नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) (एसपी जैरथ):- नाहन मेडिकल कॉलेज में एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक सुरक्षा गार्ड पर इंटर्न महिला डॉक्टरों के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। यह मामला तब सामने आया जब एक इंटर्न डॉक्टर ने हिम्मत जुटाकर अपनी सहकर्मियों से बात की। इसके बाद, कुल 18 अन्य महिला इंटर्न्स ने भी उसके साथ मिलकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया।बताया जा रहा है कि आरोपी सुरक्षा गार्ड लंबे समय से छेड़छाड़ कर रहा था।6 जब एक पीड़िता ने अपनी साथी इंटर्न्स से इस बारे में बात की,…
Author: Himachal Varta
किन्नौर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) जनजातीय जिला किन्नौर के निगुलसरी में राष्ट्रीय उच्च मार्ग-05 के ब्लॉक प्वाइंट में हिमाचल प्रदेश सरकार में राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास व जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी के लगातार पांचवे दिन मौके पर डटे रहने के परिणाम आज समस्त लोगों के सामने हैं और नतीजतन यातायात पूर्ण रूप से बहाल कर दिया गया है। श्री जगत सिंह नेगी के अटूट दृढ़ संकल्प व जनता के लिए पूर्ण रूप से समर्पित रहने के जज़्बे का एक और उद्धारण आज सभी के समक्ष है कि किस तरह तमाम विपरीत व कठिन प्राकृतिक चुनौतियों…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) ;- हिमाचल प्रदेश में हुई मूसलाधार बारिश से जब पंजाब का गुरदासपुर जिला बाढ़ की चपेट में आया, तब नाहन के लोगों ने इंसानियत की मिसाल पेश की। मोहल्ला गोबिंदगढ़ की संगत और गुरुद्वारा दशमेश अस्थान के सहयोग से, बाढ़ प्रभावितों के लिए राशन और दवाओं से भरी एक गाड़ी भेजी गई। इस पहल में इंसानियत की सेवा के साथ-साथ भाईचारे की भावना भी साफ नज़र आई।राशन के साथ पशुओं के लिए भूसा भी भेजाइस राहत सामग्री में सिर्फ इंसानों के लिए राशन और दवाएं ही नहीं, बल्कि बाढ़ में फंसे पशुओं के लिए…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विनय गुप्ता ने सीपी राधाकृष्णन को भारत का 15वां उपराष्ट्रपति चुने जाने पर हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने इस जीत को विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में राष्ट्रवादी विचारधारा की जीत बताया।एक बयान जारी करते हुए, विनय गुप्ता ने कहा कि संघ विचारधारा से जुड़े व्यक्ति का उपराष्ट्रपति बनना पूरे संघ परिवार और दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक दल, भारतीय जनता पार्टी के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने बताया कि सीपी राधाकृष्णन एक महान समाज सेवक हैं और उनके नेतृत्व में लोकतंत्र और मजबूत होगा। गुप्ता ने कहा कि…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला नियंत्रक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सिरमौर शमशेर सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा सिरमौर जिला में धान की खरीद के लिए धान खरीद केन्द्र धौला कुआं तथा कृषि उपज विपणन समिति पांवटा साहिब का चयन किया गया है। इन स्थानों पर 03 अक्तूबर, 2025 से सरकार द्वारा जारी न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,389 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान की (ग्रेड-ए) खरीद की जाएगी। उन्होंने बताया कि धान खरीद के लिए पंजीकृत पोर्टल https://hpappp.hp.gov.in 08 सितंबर, 2025 से खुल चुका है। पंजीकृत पोर्टल पर किसान अपनी सुविधा अनुसार धान की…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)- उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज यहां आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की धारा 33 और 34 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला में निर्माण गतिविधियों से संबंधित आदेश जारी किए हैं। इन आदशों के अनुसार सिरमौर जिला में आपदा न्यूनीकरण, आपदा प्रभावित बुनियादी ढ़ांचे की बहाली और पेयजल, बिजली आपूर्ति तथा आपातकालीन सेवाओं जैसी महत्वपूर्ण सार्वजनिक उपयोगिताओं से संबंधित कार्यों को छोड़कर किसी भी प्रकार के निजी विकास और निर्माण गतिविधियों के लिए पहाड़ियों के कटान पर 30 सितंबर, 2025 तक पूरे जिला में प्रतिबंध रहेगा। उपायुक्त…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विनय गुप्ता ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल प्रदेश की आपदा राहत के लिए 1500 करोड रुपए की राहत राशि प्रदान करने के लिए आभार जताया है । विनय गुप्ता ने कहा कि आज प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के आपदाग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करके यहां की तबाही को स्वयं अपनी आंखों से देखा और प्रदेश के बाढ़ प्रभावित लोगों के दर्द को दिल में उतारकर तुरंत 1500 करोड रुपए की राहत राशि देने का ऐलान किया । उन्होंने कहा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री और भारतीय जनता…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)- जिला सिरमौर में आपदा के कारण हुए नुकसान तथा राहत कार्य की समीक्षा बैठक आज नाहन स्थित बचत भवन में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता उद्योग, संसदीय मामले तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने की। यह बैठक हिमाचल प्रदेश विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, विधायक पांवटा साहिब सुखराम चौधरी, विधायक पच्छाद रीना कश्यप व विधायक नाहन अजय सोलंकी की उपस्थिति में आयोजित हुई। उद्योग मंत्री ने बैठक की समीक्षा करते हुए कहा कि जिला सिरमौर में मानसून के कारण लगभग 230 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने नायब तहसीलदार तथा पटवारियों को…