सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि विभाग के सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को पेंशन व सामान्य भविष्य निधि के मामले भेजने से पूर्व नियमों की जानकारी होना आवश्यक है ताकि पेंशन भोगियों को समय पर लाभ मिल सके। मनमोहन शर्मा आज यहां पेंशन, सामान्य भविष्य निधि अदालत एवं लेखा विषय पर आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे थे। मनमोहन शर्मा ने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य पेंशन भोगियों की पेंशन सम्बन्धी शिकायतों का निपटारा करना, पेंशन व सामान्य भविष्य निधि के मामलों में हकदारी कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता लाना एवं हितधारकों…
Author: Himachal Varta
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज) शिक्षा मंत्री आज जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत उप तहसील टिक्कर में मौजूद रहे जहाँ पर उन्होंने भारी वर्षा के कारण सड़कों और अन्य आधारभूत ढांचे को हुए नुकसान का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने नावर क्षेत्र की अलग-अलग पंचायतों से आए ग्रामीणों से मुलाक़ात की और अपादा के कारण हुए जान और सम्पति के नुकसान पर चर्चा की तथा प्रभावितों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष हिमाचल में मानसून सीज़न में सामान्य से अत्यअधिक वर्षा हुई है जिसके कारण पुरे उत्तरी भारत के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश को…
मण्डी ( हिमाचल वार्ता न्यूज) मिनी सचिवालय जोगिंदर नगर के सभागार में जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में चौंतड़ा खंड स्थित जोगिंदर नगर की 120 से अधिक आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सुपरवाइजरों ने भाग लिया। कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण अधिकारी एन.आर. ठाकुर, बाल विकास परियोजना अधिकारी बालम राम, संरक्षण अधिकारी शैलजा अवस्थी और विधिक एवं प्रोबेशन अधिकारी रमा कुमारी बतौर संसाधन व्यक्ति उपस्थित रहे। इस अवसर पर एन.आर. ठाकुर ने कहा कि सरकार की मिशन वात्सलय, मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना और इंदिरा गांधी सुख-शिक्षा योजना जैसी योजनाएँ अनाथ, अर्ध-अनाथ और असहाय…
किन्नौर ( हिमाचल वार्ता न्यूज) “बेटियों का सम्मान – समाज का अभिमान” नारे को जमीनी स्तर पर सार्थक सिद्ध करने के उद्देश्य से जनजातीय जिला किन्नौर में संकल्प मिशन शक्ति के अंतर्गत चलाए गए 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान का समापन आज जिला के स्किबा गाँव में किया गया। समापन अवसर पर अधिवक्ता दीपक नेगी ने पोस्टर-एक्सपर्ट माध्यम से महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं — बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, विधवा पुनर्विवाह योजना, बेटी है अनमोल योजना तथा शगुन योजना की जानकारी विस्तारपूर्वक दी। कार्यक्रम के दौरान यह संदेश दिया गया कि बेटियाँ केवल परिवार की नहीं बल्कि…
बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज) नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए पंचायत स्तर पर पहुंच रहे हैं। इस दौरान वह न केवल भारी बरसात से हुए नुकसान का निरीक्षण कर रहे हैं बल्कि प्रभावित परिवारों का दुःख दर्द भी साझा करने का प्रयास कर रहे हैं। गत दिनों हुई भारी बारिश के कारण घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में जहां कई परिवारों को अस्थाई राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी है तो वहीं कई परिवारों के कच्चे व पक्के मकान पूरी…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विनय कुमार ने कहा कि चना और उड़द दाल की कीमतों में ₹12 प्रति किलो बढ़ोतरी की गई है, जो आम जनता पर सीधा बोझ है। विनय कुमार ने आरोप लगाया कि जहां केंद्र सरकार जीएसटी घटाकर राहत दे रही है, वहीं कांग्रेस सरकार डिपो में दालों के दाम बढ़ाकर गरीबों की जेब पर डाका। भाजपा ने कहा कि यह सरकार के अलोकतांत्रिक फैसले हैं और जनता आगामी चुनावों में इसका जवाब देगी
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) सिरमौर, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा की हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार ने आपदा जैसे कठिन समय में हमेशा पूरी तरह से सहयोग दिया है । आज से पहले आपदा के लिए विभिन्न मदो में 5125 करोड़ की राशि हिमाचल प्रदेश के खातों में आ चुकी है और इसकी अतिरिक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं धर्मशाला से 1500 करोड़ देने की और घोषणा की है अगर इसका जोड़ लगाया जाए तो कल 6625 करोड़ की राशि हिमाचल प्रदेश को केवल आपदा के लिए…
ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज) पंचायती आम चुनाव-2025 के मद्देनज़र गुरूवार को डीआरडीए सभागार ऊना में पंचायत राज संस्थाओं के पदाधिकारियों के लिए आरक्षण प्रक्रिया पर विचार-विमर्श करने के लिए जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने की। उपायुक्त ने बताया कि हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के प्रावधानों के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश सरकार ने पंचायत आम चुनाव-2025 के लिए आरक्षण प्रक्रिया संबंधी संशोधित नियम जारी किए हैं। यह संशोधन हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) द्वितीय संशोधन नियम, 2025 के रूप में 14 अगस्त को अधिसूचित और 18 अगस्त, 2025…