नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सिरमौर जिले के उपमंडल संगड़ाह के हरिपुरधार में आज तड़के एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब जल शक्ति विभाग के रेस्ट हाउस की सुरक्षा दीवार भरभराकर गिर गई। लगातार हो रही बरसात के बीच हुई इस घटना में सड़क किनारे खड़ीं तीन गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुबह-सुबह लैंडस्लाइड (भूस्खलन) के साथ यह दीवार गिरी और गनीमत रही कि उस वक्त सड़क पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, वरना जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था। सुबह का वक्त, बड़ा खतरा टलायह घटना हरिपुरधार बाजार के ठीक…
Author: Himachal Varta
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज): ऑकलैंड हाउस स्कूल बॉयज़, शिमला के दो होनहार छात्रों जयेश ठाकुर और समर्थ गुप्ता ने नंगल देवी, ठियोग में आयोजित जिला शिमला ओपन शतरंज चैंपियनशिप 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान पक्का किया। प्रतियोगिता का आयोजन जिला शिमला शतरंज संघ द्वारा किया गया जिसमें लगभग 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जयेश ठाकुर ने अंडर-13 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता जबकि समर्थ गुप्ता ने अंडर-17 वर्ग में रजत पदक हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन ने उन्हें बधाई दी है और आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- श्रावण मास के पहले सोमवार को त्रेता युग के अति प्राचीन शिव मंदिर पौड़ी वाला में शिवभक्तों का तांता लगा हुआ है। श्रद्धालु पंक्तिबद्ध होकर यहां स्थित शिवलिंग को दुग्ध मिश्रित जल, बिल्वपत्र,शहद इत्यादि पवित्र शिवलिंग को अर्पित कर स्वयं को धन्य मान रहे थे।मान्यता है कि इस मंदिर में विराजमान दिव्य एवं आलौकिक शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूर्ण होती हैं। द त्रेता युग में लंकापति रावण द्वारा अपनी अमरता के लिए प्रतिष्ठित शिवलिंगों में से यह दूसरा शिव दूसरा शिवलिंग है इसलिए इसको स्वर्ग की दूसरी पौड़ी, पौड़ी वाला…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- डीएवी विद्यालय नाहन के प्रांगण में एक समर कैंप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यावरण समिति के अध्यक्ष सुरेश जोशी और उनकी धर्मपत्नी निरुपमा जोशी थे। इस समर कैंप की मुख्य थीम “एक्सप्लोर डिस्कवर व ग्रो” थी, जिसका उद्देश्य बच्चों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपने कौशल और प्रतिभा को विकसित करने का अवसर प्रदान करना था। समर कैंप में बच्चों को विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिला, जिनमें शामिल हैं। – योग – मार्शल आर्ट – वैदिक मैथ्स – कुकरी (पाक शास्त्र) – ड्रामा – डांस (भांगड़ा,…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने शनिवार को सिरमौर जिले के गताधार क्षेत्र का दौरा कर हाल की बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में सड़क मार्गों का नियमित निरीक्षण कर समय पर मरम्मत सुनिश्चित की जाए ताकि लोगों को आवाजाही में कठिनाई न हो। विनय कुमार ने स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए कहा कि प्रदेश में हुई भारी बारिश ने कई क्षेत्रों की सड़क व्यवस्था को प्रभावित किया है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे सावधानी बरतें और…
शिमला, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) 2025: बिशप कॉटन स्कूल, शिमला में 12 व 13 जुलाई को आयोजित सीआईएससीई हिमाचल प्रदेश जोनल बास्केटबॉल टूर्नामेंट में ऑकलैंड हाउस स्कूल बॉयज़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में स्वर्ण पदक जीते, जबकि अंडर-14 वर्ग में उपविजेता रहे। इस टूर्नामेंट में चार स्कूलों ने भाग लिया — बिशप कॉटन स्कूल (शिमला), ऑकलैंड हाउस स्कूल बॉयज़ (शिमला), सैक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल (धर्मशाला), और ऑलमाइटी पब्लिक स्कूल (हमीरपुर)। अंडर-17 वर्ग के फाइनल में ऑकलैंड बॉयज़ ने बीसीएस को 53-36 के स्कोर से हराया। इस मुकाबले में जायस लारजे ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाने…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- शनिवार को श्री रेणुका जी झील से एक 65 वर्षीय व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैला गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम झील परिसर पहुँची और बरामद लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नाहन अस्पताल रवाना किया। मदन शर्मा ने हिंदी प्रवक्ता के रूप में शिक्षा विभाग में आपनी सेवाऐं दी थी। जिले के एएसपी योगश रोल्टा ने पुष्टि करते हुए बताया कि लाश की शिनाख्त रेणूका ब्लॉक के गॉंव नडॉड़सी निवासी 65 वर्षीय मदन शर्मा के रूप में हुई है। एएसपी ने बताया कि लाश को कब्जे में लिया…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-उपायुक्त सिरमौर के दिशा निर्देश अनुसार आज जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर द्वारा वर्चुअल माध्यम से सभी उप मंडल कार्यालय, तहसील, उप तहसील, बांध अधिकारियों व पुलिस विभाग के कर्मचारियों को सेटेलाइट फोन उपयोग करने का प्रशिक्षण दिया गया। उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य आपदा जैसी परिस्थितियों में सैटेलाइट फोन का उपयोग करना है। हाल ही में मंडी जिला में बादल फटना, बाढ़ का आना व अत्यधिक बारिश के होने से संचार प्रणाली में कठिनाई देखी गई। जिसके तहत मंडी प्रशासन ने सेटेलाइट फोन के माध्यम से राहत एवं बचाव, प्रभावित क्षेत्र…