नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज के छात्र समर्थ गुप्ता ने अमृतसर में आयोजित सीआईएससीई रीजनल चेस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्थान सुरक्षित कर लिया है। यह टूर्नामेंट श्री गुरु हरकृष्ण सीकेडी स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न जोनों से आए 55 प्रतिभागियों ने भाग लिया। समर्थ गुप्ता ने सूझबूझ और धैर्य का परिचय देते हुए कड़े मुकाबले में अपने प्रतिद्वंद्वियों को पराजित कर राष्ट्रीय स्तर के लिए क्वालीफाई किया। यह उपलब्धि न केवल समर्थ के व्यक्तिगत सफर में एक अहम पड़ाव है, बल्कि स्कूल के उस विजन को भी दर्शाती है, जो अकादमिक शिक्षा के साथ-साथ…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-श्रावण माह के सोमवार को हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के शिवालयों में आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही शिव भक्तों की लंबी कतारें मंदिरों के बाहर लग गई, जो भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक करने के लिए आतुर दिखे। सिरमौर के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ पूजा-अर्चना की सतयुग कालीन पौड़ी वाला शिव मंदिर, पिपली वाला पातालेश्वर शिव मंदिर, चूड़ेश्वर मंदिर, रानीताल शिव मंदिर, जोगन वाली शिव मंदिर, काली स्थान शिव मंदिर, स्वयंभू शिवलिंग शिव मंदिर काला अंब, और शिव मंदिर ढाबों मोहल्ला जैसे महत्वपूर्ण मंदिरों…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जिला सिरमौर के बाबा बनवारी दास पवेलियन नाहन चौगान में 15 अगस्त, 2025 को जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस का आयोजन पूर्ण गरिमा एवं उत्साह के साथ किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को लेकर उपायुक्त कार्यालय सभागार में आज हुई बैठक के दौरान दी। उपायुक्त ने बताया कि 15 अगस्त को मुख्य अतिथि द्वारा नाहन शहर में स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर स्वतंत्रता संग्राम व मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे तथा हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नाहन इकाई द्वारा छात्र हितों और प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था की अनदेखी के विरोध में 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल का आयोजन स्थानीय कॉलेज परिसर में किया गया। वीरवार शाम करीब साढ़े 6 बजे प्रेस नोट के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग को चेताया कि उनकी मांगे शीघ्र पूरी नहीं की गईं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। एबीवीपी ने मांग उठाई कि छात्रों का लोकतांत्रिक अधिकार छात्र संघ चुनाव को प्रदेश सरकार बहाल करे, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को अतिशीघ्र सुव्यवस्थित रूप से…
शिमला( हिमाचल वार्ता न्यूज): ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज के छात्र मास्टर अर्हान रोहता ने रीजनल CISCE शूटिंग टूर्नामेंट में अंडर-14 वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता पठानकोट स्थित अल्पाइन स्टॉक वर्ल्ड स्कूल में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में उत्तर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों से 108 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिससे यह मुकाबला बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। अर्हान ने अपनी सटीक निशानेबाजी, एकाग्रता और अनुशासन के माध्यम से खुद को एक उदीयमान युवा निशानेबाज़ के रूप में स्थापित किया।इस उपलब्धि के साथ अर्हान अब राष्ट्रीय स्तर की CISCE शूटिंग चैम्पियनशिप में…
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में आज जिला खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक उपायुक्त सभागार में आयोजित हुई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा को सभी कारोबार कर्ताओं जिसमें दुकानदार, होटल, मिड-डे-मिल, डिपुओं, आंगनबाड़ी केन्द्र, कैंटीन, शराब की दुकानों के लाइसेंस अथवा पंजीकरण करने, नाहन शहर में बाहरी राज्यों से आने वाले दूध ब्रेड व मिठाईयों के मासिक कानूनी सैंपल लेने के अलावा मोबाइल फूड टैस्टिंग वेन के माध्यम से जिला के हर क्षेत्र में सैंपल लेने व जागरुकता फैलाने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग को सभी लक्ष्यों को…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)सिरमौर जिला का पारंपरिक एवं प्रसिद्ध राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला के आयोजन को लेकर आज उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में उपायुक्त सभागार में बैठक आयोजित हुई जिसमें विधायक पच्छाद रीना कश्यप, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर भी उपस्थित रहे। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला आगामी 04 से 06 सितंबर 2025 तक सराहां में बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेले का शुभारंभ 04 सितंबर को वामन भगवान की पारंपरिक पूजा अर्चना से होगा। इसके उपरांत वामन देव की शोभा यात्रा निकाली जाएगी। बैठक…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला भाजपा प्रवक्ता मेलाराम शर्मा और राजगढ़ भाजपा मंडल के अध्यक्ष सुरेश वर्मा ने जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं द्वारा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मंत्री गंगूराम मुसाफिर के नेतृत्व में पच्छाद क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए एसडीम राजगढ़ के माध्यम से सरकार को भेजे गए ज्ञापन को हास्यास्पद और क्षेत्र की जनता के साथ भद्दा मजाक बताया है । भाजपा नेताओं ने पूर्व में विधानसभा अध्यक्ष और कांग्रेस सरकार में वरिष्ठ मंत्री रहे गंगूराम मुसाफिर के नेतृत्व में पच्छाद चुनाव क्षेत्र की समस्याओं के निवारण के लिए एसडीम राजगढ़ से…