वह बी ए ऑनर्स राजनैतिक विज्ञान की शिक्षा ग्रहण करेगी। विद्यालय की…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने जिला सिरमौर के 34 मुख्य शिक्षकों को पदोन्नति देते हुए केंद्रीय मुख्य शिक्षक पद पर तैनात किया है । एलिमेंटरी शिक्षा निदेशालय ने इस बारे में आदेश जारी कर दिये हैं। जिले के शिक्षा उपनिदेशक राजीव ठाकुर ने बताया कि पदोन्नत शिक्षकों में विद्या देवी,नजीर मोहम्मद, बाबु राम,नीता राम, बाबु राम, लाजेन्द सिंह, भानु प्रकाश, नरवीर सिंह, सत्य प्रकाश, कादम्बरी, सोमनाथ, बाल कृष्ण, नीता राम, नरेश चंद, जीत सिंह, मथुरा कुमारी, अनिल कुमारी, शकुंतला भारद्वाज, रक्षा शर्मा, आरती चौहान, नेहा कुमारी, सोनिया गर्ग, अनुराधा मोहिल व ऋषि प्रकाश शामिल है।