सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने आज दिग्गल में नालागढ़ उपमण्डल के अंतर्गत अर्की विधानसभा क्षेत्र की 15 ग्राम पंचायतों में भारी बारिश और भूस्खलन से हुए नुकसान की समीक्षा के लिए आयोजित आपदा प्रबंधन बैठक की अध्यक्षता की और सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संजय अवस्थी ने कहा कि इस क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में सड़कों, बिजली के ट्रांसफार्मरों, विद्युत उप-केंद्रों, फसलों, कृषि भूमि व जल आपूर्ति परियोजनाओं को भारी नुकसान पहुंचा है। इस आपदा के कारण लोगों का जनजीवन व्यापक रूप से प्रभावित हुआ है। उन्होंने राजस्व विभाग तथा अन्य विभागों को…
Author: Himachal Varta
मण्डी ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपमण्डल (ना.) बालीचौकी देवीराम ने बताया कि भारी बरसात के कारण क्षेत्र में हुए नुकसान के दृष्टिगत राहत एवं पुनर्बहाली के कार्य पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। प्रदेश सरकार के निर्देशों पर राशन की उपलब्धता सहित आवश्यक सेवाओं की शीघ्र बहाली सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने बताया कि स्थानीय प्रशासन द्वारा प्रभावित स्थानों पर जाकर नुकसान का आकलन करने के साथ ही राहत वितरण का कार्य किया जा रहा है। गत दिवस प्रशासनिक दल ने ग्राम पंचायत देवधार का दौरा किया, जहां 18 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इन्हें…
बिलासपुर, ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि भारी बरसात के कारण प्रभावित हुई विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं की बहाली में जल शक्ति विभाग के कर्मियों ने सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि विपरीत एवं कठिन परिस्थितियों के बावजूद जिस तेजी के साथ विभागीय अधिकारियों व कर्मियों ने पेयजल आपूर्ति परियोजनाओं को पुनः शुरू करने के लिए कार्य किया है निश्चित तौर पर यह प्रशंसनीय है। राजेश धर्माणी आज लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह घुमारवीं में जलशक्ति विभाग की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने…
हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) मट्टनसिद्ध स्थित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर में वीरवार को दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आरंभ हुआ। इसमें महिलाओं को मशरूम की खेती का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पंजाब नेशनल बैंक के सर्कल कार्यालय के उप प्रमुख पोविंदर ठाकुर ने इस शिविर का उदघाटन किया। इस अवसर पर प्रतिभागी महिलाओं को संबोधित करते हुए पोविंदर ठाकुर ने कहा कि आज के दौर में नौकरियों के पीछे भागने के बजाय अगर अपना उद्यम स्थापित किया जाए या कारोबार आरंभ किया जाए तो उससे हम न केवल अपने लिए, बल्कि अन्य लोगों को भी…
कांगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मलेंद्र राजन ने आज स्थानीय वन विश्राम गृह में जरूरतमंद लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि के चेक वितरित किए। इस दौरान 21 पात्र लोगों को 13 लाख 14 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई, जिससे वे गंभीर बीमारियों के उपचार हेतु बेहतर चिकित्सा सुविधा प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन की हर समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और विशेषकर स्वास्थ्य क्षेत्र में गरीब एवं जरूरतमंद वर्ग को आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है।…
कांगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में शीश नवाकर माता की दिव्य ज्योतियों के साथ-साथ माता के गर्भग्रह ,योगिनी कुंड और शयन भवन में भी दर्शन किए और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि तथा कल्याण की कामना की। उन्होंने माता ज्वाला से प्रार्थना कि की प्रदेश में आ रही आपदाओं पर विराम लगे और प्रदेशवासी बिना किसी भय से अपना जीवन यापन करें । इस दौरान मंदिर न्यास की ओर से उन्हें माता की स्मृति चिन्ह भेंट कर…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व देई अभियान के तहत आज मिनी सचिवालय पधर के सभागार मे एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिला बाल संरक्षण अधिकारी मंडी एनआर ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे। बाल विकास परियोजना अधिकारी द्रंग कुंदन हाजिरी ने बताया कि समाज में बेटियों के महत्व को समझना और उन्हें समान अवसर उपलब्ध कराना ही इस जागरूकता शिविर का मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व प्रदेश सरकार के द्वारा विभाग के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याण योजनाओं…
मंडी, ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) मंडी जिला में 16 सितम्बर, मंगलवार को पारंपरिक सैर उत्सव के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा। यह अवकाश मंडी जिला के सभी उपमंडलों सदर मंडी, बल्ह, गोहर, थुनाग, सुंदरनगर, जोगिंदरनगर, बालीचौकी, पधर, सरकाघाट, कोटली, करसोग तथा धर्मपुर में रहेगा। इस संबंध में आदेश उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन द्वारा पहले ही जारी किए जा चुके हैं। सैर उत्सव पर जिला में पहले भी स्थानीय अवकाश होता रहा है और इस परंपरा को बनाए रखते हुए इस बार भी 16 सितम्बर को अवकाश रहेगा। सैर उत्सव मंडी की लोक संस्कृति और परंपराओं का जीवंत प्रतीक…