नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य के लोगों के समग्र कल्याण पर बल दे रही है और राज्य में पारंपरिक स्वास्थ्य प्रणाली को सुदृढ़ और संरक्षित करने के विशेष प्रयास किए जा रहे है। ग्रामीण क्षेत्रों में कल्याण पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला सिरमौर में आयुष विभाग के तहत चिकित्सा मोबाइल इकाई ( MMU ) को संचालित किया जा रहा है। आयुष विभाग के तहत चिकित्सा मोबाइल इकाई वाहन का शुभारंभ दिसंबर, 2024 में हुआ था, जो विशेष रूप से जिले के ग्रामीण, दूरदराज और वंचित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए है।…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सिरमौर जिला भाजपा प्रवक्ता मेलाराम शर्मा ने प्रदेश सरकार पर हिटलर की तरह काम करने का आरोप लगाया है । उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के सिराज विधानसभा क्षेत्र में इस सदी की सबसे बड़ी त्रासदी हुई और प्रदेश की सुक्खू सरकार लोगों को राहत पहुंचाने की बजाय वहां के लोगों पर झूठी एफआईआर दर्ज करने के हिटलरी काम कर रही है । उन्होंने कहा कि बादल फटने की त्रासदी से प्रभावित लोग सरकार से फौरी राहत की उम्मीद लगाए बैठी है परंतु सरकार के इशारे पर वहां की पुलिस…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ): – पुलिस थाना पुरूवाला की टीम नेशनल हाईवे 707 पर यातायात चेकिंग में तैनात थी, तभी सफेद-नीले रंग का कैरी बैग लिए एक महिला पुलिस को देखकर घबरा गई और बैग नीचे गिरा दिया। तलाशी में बैग से 6 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। महिला की पहचान रूपा देवी के रूप में हुई है। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-ग्राम पंचायत रामपुर भारापुर कार्यालय के बाहर आज कुछ स्थानीय महिलाओं ने अपने हाथों को काली पट्टी से बांधकर दिनभर धरना दिया। मामला पंचायत प्रधान द्वारा महिलाओं की सुनवाई न करने का था। यहां हाथों पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन कर रही महिला स्वर्णा देवी ने बताया कि उन्होंने एक शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई थी जिसको लेकर मामला पंचायत में पहुंचा। आज पंचायत प्रधान द्वारा उनके मामले में सुनवाई की जानी थी। महिलाओं का आरोप है कि पंचायत प्रधान द्वारा ना तो उनकी सुनवाई की गई और ना ही उनका मांग पत्र…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने आज नाहन विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 33 व 34 ढाबों मौहल्ला व नाहन कैंट के भाजपा कार्यकताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 124वें संस्करण को सुना। बिंदल ने इस अवसर पर कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसंवाद और राष्ट्र निर्माण का प्रेरणास्रोत बन चुका है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियों, सांस्कृतिक विरासत, स्वतंत्रता संग्राम की स्मृतियों और ‘वोकल फॉर लोकल’…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सिरमौर जिला के रामपुर बाराहपुर पंचायत के शहीद कुलविन्द्र सिंह की समाधि पर पुष्प अर्पित करके हजारों-हजारों बलिदानियों को नमन किया। जिन्होनें आजादी के बाद से आज तक देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अपना सर्वोत्तम बलिदान दिया। शहीद कुलविन्द्र सिंह ने 1999 के कारगिल युद्ध में दुश्मन के साथ युद्ध लड़ते हुए देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनकी पत्नी श्रीमती मैलो देवी उस समय 8 माह की गर्भवती थी। इस जवानी की अवस्था में हजारों-हजारों सैनिकों ने देश की…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-रेड रिबन क्लब ने किया आयोजन,राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान राजगढ़ में रेड रिबन क्लब की ओर से आयोजित एचआईवी/एड्स जागरूकता कार्यशाला में युवाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता नागरिक अस्पताल राजगढ़ की आईसीटीसी परामर्शदाता आरती वोहरा रहीं। उन्होंने बताया कि एचआईवी/एड्स आज भी एक संवेदनशील विषय है और इसके बारे में समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना बेहद जरूरी है। आरती वोहरा ने प्रशिक्षुओं को बताया कि एचआईवी संक्रमण मुख्यतः असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित रक्त चढ़ाने, संक्रमित सुइयों का प्रयोग और मां से शिशु को हो सकता है। उन्होंने इस…
नाहन 26 जुलाई (एसपी जैरथ):- करियर का एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नाहन के छात्र त्रिजल ठाकुर, जिन्होंने कक्षा 6 से 12वीं तक इसी विद्यालय में अध्ययन किया, का चयन देश के प्रतिष्ठित संस्थान लक्ष्मीबाई नेशनल कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन केरल में हुआ है। 42 में से 21 सीटें केरल के लिए आरक्षित थीं और 21 पूरे भारत के छात्रों के लिए खुली थीं, जिनमें त्रिजल ने हिमाचल प्रदेश से एकमात्र प्रतिनिधि के रूप में स्थान प्राप्त किया। त्रिजल ने जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। चयन प्रक्रिया के दौरान उन्होंने लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और फुटबॉल…