नाहन। वन महोत्सव सप्ताह के तहत नगर परिषद नाहन द्वारा आज पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया स्थानीय भाजपा विधायक राजीव बिंदल की अगुवाई में यह पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान ऐतिहासिक कालीस्थान तालाब के समीप विभिन्न प्रकार के पौधे रोपित किए गये। विधायक डा. राजीव बिंदल ने कहा कि नगर परिषद नाहन बेहतरीन कार्य कर रही है और कई विकासात्मक कार्य नगर परिषद द्वारा मौजूदा में किए गए है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद ने काली स्थान तालाब के समीप गन्दगी को साफ कर पौधारोपण किया है जो बेहद सराहनीय कार्य है उन्होंने कहा कि गत वर्ष भी…
Author: Himachal Varta
कार्यकारिणी में नहीं होगा कोई बदलाव , अनुशासनहीनता होगी बर्दाश्त से बाहर- सुरेश कश्यप कार्यसमिति की बैठक वर्चुअल होगी या फिर मैनुअल उपस्थिति में इस पर फिलहाल कोई निर्णय नहीं… नाहन। शिमला पार्लियामेंट्री क्षेत्र के सांसद पच्छाद के पूर्व विधायक मौजूदा समय प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष सुरेश कश्यप 29 जुलाई को पदभार ग्रहण कर लेंगे। कार्यकारिणी के विस्तार या बदलाव को लेकर उन्होंने बिल्कुल स्पष्ट रूप से कह दिया है कि जो कार्यकारिणी बनाई गई है बहुत अच्छी व बेहतर तालमेल के साथ बनाई गई है। जिसमें बदलाव का कोई मतलब ही नहीं है। संगठन को और मजबूत करने…
अपने घर से ही विद्यार्थी ले सकेंगे एडमिशन, जमा कर सकेंगे जिनके पास इंटरनेट नहीं उनके लिए कालेज में फार्म भरने की सुविधा नाहन (सिरमौर)। डा. यशवंत सिंह परमार राजकीय महाविद्यालय नाहन ने आनलाइन प्रवेश फार्म और प्रास्पोक्टस रिलीज कर दिया है, जो कालेज वेबसाइट www.gcnahan.in पर मंगलवार से उपलब्ध होगा। विद्यार्थी अपने मोबाइल पर प्रास्पेक्टस डाउनलोड करने के साथ साथ प्रवेश फार्म भर सकते हैं। जिन विद्यार्थियों के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, उनके लिए कालेज में आनलाइन फार्म भरने की सुविधा होगी। प्राचार्य डा. दिनेश कुमार भारद्वाज ने बताया कि वर्तमान सत्र में कोविड-19 महामाहरी के चलते…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हिमोत्कर्ष संस्था ऊना के संस्थापक कंवर हरि सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है, जिनका ऊना में निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। उनके परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश ने एक समाज सेवक और पत्रकार को खोया है, जो सदा ही समाज के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध थे। उन्होंने निःस्वार्थ भाव से समाज सेवा के साथ महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए भी कार्य किया। जय राम ठाकुर ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को…
पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ महिलाओं को रोजगार भी होगा उपलब्ध नाहन। मेड इन सिरमौर कार्यक्रम के तहत जिला में पहला उत्पाद, पर्यावरण के अनुकूल राखियां विक्रय हेतू उपलब्ध करवाई जा रही है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अतंर्गत गठित स्वंय सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों के विक्रय केन्द्र के उद्घाटन के अवसर पर दी। उपायुक्त ने बताया कि इन राखी पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ महिलाओं को रोजगार भी उपलब्ध होगा। ताकि इन राखियों के उपयोग के बाद इन्हें गमलों में डालकर इनसे पौधे उगाए जा सके। उन्होंने बताया कि आने वाले समय…
नाहन। कुछ दिनों से संपर्क मार्गो पर हुड़दंगियों की आवाजाही ज्यादा होने के कारण पुलिस तक शिकायतें पहुंच रही थी। पुलिस ने इस पर सख्त कार्यवाही अमल में लाते हुए युवाओं के 8 बाइक जब्त किए। जबकि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने 45 वाहनों के चालान काटे। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ दिन से पुलिस के पास शिकायत आ रही थी। कुछ मनचले हुड़दंग मचाते हुए रोज बिना किसी कार्य सड़कों पर घूम रहे हैं। जिसके चलते क्षेत्र में लोगों को परेशानी हो रही है। जिसके चलते पुलिस ने 8 बाइक को जब्त करते हुए 45 वाहनों…
कावेरी ज्वेलर्स परिवार के 6 सदस्य कोरोना पाॅजिटिव नाहन। पांवटा साहब के विकास नगर में कावेरी ज्वेलर्स परिवार के 6 सदस्य कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद पांवटा सहित विकास नगर शोरूम को स्वास्थ्य विभाग ने सीज़ कर दिया है। जानकारी के अनुसार विकास नगर के कावेरी ज्वेलर्स के 2 सदस्य शनिवार को ओर चार सदस्य रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद विकासनगर के साथ-साथ पांवटा साहिब में भी इनके बाईपास स्थित ज्वेलरी शोरूम को सीज़ कर दिया गया है। ज्वेलरी शॉप पर विकास नगर से भी परिवार के सदस्य ओर सेल्समैन पांवटा के शोरूम पर…
नाहन। आगामी नगर पालिका परिषद नाहन व पांवटा साहिब के निर्वाचन के लिए वार्डो के परिसीमन में कोई बदलाव नही होगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौरडॉ0आर0के0परूथी ने देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश नगर पालिका (वार्डो के पुनर्गठन एवं आरक्षण) नियम 1994 के नियम 6 के अंतर्गत वार्डो को अधिसूचित करने के लिए गत दिनों सुझाव मांगे गए थे, जिसके परिणामस्वरूप वार्ड न० 13 मोहल्ला गोविन्दगढ़ के निवासी रघुवीर सिंह, अमरजीत सिंह, संजय सिंह, नरेंद्र सिंह व जसबीर सिंह द्वारा सुझाव प्राप्त हुए थे जिसके अंतर्गत उन्होने मोहल्ला गोविन्दगढ़ के वर्तमान पार्षद के कार्य से संतुष्ट न होने के कारण वार्ड…