Author: Himachal Varta

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कोरोना महामारी के मद्देनजर आज प्रदेश के सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के दौरान उन्हें केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 20 अप्रैल, 2020 तक किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि तब्लीगी जमात के सभी प्राथमिक और द्वितीयक संपर्कों की पहचान और परीक्षण किया जाना चाहिए और इस संबंध में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जय राम ठाकुर ने कहा कि सभी के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया…

Read More

मैडिकल और पैरा मैडिकल को भेंट किए 150 सुरक्षा गाउन नाहन/सोलन। हिमाचल दिवस के पावन अवसर पर आज डा. राजीव बिन्दल प्रदेशाध्यक्ष भाजपा ने हिमाचल निर्माता डा. यशवंत सिंह परमार की मूर्ति पर माल्र्यापण एवं पुष्प अर्पित करते हुए प्रदेशवासियों को बधाई दी। डा. बिन्दल ने आज की आवश्यकता को देखते हुए हिमाचल दिवस के पुनीत अवसर पर कोरोना वारियर्स चिकित्सक और पैरा मैडिकल एवं चतुर्थ श्रेणी अस्पताल कर्मियों की सुरक्षा के लिए 150 गाउन डा. यशवंत सिंह परमार मैडिकल काॅलेज में जाकर भेंट किए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को 50 सुरक्षा गाउन और मैडिकल काॅलेज प्रिंसिपल को 100 सुरक्षा…

Read More

शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने लोगों से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड कर इसका प्रयोग करने का आग्रह किया है। उन्होंने स्वयं भी अपने मोबाईल में यह ऐप डाउनलोड की है। उन्होंने कहा कि आरोग्य सेतु ऐप को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के उद्देश्य से विकसित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस ऐप की सहायता से लोगों को कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में होने का पता चल सकेगा। उन्होंने कहा कि इस ऐप के माध्यम से कोविड-19 से बचाव के उपाय की जानकारी भी प्राप्त होगी।

Read More

शिमला। कोरोना महामारी के मद्देनजर 73वां हिमाचल दिवस का राज्य स्तरीय समारोह आज रिज मैदान शिमला में सादगी पूर्वक आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने तिरंगा फहराया और पुलिस टुकड़ी की सलामी ली। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, नगर निगम महापौर सत्या कौंडल, उप महापौर शैलेन्द्र चैहान, मुख्य सचिव अनिल खाची, पुलिस महानिदेशक एस आर मरडी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुंडू, सचिव सामान्य प्रशासन देवेश कुमार, महाधिवक्ता अशोक शर्मा, उपायुक्त शिमला अमित कश्यप, पुलिस अधीक्षक ओमापति जमवाल, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विनय सिंह, नगर निगम आयुक्त पंकज राय, निदेशक…

Read More

शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज यहां हिमाचल दिवस के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्रियों वीरभद्र सिंह, शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल से दूरभाष पर बातचीत कर शुभकामनाएं दी। उन्होंने उनका कुशल-क्षेम पूछा और वर्तमान परिस्थितियों पर आधारित विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि देश कोरोना महामारी से जल्द ही उभरेगा और जनजीवन फिर से सामान्य हो जाएगा।

Read More

शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने हिमाचल दिवस के समारोह पर प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राज्यपाल ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए राजभवन में तिरंगा फहराया। इस मौके पर राजभवन के अधिकारी उपस्थित थे। राज्यपाल ने प्रदेश के लोगों के सुखद और सफल भविष्य तथा अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने आशा जताई कि राज्य हमेशा विकास और उन्नति के पथ पर अग्रसर रहेगा।

Read More

काला अम्ब। आज पुलिस थाना काला अंब की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान समय करीब 11.45 बजे रात को सैनवाला के पास पहुंची तो कंडेईवाला कि तरफ से एक मोटर साईकल No HP18- 9186 आया जिसे रोकने पर व्यक्ति ने अपना नाम मोहम्मद तालिम निवासी नाहन बतलाया तथा घूमने का कोई संतोष जनक जबाब नहीं दे पाया जो की लॉक डाउन/ व कर्फ्यू के दौरान सरकार के आदेशों की अवहेलना करते हुए पाया गया। जिस पर उपरोक्त मोहम्मद तालिम के विरुद्ध पर पुलिस थाना काला अंब मे मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज वीडियो कान्फ्रैंसिंग के माध्यम से राज्य की विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं से बात की और कोरोना वायरस की महामारी की रोकथाम करने में इन संस्थाओं द्वारा किए जा रहे योगदान के लिए उनकी पीठ थपथपाई। इन संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री तथा प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जनहित में उठाए जा रहे कदमों की प्रशंसा की तथा भविष्य में भी इसी प्रकार उनके द्वारा राज्य सरकार का सहयोग करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने सभी संस्थाओं से ‘मुख्यमंत्री कोरोना रिलीफ फंड’ में यथा-क्षमता योगदान करने की अपील भी की। मुख्यमंत्री ने समाजसेवी…

Read More