Author: Himachal Varta

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषि कपूर एक बहुमुखी प्रतिभा वाले अभिनेता थे, जिन्होंने अपने पांच दशकों के अपने करियर में अनेक फिल्मों में बेहतरीन किरदार निभाकर करोड़ों लोगों के दिलों को जीता। उन्होंने कहा कि ऋषि कूपर के निधन से फिल्म जगत को एक बड़ी क्षति पहंुची है और उनके बेहतर अभिनय और उदार व्यक्तित्व के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंग्त आत्मा की शांति और शोक सतंप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की…

Read More

पंजाब की अमीर विरासत का मान बने एस.डी.एम. अशोक कुमार – गुज्जर भाईचारे व जम्मू-कश्मीर से संबंधित व्यक्तियों की शिद्दत से की मेहमानवाजी – एस.डी.एम. अशोक कुमार की ओर से सेवा भावना के साथ की जा रही ड्यूटी प्रशंसनीय: डिप्टी कमिश्नर – डिप्टी कमिश्नर के कुशल नेतृत्व में जरुरतमंदों की मदद बदले मिले दिल से आभार ने काम करने का बढ़ाया और हौंसला: एस.डी.एम. अशोक कुमार होशियारपुर। कोविड-19 के प्रभाव को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए कफ्र्यू के दौरान जहां अलग-अलग विभागों के प्रमुखो की ओर से तनदेही से अपनी ड्यूटी निभाई जा रही है, वहीं एक ऐसे…

Read More

पंजाब में कर्फ्यू अब 17 मई तक जारी रहेगा परन्तु कल से हर सुबह 4 घंटे रोटेशन के साथ खुलेंगी दुकानें राज्य की अर्थव्यवस्था की बहाली के लिए मजदूरों के फैक्ट्री के अंदर या पड़ोस में प्रबंधों के साथ उद्योग खोलने की अपील की चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने बुधवार को कर्फ्यू में वृद्धि का ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में 3 मई के बाद दो हफ्ते के लिए और कर्फ्यू लागू रहेगा परन्तु कल से लाॅकडाउन की थोड़ी बंदिशें जरूर हटाई जा रही हैं। यह थोड़ी छूटें भी कोविड-19 के एहतियातों का पालन करते हुए…

Read More

आज तीन और सामने आए कोरोना पाजीटिव केस: सिविल सर्जन – कहा, अब तक लिए गए 525 सैंपलों में से 427 नैगेटिव होशियारपुर। सिविल सर्जन डा. जसवीर सिंह ने बताया कि आज 3 और पाजीटिव केस सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि श्री हजूर साहिब से 25 अप्रैल को संगत मोरांवाली गांव में पहुंची थी व उनमें से एक व्यक्ति बीते दिन पाजीटिव आया था व आज 3 और पाजीटिव केस सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि आज के पाजीविट मरीजों में जसविंदर कौर(52), परमजीत कौर(53) व मनिंदर कौर(20) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि परमजीत कौर व मनिंदर कौर मां-बेटी…

Read More

शिमला। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार से अपने हिस्से के अनुसार केंद्रीय करों की अप्रैल, 2020 की राशि समय पर प्राप्त हो चुकी है। प्रदेश सरकार को अप्रैल, 2020 में केंद्र सरकार द्वारा 1899 करोड़ रुपये प्रदान किए गए हैं, जिसमें राजस्व घाटा प्रतिपूर्ति, जीएसटी घाटा प्रतिपूर्ति, केंद्रीय करों में हिमाचल का हिस्सा, मनरेगा की राशि, एनएचएम कार्यक्रम, आपदा राहत राशि एवं ईएपी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की महामारी के मद्देनजर केंद्र ने राज्यों की वेज एंड मीन्स की सीमा भी 60 प्रतिशत बढ़ा दी है। इससे हिमाचल…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां शिमला जिला के रोहड़ू उप-मंडल की चिड़गांव तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत पेखा के शिष्टवारी गांव में बुधवार सुबह आगजनी की घटना पर शोक व्यक्त किया है। प्रदेश मुख्यालय पर प्राप्त सूचना के अनुसार, इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्यघायल हुए हैं। घटना में सात घर जलकर नष्ट हो गए जिससे 11 परिवार प्रभावित हुए हैं। जय राम ठाकुर ने घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को तुरंत राहत, राशन और अन्य आवश्यक वस्तुएं प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि…

Read More

शिमला। हिमाचल प्रदेश महिन्द्रा प्लांट के कलस्टर हैड गगनदीप सिंह ने आज शिमला में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को सामाजिक दायित्व के तहत राजभवन के कर्मचारियों के लिए फेस-शील्ड भेंट किए। राज्यपाल ने उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि कोविड-19 के इस संघर्ष में कमजोर वर्गों को राहत प्रदान करने के लिए बड़ी संख्या में काॅरपोरेट सेक्टर, गैर सरकारी संस्थाएं तथा सामाजिक कार्यकर्ता आगे आ रहे हैं। राज्यपाल ने कहा कि महिन्द्रा ग्रुप का कोरोना की लड़ाई से निपटने में अपना योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह लोगों को किसी भी प्रकार का योगदान देने के लिए प्रोत्साहित…

Read More

शिमला। शिमला होटल और रेस्टाॅरेंट ऐसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष संजय सूद की अगुवाई में आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत ऐसोसिएशन की विभिन्न मांगों से अवगत करवाया और प्रदेश सरकार द्वारा इससे निपटने के लिए उठाए गए प्रभावी प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि सरकार उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज भी उपस्थित थे।

Read More